Tuesday, July 17th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: July 17, 2018

विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 में 13 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित खटीक चौपाल का उद्घाटन किया

बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव ):- विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर . 39 के खटीक वाड़ा में 13 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित खटीक चौपाल का और वार्ड नंबर . 40 की सूबेदार कॉलोनी में राठौर चौक पर 9 गलियों में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगवाने के कार्य का उद्घाटन किया इस चौपाल के बनने से खटीक समाज के लोगों को सामाजिक कार्य संपन्न करने के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा इस मौके पर खटीक समाज के लोगो ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया अपने सम्बोधन में विधायक ने कहा कि समाज कीचुनाव के समय मांग थी की उनके मोहल्ले में चौपाल बनवायी जाये इसका लाभ समाज को मिलेगा यह एक मॉडर्न चौपाल है जिसमे सभी मुलभुत सुविधाएँ है बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस समय करीब 100 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर है जो कि जल्दी ही पूरे होंगे विकास कार्यों में बल्लबगढ़ प्रदेश के अन्य शहरों से आगे चल रहा है इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद हरप्रसाद गौड़ए सविता तंवरए राकेश गुजर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण दिवेदीए विष्णु गुप्ताए ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य बृजलाल शर्मा निगरानी कमेटी के सदस्य महानीर सैनी, प्रताप भाटी, सोनू ठुकराल, सोनू मल्होत्रा, राहुल अरोड़ा, शौकी,विनोद भीलवाड़ा, श्री चंद सैनी,जितेश कुमार प्रजापति,सोनू सैनी,रोशन लाल,हरीश गोला,विपुल गुप्ता,रवि,महेश,आशु, रविंदर भीलवाड़ा, रामावतार, संजय बसवाला, गंगाराम,सुनील गौरव एरोशनलाल आहूजा,अमित छाबरा,प्रिंस अरोड़ा,रंजन कालरा,मोहित ठुकराल,गौरव ठुकराल,तरुण दुआ तथा सैकड़ों की संख्या में कॉलोनी के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे |

Posted by: | Posted on: July 17, 2018

प्रधानमंत्री मोदी ने लिया किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला : कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय को लेकर सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया और किसानों के हित में फसलों के बढ़ाए गए दामो की जानकारी दी। प्रैसवार्ता को केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक बडख़लल श्रीमती सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव अलावलपुर एवं जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुखबीर मलेरना ने सम्बोधि किया। प्रैसवार्ता की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा ने किया। कृष्णपाल गुर्जर ने अपने सम्बोधन में कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब एवं किसानों के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी ने खरीब की फसलों के दाम बढ़ाकर किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने किसानों के हित में इतना बड़ा फैसला नहीं लिया है। जिससे देशभर के किसानों में खुशी की लहर है और फसलों के दाम बढऩे से किसान संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि आज तक किसानों को 50 प्रतिशत फसल खराब होने पर ही मुआवजा दिया जाता था, मगर मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर ही किसानों को मुआवजा देना शुरू किया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने जानकारी देते हुए बताया कि इतने बड़े स्तर पर अगर किसी सरकार ने किसानों के दाम बढ़ाए हैं, तो वो केवल मोदी सरकार है, जिन्होंने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर काम करके दिखाया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और कालाबाजारी का चोली-दामन का साथ है, जिसके चलते सभी जरूरत की चीजों की कमी हो जाती है। मगर भाजपा सरकार में किसानों को न तो डीएपी और न ही यूरिया की कोई कमी है। आज केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके चलते न केवल प्रदेश का बल्कि पूरे भारतवर्ष का किसान खुशहाल है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ है और अगर किसान खुशहाल एवं संपन्न होगा तो हमारा देश खुशहाल होगा। मलेरना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 हजार करोड़ से अधिक मुआवजा किसानों को दिया है। आज धान के दाम 115० से बढ़ाकर 175०, मक्का 1132 से 17००, बाजरा 99० से 195०, ज्वार 1619 से 243०, उड़द 2538 से 68००, मूंग 465 से 7475, सोया 4299 से 63००, कपास के 2439 से 515० और तिल के दाम 4166 से 6249 कर दिए हैं, जिससे किसानों को भारी मुनाफा मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर गांव, हर गरीब एवं किसान, मजदूर के हित के लिए कार्य कर रही है और निरंतर करती रहेगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा, भगवत दयाल कौशिक, कपिल कौशिक, अनिल कराहना, तीरथराम, रामचरण यादव, मनबीर सिंह अमित सैनी जगविंदर रावत सुखबीर अधाना विपिन महेश्वरी यश जाजोरिया ज्ञानेंद्र चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, सोनू शर्मा, विनोद वत्स, राजकुमार गौड, सोमदत्त गौड, डा. शत्रुघन, मोतीलाल शर्मा आदि एवं समस्त किसान मोर्चा जिला के मंडल मौजूद थे।
Posted by: | Posted on: July 17, 2018

हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के बैनर तले होटल राजहंस सूरज कुण्ड पर सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना व प्रदर्शन किया

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सम्बंधित हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के बैनर तले होटल राजहंस सूरज कुण्ड पर सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना व प्रदर्शन किया। आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व चैयरमैन सुरेश नोहरा, महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री, वरिष्ठ उपप्रधान राजबीर गिरी,उपप्रधान डिगम्बर डागर, देवेंद्र नम्बर दार,संगठन सचिव टीकाराम शर्मा, बीरेन्द्र शर्मा, मुरारी लाल कर रहे थे।प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन सुरेश कुमार नोहरा व महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने कर्मचारी मांगों का जिक्र करते हुए बताया की पर्यटन निगम प्रशासन ने  भाजपा सरकार में ये हालत कर दी है की  कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल  रहा है । कांग्रेसी सरकार के समय से सेवा नियम लटके हुए है भाजपा सरकार को भी चार साल बीत जाने के बाद भी ज्यों की त्यों है। कर्मचारियों की भारी कमी होते हुए भी भर्तीयां नहीं हो रही है।सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद समान काम के आधार पर समान वेतन देना दूर यहाँ पर श्रम कानूनो के तहत सुरक्षा भी नहीं दी जा रही हैं जैसे इपीएफ,इएसआई नहीं लागू करना, नियमित कर्मचारियों के इपीएफ मे भेदभाव किया जा रहा कुछ का 12 प्रतिशत व अधिकतर का 10 प्रतिशत कुल वेतन का जमा किया जा रहा है। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 5 अगस्त को शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के साथ रामबिलास शर्मा  शिक्षा एवं पर्यटन मन्त्री के  विधान सभा के क्षेत्र महेन्दगढ मे आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार व ब्लॉक प्रधान करतार जागलान ने मंच के माध्यम से पर्यटन  कर्मचारियों के आन्दोलन का समर्थन करते हुए पर्यटन मन्त्री से  मांगों का समाधान करने के लिए  पर्यटन प्रशासन से वार्ता कर पहल करने की बात कही। धरने को बड़खल के प्रधान सुरेन्द्र चान्दना, मैगपाई के कल्लूराम,अरावली गोल्फ कल्ब के प्रधान सुभाष भडाना,हरमीटेज हटस के सतबीर,लेकविव्यू के सचिव सुभाष रानोलिया, सनबर्ड के प्रधान बाबू व डबचिक होडल के प्रधान महाबीर ने भी सम्बोधित किया।