Tuesday, September 18th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: September 18, 2018

भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| भाजपा जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा गुर्जर भवन, सैक्टर-16 में आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। समापन सत्र में भाजपा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ चेयरमैन अजय गौड, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा उपसिथत थे। दो दिन तक चले इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षसमय सिंह भाटी ने की, जबकि संयोजक किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना रहे। वर्ग के अंतिम एवं समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है, जो वैचारिक सिद्धांतों एवं नैतिकता पर चलती है। ये प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की प्रक्रिया का हिस्सा है और समय-समय पर भाजपा द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा के ओबीसी मोर्चा एवं इसके बाद भी अनेक सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, एमएसपी वृद्धि, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना आदि के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया, ताकि वो किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बता सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाएं किसानों और गरीबों के जीवन को खुशहाल कर रही है। इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, राम रामफल बूरा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहनलाल, सुंदर चौधरी, मेहर चंद गहलोत, श्रीमती सरोज सिहाग, आदित्य चौटाला, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन धनेश अदलखा, जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा, प्रवक्ता कपिल कौशिक, सुरेन्द्र शर्मा, सीकरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति रावत सहित सभी जिलों के किसान मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
Posted by: | Posted on: September 18, 2018

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर गणपति उत्सव में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )|  गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के बीच उद्योग मंत्री विपुल गोयल और हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। 5 दिन तक चले गणपति उत्सव में अंतिम दिन कई राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी विपुल गोयल के घर गणपति उत्सव में पहुंची और उन्होंने विदाई से पहले गणपति बप्पा की आरती की। स्मृति ईरानी ने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। उन्होंने विपुल गोयल को इतने भव्य गणपति उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और हरियाणा सरकार में मंत्री बनवारी लाल और विधायक सीमा त्रिखा भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। गणपति उत्सव के आखिरी दिन पंडाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर दो हजार छात्रों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित “चलो जीते हैं” लघु फिल्म का भी मंचन किया गया जो दूसरों के लिए जीने की प्रेरणा देती है। इसके बाद छात्रों के साथ विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का केक काटा और भंडारे में लाइन में लगकर बच्चों के साथ भोजन भी किया। विसर्जन से पहले गणपति जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भक्तों ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और ढोल-नगाड़ों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया। इसके बाद इको फ्रेंडली तरीके से सेक्टर 17 में शोभायात्रा निकालने के बाद पंडाल के अंदर पानी के टब में गणपति जी का विसर्जन कर दिया गया। 5 दिन के गणपति उत्सव में पूरे जोश के साथ शिरकत करने के लिए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी नहीं बल्कि पूरे फरीदाबाद का गणपति उत्सव था जिसमें सभी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ सहयोग किया। विपुल गोयल ने कहा कि अगले साल वो इस गणपति उत्सव को और भव्य बनाने की कोशिश करेंगे। विपुल गोयल ने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। उन्होंने 5 दिन तक गणपति उत्सव में प्रस्तुति देने वाले महाराष्ट्र के कलाकारों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश नागर,मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, मेयर सुमन बाला, डॉक्टर प्रशांत भल्ला, खादी बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, पार्षद नरेश नंबरदार छत्रपाल ,सुभाष आहूजा, पूर्व पार्षद धर्मपाल सुरजीत अधाना बिजेंद्र नेहरा, डॉक्टर कुलदीप जयसिंह, कमल जख्मी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: September 18, 2018

लक्षणों का नहीं बल्कि रोगों की जड़ों का उपचार करना जरूरी: डॉ. चंद्रशेखर तिवारी

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) | सिगफा सॉल्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि मौजूदा समय में लोग दवाइयों से स्वयं को ठीक करने के लिए बहुत अधिक खर्च कर रहे हैं। अधिक खर्च करने के बाद भी ज्यादातर बीमारियों में निराशा ही हाथ लगती है। साइको न्यरोबिक्स एक ऐसा माध्यम है जिसे नियमित अपनाने से बीमारियां दूर रहेगी। किसी भी तरह के रोग का मूल कारण मन में निहित होता है। सभी तरह के रोगों का जन्म पहले मानसिक स्तर पर होता है। बाद में ये शारीरिक स्तर पर दिखने लगता है।
वे ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित कार्यालय में साइको न्यूरोबिक्स कार्याशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर हम मन को भी स्वस्थ रख सकेंं तो शरीर अपने आप स्वस्थ हो जाएगा। मन को ही स्वस्थ रखने की विधि साइको न्यूरोबिक्स है। डॉ. तिवारी को साइको न्यूरोबिक्स का जनक कहा जाता है। उन्होंने बताया कि साइको न्यूरोबिक्स एक ऐसा अभ्यास है। जिसमें हम अपने मन को आत्मिक ऊर्जा के सर्वोच्च स्रोत ईश्वर से जोड़ते हैं। इसके माध्यम से मन और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। डॉ. तिवारी ने बताया कि साइको न्यूरोबिक्स अभ्यासों को इस प्रकार विकसित किया गया है। जिससे शरीर की संपूर्ण तंत्रिका प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य के साथ मस्तिष्क की शक्ति और लचीलेपन को बनाए रखने में मदद मिलती है।
Posted by: | Posted on: September 18, 2018

नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 में करोडो के विकास कार्य :-पार्षद दुष्यंत भट्ट

 स्पेशल इंटरव्यू

नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 के विकास की कहानी पार्षद दुष्यंत भट्ट की जुबानी कार्यक्रम में पहुंचे हमारे वरिष्ठ सवाददाता विनोद वैष्णव ने वार्ड के लोगो से पूछा की वार्ड में कितना विकास हुआ तो वार्ड के लोगो ने कहा की पार्षद दुष्यंत भट्ट जैसा जिसने कम समय में वार्ड 24 छोटी बड़ी हर समस्या का समाधान किया | जैसा की इस वार्ड की आबादी लगभग 75000 हे | | दर्शको को बता दे की दुष्यंत भट्ट मेयर की दौड़ में सबसे आगे थे लेकिन कुछ राजनितिक कारणों से मेयर नहीं बन पाए | जब न्यूज़ 21 की टीम ने स्थानीय निवासियों पूछा तो सभी ने कहा अबकी बार इनकी पत्नी कुसुम भट्ट को भारी वोटो से जिताकर मेयर बनायेगे |

प्रश्न :- पार्षद दुष्यंत भट्ट जी आपके वार्ड में कितने विकास कार्य हुए हे ?
उत्तर :- नगर निगम पानीपत वार्ड नंबर 24 में करोडो के विकास कार्य हुए जैसे की पूर्ण रूप अवैध कॉलोनी में विकास करवाया | मुख्यमंत्री योजना के तहत लगभग 2.5 करोड़ की लागत से नाले बनवाये गए | | 20 करोड़ की लागत से सड़के बनवाई
टॉप बैंड :- रेलवे लाईन के पास डी प्लान में पार्क बनवाया गया | 2.5 करोड़ की लागत से 4 पार्को का सोन्द्रियकरन करवाया गया जिसमे ओपन जिम लगवाया | स्ट्रीट लाइट लगवाई गयी | युवाओ के लिए बॉलीबाल /एरोबिक्स खेल मैदान बनवाये | पानीपत असंद रोड को जाम फ्री करने के लिए अंडरपास बनवाये |

प्रश्न :- वार्ड 24 आपके वार्ड में सबसे बड़ी समस्या क्या थी ?
उत्तर :- सर सारा वार्ड ही अवैध कॉलोनी से बसा हुआ था और दोनों तरफ रेलवे लाइन हे जोकि विकास करवाना बड़ा मुश्किल था |

प्रश्न :- फिर कैसे इस बड़ी समस्या का हल करवाया ?
उत्तर :- हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोगो की समस्या को समझा और विकास के रास्ते खोले |

प्रश्न :-आपने कितनी कॉलोनी को नियमित करवाया ?
उत्तर :-अभी तो 2 कॉलोनी जोकि गाबा कॉलोनी | देव नगर को नियमित करवाया |बाकी की फाइल भेजी गयी हे
प्रश्न :-आपको इतने अवार्ड किस लिए मिले ?
उत्तर :- सिर्फ समाज सेवा के लिए

प्रश्न :-आप मेयर बनते बनते रह गए क्या कारण रहा ?
उत्तर :- राजनितिक कारणों से ?

प्रश्न :-अबकी बार मेयर महिला सीट हे तो आपके परिवार से कोई लड़ेगा ?
उत्तर :- जरूर लड़ेंगे लेकिन हम भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हे अगर मुख्यमंत्री एवं भाजपा संगठन की तरफ से आदेश होगा तो

प्रश्न :- आपकी भावी योजनाए क्या हे ?
उत्तर :-सभी रोड बनवाना |
नगर निगम पानीपत में गलियां /नालिया /ट्यूबलेल लगवाना |
नगर निगम पानीपत में कैमरे लगवाना |
पार्किंग व्यवस्था ठीक करवाना
नगर निगम पानीपत में सभी घरो में ro का पानी पहुँचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी