Tuesday, August 21st, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 21, 2018

‘मर गए ओए लोको’ की कॉमेडी में छिपा है अनूठा संदेश : गिप्पी ग्रेवाल

( विनोद वैष्णव )| पंजाबी कॉमेडी फ्लिक ‘मर गए ओए लोको’ दुनिया भर में पंजाबी फिल्मों के प्रशंसकों के उत्साह को दुगुना करने के साथ हीभरपूर प्रशंसा भी हासिल कर रही हैअपनी इसी फिल्म का प्रमोशन करने के सिलसिले में पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवालफिल्म की अभिनेत्री बिन्नू ढिल्लों एवं पूरी स्टार कास्ट के साथ दिल्ली पहुंचे जहां होटल ली मेरीडियन में आयोजित मीडिया इंटरेक्शन केदौरान पत्रकारों के साथ अपने अनुभव और फिल्म से जुड़ी बातें साझा कीं। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन सिमरजीत सिंह ने कियाहै, जबकि इसके निर्माता खुद गिप्पी ग्रेवाल हैं मीडिया से बात करते हुए गिप्पी ने कहा, ‘यह एक अनूठी अवधारणा है, जिसे हम आपको कॉमिक तरीके से पेश कर रहे हैं। फिल्म कीकहानी एक मजबूत संदेश दे रही है, लेकिन इसके लिए हास्य-विनोद का तरीका चुना गया हैचूंकि पंजाबी प्रशंसकों को हल्के मूड कीफिल्में पसंद हैं, इसलिए हमारे सामने एक कॉमिक तरीके से एक संदेश पेश करना बहुत बड़ा चैलेंज था। हमने इस फिल्म के विचार कोएक अंग्रेजी उपन्यास से लिया है, जिसे एक अलग रणनीति के तहत प्रस्तुत किया है।’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में इस फिल्म की मूलअवधारणा बेहद अविश्वसनीय है। फिल्म का शीर्षक भी इसकी कहानी को औचित्य देता है।  पंजाबी फिल्मों के बारे में गिप्पी ने कहा, ‘मुझे वाकई खुशी है कि पंजाबी फिल्मों की दुनिया भर में सराहना की जाती है। खास बात यहहै कि भारत के विभिन्न राज्यों के लोग भी पंजाबी फिल्मों को सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्यार दे रहे हैं। इसकी वजह से पंजाबी फिल्मोंको बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा पैसा मिल रहा है।’

   इस फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में अभिनेत्री बिन्नू ने कहा, ‘यह वास्तव में मेरे लिए एक अलग तरह की फिल्म थी।गिप्पी और सपना के साथ काम करना बेहद अच्छा और अलग था। मैं लंबे समय से गिप्पी के साथ काम कर रही हूं। इस फिल्म में कॉमेडीमेरी हाल की फिल्मों से काफी अलग है। इस बार हम हास्य के माध्यम से एक अलग तरह का संदेश लेकर आ रहे हैं।’

उल्लेखनीय हम्बल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होनेवाली है।

Posted by: | Posted on: August 21, 2018

मनोज जैन के नेतृत्व में दरियागंज रेजिडेंस फेडरेशन की नयी कार्यकारिणी गठित

नई दिल्ली( विनोद वैष्णव ) । दरियागंज रेजिडेंस फेडरेशन के सरंक्षक मनोज जैन की अध्यक्षता में रविवार को जैन बाल भवन दरियागंज में आयोजित विशेष बैठक में  सभी सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ । निर्वाचन मंडल के प्रमुख मनोज जैन ने नयी कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर.पी बावा उपाध्यक्ष-श्रीमती प्रतिभा जैन, महामन्त्री योगेश जैन ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन, तथा संयुक्त सचिव पद पर जितेंद्र जैन व श्रीमती अरुणा टन्डन को विजेता निर्वाचित घोषित किया।दरियागंज रेजिडेंस फेडरेशन के सरंक्षक मनोज जैन ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामना देते हुये कहा कि नयी कार्यकारिणी की प्राथमिकता क्षेत्र के सभी निवासियों का सम्मान, सुरक्षा तथा मूलभूत जरूरतों को पूरी करना तथा एक दूसरे के सहयोग में सदैव तत्पर रहना है।

