Friday, December 29th, 2017

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: December 29, 2017

भारत माता मंदिर के भूमि पूजन के साथ समरस गंगा महोत्सव का शुभांरभ

पलवल Vinod Vaishnav /Yogesh Sharma । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित होने वाले समाज के महासम्मेलन का शुभारंभ भारत माता मंदिर के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन अविजित नक्षत्र में शुक्रवार को भूमि पूजन के साथ किया गया। इस पूजन के बाद पांडाल को सुसज्जित करने की प्रक्रियायें शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर हवन का आयोजन कर पूर्ण विधि-विधान से आयोजन समिति के सदस्यों सहित सभी स्वयंसेवकों के द्वारा हवन यज्ञ में आहूतियां देकर यज्ञ सम्पूर्ण किया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक देशभक्त आर्य, जिला कारवाह वेद प्रकाश, समरसं गंगा महोत्सव आयोजन समिति प्रचार प्रमुख विष्णु चौहान, मनीषा मंगला, अतुल मंगला, भगत ङ्क्षसह डागर, गुरूदत्त गर्ग, प्रेम कुमार, सतीश कुमार, सतबीर ङ्क्षसंह, सतीश कौशिक, प्र्रवीन, ईशा ग्रोवर, संदीप, शक्ति, विजेन्द्र मंगला, नगर प्रचारक अनिल कुमार, पंकज कुमार, जिला व्यवस्था प्रमुख शैलेन्द्र कुमार मौजूद थे। गौरतलब है कि 10 नबंवर से समरस गंगा महोत्सव की सम्पूर्ण रचना तैयार की गई है जिसमें गत दो माह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित पूर्व सैनिक संगठन, समाजिक संस्थाओं के साथ समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति अपना सहयोग दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित समरस गंगा महोत्सव के लिए समाज के द्वारा उत्साह पूर्ण वातावरण तैयार कर इस महोत्सव को एक यादगार बनाने के लिए पूर्ण रचना रच दी गई है। समरसं गंगा महोत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व समाज के द्वारा समाज के लिए, समाज के द्वारा किए जाने वाला महा आयोजन है जिसमें समाज ही सर्वोपरि होगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेंवक संघ बैठक कर इस महा सम्मेलन के लिए आने वाले अतिथियों की संख्या निश्चित कर चुका है जिसके लिए उनका अनुमान इस कार्यक्रम में आने वाले समाज के व्यक्तियों की ंसख्या 20 हजार के लगभग होगी। इस महोत्सव के बारे में सह जिला संघचालक राजेन्द्र पहलवान ने बताया कि हजारों लोगों के आगमन के अनुसार सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि यह महा आयोजन पूर्ण रूप से अनुशासित होगा और सभी आंगतुकों के लिए सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अनुपम मिसाल समाज की एकता और भाईचारा होगा।

Posted by: | Posted on: December 29, 2017

नई दिल्ली में रेल भवन में रेल मंत्री पियूष गोयल को पुष्प गच्छ भेंट करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल

Vinod Vaishnav | हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि हिसार में हरियाणा सरकार द्वारा विकसित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र के दृष्टिगत  दिल्ली से हिसार तक पर्याप्त क्षमता युक्त त्वरित गति रेलमार्ग की आवशतकता पर विचार-विमर्श करते हुए रेल मंत्री ने इसकी सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति देते हुए  अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दिल्ली से हिसार तक पर्याप्त क्षमतायुक्त त्वरित गति रेलमार्ग विकसित किए जाने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा दी गई सैद्धांतिक स्वीकॄति के दृष्टिगत हरियाणा क्षेत्र में बनने वाली रोहतक-महम-हांसी रेलमार्ग के लिए भी अब  त्वरित गति रेलमार्ग के मापदंड होंगे।हरियाणा क्षेत्र में रोहतक- गोहाना-पानीपत रेलमार्ग को रोहतक में एलिवेट करने के कार्य  की निविदाएं हो चुकी हैं और मार्च माह के अंत तक कार्य प्रारंभ हो जाएगा। हरियाणा क्षेत्र में जींद-पानीपत रेलवे लाइन को जींद में शिफ्ट करने की योजना का सर्वेक्षण करने के निर्देश रेल मंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में निर्मित किए जाने वाले विभिन्न 06 रेलवे ओवर ब्रिज व रेलवे अंडर ब्रिज के कार्यों को आगामी वित्त वर्ष से कार्यान्वित किए जाने के लिए रेल मंत्री ने निर्देश
दिए हैं। हरियाणा क्षेत्र में रेलवे से संबंधित विभिन्न योजनाओं व विभिन्न कार्यो के बारे में वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए रेल मंत्री ने
आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नई दिल्ली में रेल भवन में रेल मंत्री के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री की बैठक में हरियाणा के नागरिक विमानन व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव श्री देवेन्द्र सिंह, हरियाणा के नागर विमानन विभाग के  निदेशक श्री अशोक सांगवान व हरियाणा के लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री रमेश मिनौचा मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: December 29, 2017

फरीदाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू के उत्पादों का सेवन करने वालों के खिलाफ की कोटपा एक्ट के तहत कार्यावाही

 Vinod Vaishnav | पुलिस आयुक्त डा0 हनीफ कुरेशी के दिशा निर्देश  पर आज एक विशेष  अभियान के तहत सभी डी.सी.पी., ए.सी.पी., प्रबंधक थाना व प्रभारी चैकियों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सभी सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू के उत्पादों का सेवन करने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यावाही की। फरीदाबाद पुलिस द्वारा आज यह अभियान 9ः00 बजे से 5ः00 तक चलाया गया। जिसमें तम्बाकू के उत्पादों का सेवन करने वालों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की जिसमें कुल 1271 चालान किये गये। जिनमें से एन.आई.टी. जोन में 541, सैन्ट्रल जोन में 392 व बल्लबगढ़ जोन में 338 चालान किये। पुलिस आयुक्त ने सभी फरीदाबाद वासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि तम्बाकू एक धीमा जहर है। जो सेवन करने वाले व्यक्ति को धीरे-धीरे करके मोत के मुंह में धकेलता रहता है। लोग जाने अनजाने में तम्बाकू के उत्पादों का सेवन करते रहते है और धीरे-धीरे लत और शोक में परिवर्तित हो जाता है। फिर नशा आनंद प्राप्ति के लिए नही बल्कि ना चाहते हंए भी किया जाता है। इसी कारण प्रदेश में करीब 116 बच्चे प्रतिदिन तंबाकू के उत्पादों के सेवन की  शुरुआत करते है। इसलिए एक सकारात्क सोच के साथ अपने आपकों व अपने परिवार को इस जहर से बचाऐ। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा
Posted by: | Posted on: December 29, 2017

चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्षोत्सव एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

Vinod Vaishnav | आम्रपाली कल्चरल फाउंडेशन ने मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स (सेमिनार हॉल -1) में चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्षोत्सव एवं सम्मान समारोह”  का भव्य आयोजन किया | मुख्यअतिथि पुलिस उपायुक्त श्री कृत पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आर० एन० सिंह तथा प्रोफेसर अर्चना भाटिया को गुलदस्ता द्वारा स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया |इस अवसर पर अतिथियों ने चम्पारण सत्याग्रह की महता पर प्रकाश डाला | प्रोफेसर अर्चना भाटिया ने 55 मिनट में 303 सांखिकीय फार्मूला धाराप्रवाह बोलकर एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया | इस अवसर पर मुख्यअतिथि पुलिस उपायुक्त श्री कृत पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आर० एन० सिंह तथा प्रोफेसर अर्चना भाटिया को “चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी सम्मान” प्रदान किया गया |

Posted by: | Posted on: December 29, 2017

फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक पहुंचाएंगे मीठा पानी – अमन गोयल

