Sunday, September 23rd, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: September 23, 2018

पार्षद गीता रैक्सवाल के साथ वार्ड की महिलाओं ने स्वच्छता अभियान में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। नगर निगम वार्ड 23 की पार्षद गीता रैक्सवाल के नेतृत्व में आज वार्ड की सरस्वती कालोनी में स्वच्छता अभियान को उस वक्त मजबूती मिली जब कालोनी की महिलाएं स्वयं स्वच्छता अभियान में एकजुट होकर शामिल हुई और स्वयं ही हाथ में झाडू लेकर पार्षद गीता रैक्सवाल के साथ सफाई के कार्य में जुट गयी। नगर निगम में रविवार को छुटटी होने के कारण कालोनी की महिलाओ ने इस सफाई का बीड़ा स्वयं अपने हाथ लेकर कहा कि जब हमारी पार्षद  गीता रैक्सवाल हमारे सभी सुख दुख में हमारे साथ खड़ी है तो हम उनका सहयोग क्यों ना करे और सभी ने एकजुट होकर कालोनी की सफाई की।
इस अवसर पर पार्षद गीता रैक्सवाल ने कहा कि मुझे आज इस बात पर काफी खुशी मिली कि क्षेत्र की महिलाओं ने इस सफाई अभियान में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेरा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इस वार्ड के प्रत्येक घर मेरा अपना घर है और यहां के लोग मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैकसवाल ने भी पार्षद रहकर इस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहंीं छोडी और उनही की तरह मैने भी इस वार्ड की सेवा का बीड़ा उठाया है और सदैव इस वार्ड के लोगों की सुविधाओ के लिए तत्पर रहूंगी और अधिक से अधिक विकास देना ही इस क्षेत्र के लोगों का मेरा पहला कर्तव्य होगा।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद ओमप्रकाश रैक्सवाल ने कहाकि भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के केन्द्रीय राज्यमंत्री  कृष्णपाल गूर्जर ने हमें सदैव एक ही सीख दी है कि हम लोगो के सेवक है और लोगो की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री  कृष्णपाल गूर्जर ने सदैव इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोडी वही वरिष्ठ उपमहापौर भाई देवेन्द्र चौधरी भी इस क्षेत्र को सदैव प्राथमिकता देते हुए इसके विकास में कोई कमी नहीं आने देते हैं जिसके लिए पूरे वार्ड की और से मैं उनका आभार जताता हूं।
इस अवसर पर यशोदा डबराल, सुमन्त चंदेल, सुभाष नायक, कमल चौहान, शैलेन्द्र चौरसिया, भोला शाह, रंजीत, प्रमोद तोमर, राजपाल, राकेश, अरविंद, सुभाष शर्मा, जय नारायण, नरेन्द्र सहित अन्य महिलाओं ने हिस्सा लेकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।

Posted by: | Posted on: September 23, 2018

भारतीय मजदूर संघ की पंचकुला में 20 नवंबर को होगी महारैली,जुटेंगें एक लाख कर्मचारी

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | विश्व के सबसे बडे श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित महारैली में एक लाख मजदूर एवं कर्मचारी जुटेगा। जिसका आयोजन 20 नवबंर को पंचकुला में होगा। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के श्रमिक नेता जिलों में कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ महारैली में श्रमिक हित की अन्य मांगों के साथ साथ न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रति माह के लिए भी राज्य सरकार पर दबाव बनाएगा।
एसी नगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव एवं महामंत्री हनुमान गोदारा ने संयुक्तरूप से कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही होगा। प्रदेश भर में समान रूप से 18 हजार रूपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन सभी को और सही समय पर मिले, निजीकरण पर रोक, श्रम कानून सख्ती से लागू हों, ठेका प्रथा पर अंकुश सहित अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित होने जा रही महारैली में एक लाख कर्मचारी जुटने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रांत महामंत्री हनुमान गोदारा ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है। जिसमें सरकार व अधिकारियों में समन्वय की कमी के चलते सफलता नही मिल पाती। आज निजी संस्थानों सहित केंद्र एवं प्रदेश संस्थानों में ठेका श्रमिकों का शोषण सभी जगह होता है। समान काम समान वेतन जैसी मांगों को लेकर बीएमएस समय समय पर उपरोक्त समस्याओं संबंधित ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान इस तरफ दिलाती रही है।
2005 में बनी नीति के तहत कुल 19 हजार का पंजीकरण असंगठित मजदूरों का विगत साढे तीन साल में 7 लाख श्रमिकों को पंजीकरण हुआ जिसमें 5 लाख आजीवन सदस्य शामिल हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री नायाब सिंह सैनी के प्रयास से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए 425 करोड़ की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जो कि एक रिकार्ड है। भारतीय मजदूर संघ अपने उच्च पदाधिकारियों, श्रममंत्री और मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त करता है। भारतीय मजदूर संघ महारैली में श्रमिक हित की अन्य मांगों के साथ साथ न्यूतम वेतन 18 हजार प्रति माह के लिए भी राज्य सरकार पर दबाव बनाएगा।