Posted by: | Posted on: August 21, 2018

विकास से कोसों दूर और विनाश के नजदीक भाजपा : राकेश भड़ाना

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन राकेश भड़ाना ने कहा कि विकास के दावे करने वाली भाजपा सरकार विकास से कोसों दूर है और विनाश के नजदीक है। क्योंकि जिस प्रकार से भाजपा नेताओं की कार्यशैली और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बौखलाहट सामने आ रही है, उससे साफ पता चल रहा है कि विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार में विकास का नामो-निशान भी नहीं है और वो पूरी तरह से फेल हो चुके हैं। इसलिए अपनी खीझ कभी जनता पर तो कभी पत्रकारों पर निकाल रहे हैं। उक्त वक्तव्य राकेश भड़ाना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी में वैदिक धर्म सेवा संस्था द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कहे। वैदिक धर्म सेवा संस्था ने राकेश भड़ाना को पूर्ण समर्थन देते हुए क्षेत्र की समस्याओं से उनको अवगत कराया। इस अवसर पर राकेश भड़ाना ने संस्था के सदस्यों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस में कभी भी उनके हितों की अवमानना नहीं की जाएगी और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली वैदिक धर्म सेवा संस्था को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संजय कॉलोनी निवासियों को आश्वासन दिया कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार ने उनकी अनदेखी की है। बिजली-पानी को लोग तरस रहे हैं, उसका बदला लोग बहुत जल्द लेंगे और वोट लेने के लिए आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को सच्चाई का आईना दिखाएंगे। भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ और फरेब की राजनीति करती है। लोगों को सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं दिया है। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने जिस प्रकार से भाजपा को अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है, उससे साफ पता चलता है कि वो भाजपा सरकार के मोहरे के रूप में कार्य कर रहे हैं। न तो उनको क्षेत्र की जनता से कोई सरोकार न उनकी समस्याओं से। वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा आलाकमान को खुश करने में लगे रहते हैं। उनका अधिकतम समय जनता के बीच नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में गुजरता है। भड़ाना ने कहा कि अब भाजपा के दिन लद चुके हैं और आने वाला समय कांग्रेस का है। प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी और आमजन व गरीबों की समस्याओं का प्रमुखता से हल किया जाएगा। आज भाजपा राज में जो फरीदाबाद की दुर्गति हुई है, उससे शहर को निकाला जाएगा और नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा। वैदिक धर्म सेवा संस्था के प्रदीप, सुरेन्द्र, अजय, महेन्द्र, नरेश आदि ने उनको समर्थन का वादा किया और कहा कि संस्थ हर कदम पर उनका साथ देगी।
Posted by: | Posted on: August 21, 2018

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी – तरुण तेवतिया 

फरीदाबाद  ( विनोद वैष्णव )| राजीव गांधी की जयंती के मौके पर फरीदाबाद युवा कांग्रेस द्वारा नेशनल हाइवे स्थित मैगपाई कॉमप्लेक्स में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस में बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों के साथ शिक्षा, समाज सेवा, खेल आदि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर युवा कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने कहा कि राजीव गांधी की स्मृतियों को देशवासियों के दिलों से कभी नहीं मिटाया जा सकता है। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नीव रखी थी, जिसके चलते आज देश में लोग मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीजेपी द्वारा डिजिटल इंडिया योजना शुरू करने का दम भरा जाता है, लेकिन देश को सच में डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का काम राजीव गांधी ने ही किया था। उन्होंने वोट डालने की योग्य आयु को 21 से घटा कर 18 साल किया। इससे युवाओं को अपना नेता चुनने का अधिकार मिला। राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। मौके पर सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में पंचायती राज संशोधन कर सही मायनों में ग्रामीण भारत के विकास की नींव रखी थी। देश में हर वर्ग के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कामों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। वहीं एडवोकेट राजेश खटाना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सरकारी नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था के सुधार में जोरदार कदम उठाए। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति के जनक के रुप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विकास वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पृथला क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष बंटी हुड्डा, पराग गौतम, अनिल चेची, चुन्नू राजपूत, डॉ एमपी सिंह, रियाज खान, राजू देशवाल, सुरजीत सिंह, आंनद राजपूत, मोहम्मद नाजिम, कुलदीप अधाना आदि को सम्मानित किया गया।

Posted by: | Posted on: August 21, 2018

एनएसयूआई ने कक्षाओं में छात्र संवाद करके इक्कट्ठा किए 9740 रुपए 

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज 16वे दिन भी जारी रहा। इसके साथ ही एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आज तीसरे दिन भी कॉलेज के छात्र छात्राओं से कक्षाओ में संवाद करके 9740 रुपए एकत्रित किए ।
इस दौरन कृष्ण अत्री ने कहा कि आज केरल में जो बाढ़ के कारण हालात बिगड़े हुए हैं उनमें सुधार करने के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लोगों को मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। ऐसे में हमें सब कुछ भूलकर केरल के बाढ़ पीड़ितों की हर तरीके से मदद करनी चाहिए।  अत्री ने कहा कि जबसे केरल में प्रलय के बारे में पता चला है तभी से एनएसयूआई ने धरना तो जारी रखा है लेकिन ज्यादा ध्यान पीड़ितों की मदद करने में लगाया है। इसी के चलते हुए आज नेहरू कॉलेज में  कक्षाओं में जाकर छात्रों से पीड़ितों के लिए चंदा एकत्रित किया। एनएसयूआई की इस मुहिम के चलते हुए केरल के पीड़ितों के लिए बहुत से छात्र छात्रा आगे आए और मदद के लिए राशि दान दी।
वही जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा एवं छात्र नेता दिनेश कटारिया ने सूबे की खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो प्रदेश की खट्टर सरकार छात्र-छात्राओं को अनदेखा कर रही है इसका जवाब वह आने वाले चुनाव में सूत समेत देंगे। उन्होंने कहा कि 8 जायज माँगो को लेकर आज एनएसयूआई के अनिश्चितकालीन धरने को 16 दिन हो चुके है पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी हमारे पास नहीं आया है। उन्होंने कहा माँगे पूरी ना होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा और हम भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
इस दौरन मुख्य रूप से नेहरू कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक वत्स, विक्रम यादव, शिवम, शैंकी, अभिषेक, सोनू नर्रवत, अमन शर्मा, मनीष, कन्हैया, अनिल, मोहित, अंकित, गौरव कौशिक आदि मौजूद थे।