फरीदाबाद Vinod Vaishnav बिजली, पानी और सड़क हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है और इन्हे दुरूस्त करने के लिए फरीदाबाद सेक्टर ,कॉलोनी और गांव सभी जगहों पर विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं ,ये विचार युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने नगर निगम वार्ड नंबर 30 ,गढ़ी मोहल्ला स्थित सैयदवाडा में ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए इतने बड़े स्तर पर ट्यूबवेल लगाने के लिए ग्रांट दी है। अमन गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए चाहे जितने भी ट्यूबवेल लगाने पड़ें,पानी की समस्या को हर हाल में खत्म किया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले कुछ समय में फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक मीठे पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी जिसके लिए वाटर बूस्टिंग पंप भी लगाए जा रहे हैं।  अमन गोयल ने इस मौके पर स्थानीय निवासियों की मांग पर धर्मशाला का सर्वे कर मरम्मत का भी आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा की हर गली में एलईडी लाइटें लगाने का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। इस मौके पर वार्ड नंबर 30 के पार्षद सुभाष आहूजा ने कहा कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल की अगुवाई में उनके वार्ड में जितना कार्य हो रहा है उतना पिछले 25 साल में भी नहीं हुआ। इस मौके पर प्रेम सैनी, मानसिंह सैनी, भीम सिंह सैनी, वेद राम, महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, शेर सिंह, पवन सैनी, करमचंद सैनी और बलबीर सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: December 29, 2017

कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद Vinod Vaishnav। कांग्रेस पार्टी का 133वां स्थापना दिवस फरीदाबाद में बड़ी धूमधाम से युवा कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता विकास वर्मा एडवोकेट एवं युवा कांग्रेस महासचिव राजेश खटाना एडवोकेट द्वारा होटल मैगपाई में बड़ी सादगी से मनाया गया। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री प. शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव कु. शारदा राठौर, विधायक ललित नागर, कांग्रेस नेता विवेक प्रताप, कांग्रेस अल्पसंख्यक चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, जगन डागर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण तेवतिया, पलवल जिला युवा अध्यक्ष फिरै पोसवाल, पूर्व पार्षद योगेश ढंीगडा, पदमश्री डा. ब्रहमदत्त, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सतबीर डागर, महिला कांग्रेस प्रवक्ता सीमा जैन, कांग्रेस सचिव सुनीता फागना, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित बैसला, राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रदीप धनखंड, अर्जुन चपराना, प्रदेश महासचिव दिनेश पोसवाल, सेवादल केे नेता स. हरदत्त सिंह, ओ पी भाटी, बिजेन्द्र पाल मावी, शालिनी मेहता, रेनू चौहान, नलित हूड्डा, रिक्की भारद्वाज, कुंवर भूरा सिंह सहित अन्य कांग्रेसियों ने मुख्य रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री प. शिवचरण लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है तथा वह पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर कु..शारदा राठौर ने कहा कि कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी में हर्ष का माहौल है। विधायक ललित नागर ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करें तथा पूर्व में सरकार के कार्यो से अवगत कराये ताकि जनता को कांग्रेस व भाजपा में अंतर समझ आ सके। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विवेक प्रताप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास बहुत ही प्रेरणा दायक है तथा 2-जी मामले में बरी होने पर स्वच्छ राजनीति तथा कांग्रेस के प्रति लोगों का सम्मान बड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैे उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। यह बैठक कांग्रेस की पारम्परिक तरीके से आयोजित की गयी तथा राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर स्वागत प्रस्ताव तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को अंकित किया गया।
इस अवसर पर कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से श्री प्रेम नारायण शास्त्री, राम मूर्ति घरौडा, पदमश्री डा. ब्रहमदत्त, डा. सौरभ शर्मा, स. जगजीत सिंह, अशोक खुराना, नंद किशोर ठाकुर, मनीष वर्मा एडवोकेट, संजय सौलंकी, सुषमा रानी, रिजवान आजमी, सेवाराम वर्मा, शामिल थे। इस अवसर पर सफल मंच संचालक प्रो. एम.पी. सिंह द्वारा किया गया।

Posted by: | Posted on: December 29, 2017

3 लाख पेड़ लगाएंगे पुषोत्तम लाल बब्बर