Wednesday, June 20th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: June 20, 2018

अमरनाथ यात्रा के लिए भण्डारा सामग्री भेजी

फरीदाबाद 20 जून। शिव शक्ति जन सेवा समिति (रजि0) ने ग्राम फतेहपुर
बिल्लोच, तहसील-बल्लबगढ़, फरीदाबाद से एक शोभायात्रा निकालकर अमरनाथ
यात्रा के लिए भंडारे की सामग्री रवाना की गई। समिति के संस्थापक डॉ. रवि
जोशी, अरविंद शर्मा, राजकुमार, सुशील, भारतीय किसान मजदूर मोर्चा जे.पी.
सैनी अध्यक्ष, पंडित लिलू भारद्वाज, जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के
सीनियर वाइस प्रेजिडेंट संदीप सेठी एडवोकेट, डॉ. बलविन्द्र सिंह एवं
अभिषेक जोशी के प्रयासों से एक विशाल भण्डारा सामग्री के साथ अमरनाथ
यात्रा के लिए रवाना किया गया। समिति के सदस्यों ने भोलेनाथ के जयकारे
लगाए! इस मौके पर समिति के संस्थापक डॉ. रवि जोशी ने कहा कि भगवान
भोलेनाथ की कृपा से काफी समय से श्री अमरनाथ में भंडारे लगाने का पुण्य
कार्य कर रहा है ! श्री अमरनाथ में देशभर से लोग दर्शनों के लिए पहुंचते
हैं। तीर्थयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना बड़ा पुण्य का कार्य
है। उन्होंने कहा कि समिति के लोगों की यह पहचान है कि वह धार्मिक
कार्यों में हमेशा बढ़-चढक़र भाग लेते हैं। सेवा को अपना धर्म समझते हैं।
उन्होंने समिति की पूरी टीम व अन्य समाजसेवियों को शुभकामनाएं दी और इस
पुण्य कार्य के लिए सराहना की!

Posted by: | Posted on: June 20, 2018

सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत पृथला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का पैदल दौरा :-बिजेन्द्र नेहरा सागरपुर

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी जिला सचिव बिजेन्द्र नेहरा सागरपुर ने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत पृथला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का पैदल दौरा कर केंद्र की भाजपा सरकार के चार साल के कार्यों की जानकारी देकर हरियाणा सरकार के कार्यो के भी पर्चे व् पुस्तिका भेंट की। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिजेन्द्र नेहरा को आशीर्वाद दिया और कहा कि बिजेन्द्र नेहरा समय समय पर क्षेत्र की समस्याओं को भी उठाते है एवं उन्हें भी हल करवाने में अपनी सदैव अहम भूमिका निभाते है।
इस मौके पर बिजेन्द्र नेहरा सागरपुर ने पृथला विधानसभा क्षेत्र के समयपुर, करनेरा, भनकपुर, दुदौला, आमरू, आलाहपुर, अलावलपुर, कटेशरा, पलवल आईटीआई आदि कई गावों में सरपंचो, जिला पार्षदों, ब्लाक समिति मेम्बरो सहित गांवो की प्रमुख सरदारी से मिलें एवं उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो वायदे जनता से चुनावों से पूर्व किये थे वह सभी क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे है। उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने सबका साथ सबका विकास को लेकर चली है और इससे जनता भी बखूबी समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास पुरूष माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, केबिनेट मंत्री विपुल गोयल, केन््रदीय राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गूर्जर के प्रयासों से हरियाणा न.1 पर पहुंच चुका है और हर वर्ग आज भाजपा की कार्यप्रणाली से पूरी तरह से संतुष्ट है।
बिजेन्द्र सागरपुर ने कहा कि गांव हो, कालोनी हो, शहर हो सभी जगह एक समान विकास ओर सभी वर्गो को सम्मान दिया जा रहा है। आज हरियाणा प्रदेश का हर जिला विकास से सराबोर है और हर वर्ग इस सरकार को आगामी 2019 में भी सत्ता की कमान सौंपने का मन बना चुका है।
इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान श्री नेहरा ने भगत सिंह आईटीआई प्रिंसीपल, समयपुर सरपंच कमलेश पत्नी नरेश, अनराुधा सरपंच पत्नी राजबीर करनेरा, सुरेन्द्र तेवतिया ब्लाक मेंबर, राजेश सरपंच कटेसरा, गोपाल पूर्व सरपं ओमप्रकाश पूर्व सरपंच, गोविंद तेवतिया, रामचरण गहलोत, सतीश सौरव, नरेश गोला, सुरेश गोला, राकेश, बीरपाल, प्रदीप तेवतिया आदि सहित कई गांवो के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराया।

Posted by: | Posted on: June 20, 2018

कृष्णपाल गुर्जर ने 15 करोड़ रूपये की लागत बने नवनिर्मित सिक्स-लेन पुल का उदघाटन किया

होडल( विनोद वैष्णव )। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को होडल में  हसनपुर चौक राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 15 करोड़ रूपये की लागत बने नवनिर्मित  एक किलोमीटर लम्बे सिक्स-लेन पुल तथा अण्डरपास पुल(पीयूपी)का उदघाटन किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक रामरतन, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, मार्किट कमेटी होडल के चेयरमैन जगमोहन गोयल, नगर परिषद के चेयरमैन राजगोपाल, भाजपा मण्डलाध्यक्ष जय सिंह चौहान ,भाजपा के संजय गुर्जर , राधेश्याम कालड़ा जिला पार्षद चन्दन सिंह तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ने कहा कि इस पुल के आरंभ हो जाने से होडल शहर में यातायात और अधिक सुगम होगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। सरकार ने दिल्ली से मथुरा-आगरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी बाधाएं दूर करने के उद्वेश्य से अनेकों पुलों का निर्माण करवाया है ताकि लोगों के समय व पैसे बचत हो।

उन्होंने कहा कि इस पुल का सौन्दर्यकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसके दोनों तरफ  गौडोता चौक से उजीना ड्रेन तक पानी निकासी हेतु लगभग साढ़े चार करोड़ रूपए की लागत से जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्रेनेज भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे है। देश में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों को तीव्र गति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजमार्ग एक दिन में करीब 12 किलोमीटर बनता था लेकिन वर्तमान सरकार में यह औसत करीब 27 किलोमीटर प्रतिदिन की है।

श्री गुर्जर ने कहा कि पलवल शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एलीवेटिड पुल का निर्माण तीव्र गति से करवाया जा रहा है। सरकार ने केजीपी का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूरा करवाया तथा अब जल्द ही केएमपी का निर्माण भी पूरा होने वाला है।