मेवात, पलवल और गुरुग्राम में बैठक कर फरीदाबाद पहुंचे श्रममंत्री के सलाहकार एवं भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हनुमान गोदारा और संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव का बीएमएस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सीबी चौहान सहित बीएमएस फरीदाबाद के जिला मंत्री अशोक कुमार, मुरारी लाल रावत, योगेश कुमार, सुरेंद्र हुड्डा, महेश कुमार यादव, नीरज त्यागी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने आगुन्तक नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। 

Posted by: | Posted on: September 23, 2018

कौन बनेगा करोड़पति में फरीदाबाद का नाम रोशन करने वाले स. देवेन्द्र को मुबारकबाद देते हुए पंजाबी सभा के सरपरस्त दिनेश छाबडा

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। कौन बनेगा करोड़पति में फरीदाबाद का नाम रोशन करने वाले स. देवेन्द का आज सैक्टर 28 स्थित उनके निवास पर पंजाबी सभा के सरपरस्त दिनेश छाबड़ा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने फूलो का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुबारकबाद देने वालों में जिलाध्यक्ष टेकचन्द नन्द्राजोग (टोनी पहलवान), महासचिव स. कुलदीप सिंह साहनी, तिगांव अध्यक्ष रमन सिंह बोहरा, कोषाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह चड्ढा, सचिव सर्वजीत ङ्क्षसह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिगांव जगजीश मैनी, के.वी.रंगा, उम्मेद राघव, देवेन्द्र सिह, दलीप लुथरा, अमरीश पाण्डे, अम्बुज आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर पंजाबी सभा दिनेश छाबडा, टेकचंद नन्द्रजोग, कुलदीप साहनी व रमन बोहरा ने संयुक्त रूप से देवेन्द्र सिंह एवं उनके पिता स. मनमोहन सिंह शाह, चाचा गुरूविन्द्र सिंह शाह, मम्मी सतनाम कौर, धर्मपत्नी नवनीत कौर को भी शुभकामनाएं दी और कहा कि देवेन्द्र सिंह ने जहां फरीदाबाद का नाम रोशन किया है वही उन्होंने पंजाबी समाज को मान सम्मान दिलवाया है। उन्होंने कहा कि वेसे तो देवेन्द्र ङ्क्षसह पहले भी आप की रसोई के नाम से फेमस है और उन्होंने जो रसोई का कार्य कर जरूरतमंदोंं को खाना खिलाने का कार्य किया है वह वाकई में एक पुण्य का कार्य है और पंजाबी सभा आज देवेन्द ङ्क्षसह को आश्वासन देती है कि उनकी इस रसोई के कार्य में सभा भी अपना पूर्ण योगदान देगी।
इस अवसर पर देवेन्द्र  ने कहा कि उन्होंने जो कुछ किया है वह वाहे गुरू की कृपा सेे हुआ है और वाहे गुरू की कृपा व आप जैसे लोगों की दुआएं सदैव मेरे साथ रही है तभी मैने यह मुकाम हासिल किया है।
इस अवसर पर उनके माता  सतनाम कौर ने कहा कि देवेन्द्र बचपन से ही मिलनसार एवं सदैव दूसरो की मदद करता रहता है उन्होंने कहाकि जब उसने रसोई चलाने के काम का हम लोगों से जिक्र किया तो हमें काफी गर्व महसूस हुआ कि उसने यह सोच रखी है और आज हमारा परिवार भी उसका पूरा सहयोग कर रहा है। सतनाम कौर ने कहा कि जब हम कौन बनेगा करोड़पति में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से मिलें तो उन्होंने हमसे कहा कि हमारा परिवार भी आधा सरदार है क्योकि मेरी माताजी सरदारनी है और आज एक सरदार को इस मुकाम पर पहुंचने पर मुझे काफी खुशी हो रही है।

Posted by: | Posted on: September 23, 2018

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-21सी में हुआ फैमिली फेस्ट

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में फैमिली फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया और स्कूल की ओर से किए गए ईवेंट की काफी तारीफ की। ईवेंट में बेबी शो, टैलेंट शो, आर्ट, स्टोन पेंटिंग, एडवेंचर जोन जैसी अलग-अलग एक्टिविटीज का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा पिट्ठू ग्राम, लूडो, सांप-सीढ़ी, स्टापू जैसे गेम्स भी रखी गई। पेरेंट्स ने दादी की रसोई की सराहना की और उसमें चूल्हे पर पक रहे खाने का स्वाद भी चखा। दादी की रसोई में मक्के और बाजरे की रोटी के साथ पाँच तरह की चटनी सर्व की गई। आपको बता दें, यह फरीदाबाद का पहला इस तरह का ईवेंट था जिसमें फ्री एंटी थी।स्कूल की प्रिंसिपल सीमा मल्होत्रा ने ईवेंट का हिस्सा बने सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया मानव रचना के सभी स्कूल छात्रों को अच्छा वातावरण, गुणवत्ता पढ़ाई और खेलों में आगे बढ़ने के लिए हर सुविधा दी जाती है। स्कूल का मकसद छात्रों को हर फील्ड में आगे ले जाना।फैमिली फेस्ट के दौरान हुए टैलेंट शो के जज मॉडल रिदम दत्ता, फैशन डिजाइनर देवेंदर सिंह और मॉडल निशि भारद्वाज थे।