Tuesday, August 7th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 7, 2018

फरीद की नगरी फरीदाबाद

फरीदाबाद, हरियाणा राज्य का एक शहर है फरीदाबाद की स्थापना 1607 में शेख फरीद ने की थी जो जहांगीर के खचांजी थे। शेख फरीद ने यहां एक मस्जिद और किले का भी निर्माण करवाया था। फरीदाबाद जिला हरियाणा के नक्शे पर 15 अगस्त 1979 को शामिल हुआ और यह हरियाणा का 12वां जिला बना। इस नए जिले को गुड़गांव जिले से अलग करके बनाया गया था। फरीदाबाद, दिल्ली एनसीआर का हिस्सा है। इस जिले में तीन रेलवे स्टेशन है।

फरीदाबाद के उत्तर में दिल्ली और दक्षिण में पलवल जिला लगता है। जबकि इसके पश्चिम में गुड़गांव और पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य है। दिल्ली से बहती हुई यमुना नदी फरीदाबाद में प्रवेश करती है जो फरीदबाद और उत्तर प्रदेश के बीच में सीमा का काम भी करती है। फरीबाद के बीच से दिल्ली-आगरा नैशनल हाइवे निकलता है। फरीदाबाद भारत सरकार के स्मार्ट शहरों की दूसरी सूची में शामिल है।

फरीदाबाद हरियाणा का प्रमुख इंडस्ट्रियल केन्द्र है। हरियाणा के कुल इनकम टैक्स का अकेले फरीदाबाद और गुड़गांव से ही आता है। फरीदाबाद में बड़ी कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी हैं।

Posted by: | Posted on: August 7, 2018

राजेश खटाना एडवोकेट लीगल विभाग हरियाणा युथ कांग्रेस के इंचार्ज न्युक्त 

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव): भारतीय युवा कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष केशव चंद यादव एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्टीय प्रभारी कृष्णा अलावरे ने राजेश खटाना एडवोकेट को लीगल विभाग हरियाणा युथ कांग्रेस का इंचार्ज न्युक्त किया। राजेश खटाना एडवोकेट पिछले काफी समय से यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे है। उन्होंने अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष के रूप में की थी और वतमान में फरीदाबाद जिला न्यालय में वकालत कर रहे है। नियुक्ति पर उन्होंने कहाकि वह पूरी ईमानदारी के साथ चलेंगे। पुरे हरियाणा के सभी जिलों में जाकर लीगल विभाग की कमेटी का गठन करेंगे। उन्होंने कहाकि वह गरीबों लोगो की निस्वार्थ सेवा करके उनको न्याय दिलाएंगे। उन्होंने  कृष्णा अलवारे ,केशव चंद यादव ,के वी श्रीवासन,दीपेंदर हुड्डा सांसद,जगदीप कम्बोज गोल्डी,अलजो के जोशेफ राष्ट्रीय इंचाज लीगल विभाग, डॉ सुरेंदर हुड्डा ,सचिन कुंडू ,तरुण तेवतिया, विकास वर्मा एडवोकेट,प्रोफ़ेसर एम पी सिंह का आभार व्यक्त किया।
Posted by: | Posted on: August 7, 2018

गंगा जी जाए, पाप धो कर आये विपुल गोयल : जयहिंद

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)| विपुल  गोयल द्वारा  आम आदमी पार्टी की भाईचारा-कावड़-यात्रा पर सवाल उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पलटवार करते हुए कहा कि विपुल गोयल के पापों का फरीदाबाद की जनता को सब पता है | आज के दिन फरीदाबाद की स्थित सबसे बुरी है | सडको पर थोडी सी बारिश में  तलाब बन जाता है , सीवर भर जाता है , लोगों के घरों में पानी भरना शरू हो जाता है | विपुल गोयल चुनाव से पहले जिस बडखल झील के पानी के लिए अपना गला सुखा रहे थे आज वो उसी बडखल झील का जिक्र तक नही करना चाहते है | वो सब पाप धो कर आये |

जयहिंद ने विपुल गोयल पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा विधायकों को पीटना शुरू कर दिया है। वो अपने मेनिफेस्टो को याद करें जिसमे उन्होंने रोजगार, शिक्षा, गायों, युवाओं , उद्योगों, किसानो , महिला सुरक्षा को लेकर बड़े – बड़े वादे किये थे | गोयल साहब अपने पाप धोकर आये जो उन्होंने फरीदाबाद की जनता के साथ  जो धोखे किये है | हर रोज गौ माता सडको पर  एक्सीडेंट में मर रही है व हजारो लोगो की जान जा रही है  | उद्योग पलायन हो रहे है | इन्वेस्टमेंट के नाम पर आज तक एक ईट तक हरियाणा में नही लगी है | युवाओं को रोजगार मिलने की बजाय छीन रहा है | “बेटी –बचाओ , बेटी-पढाओ” के नारे लगाने वाले विपुल गोयल  बेटियों को पढ़ना तो दूर दरिंदो से बचा तक नही पा रहे है | फरीदाबाद क्राइम सिटी बन चूका है | विपुल गोयल 4 साल में किये इन पापों को गंगा में धोकर आये व फरीदाबाद की जनता से माफ़ी मांगे |

जयहिंद ने कहा कि भाजपा के नेता कांवड़ यात्रा से भयभीत हो चुके हैं |  हमे पुरे प्रदेश के साथ फरीदाबाद की जनता की फ़िक्र है  इसलिए विपुल गोयल जी के लिए भी गंगा जल लाये है  ताकि उनको भी सद्बुद्धि आये और जनता की भलाई के लिए काम करें |