Wednesday, October 24th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: October 24, 2018

कटोरा आन्दोलन होगा खट्टर सरकार के खिलाफ : जयहिंद

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | आम आदमी पार्टी  प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व दिल्ली विधायक सहीराम पहलवान की अध्यक्षता में फरीदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ | इस सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ता सम्मेलन रैली में तब्दील हो गया |

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दिल्ली में आम आदमी ने ही 67 सीट दिलवाई  थी |और आम आदमी पार्टी ने आम आदमी के लिय काम किया है फ्री पानी, सस्ती बिजली, अच्छी शिक्षा व फ्री इलाज, दवाई , सारे टेस्ट फ्री  की सुविधाए दे रही है और एक आम आदमी को यही चाहिए | केजरीवाल सरकार ने जो कहा था वो किया है | जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी कर सकती है तो हरियाणा में खट्टर सरकार क्यों नही कर सकती |

जयहिंद ने मंच से हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में कहा सरकार के पास हरियाणा रोडवेज की बस खरीदने के लिए पैसे नही है | चार साल में सिर्फ 62 बस ही खट्टर सरकार खरीद पाई है | हरियाणा की जनता को गीता व गाय के नाम ठगा गया है जब  जनता के लिए सुविधाओं की बात आती है तो सरकार का पैसा खत्म हो जाता है |

नवीन जयहिंद  सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खट्टर  सरकार में अगर कोई पाने हक के लिए धरना करता है, प्रदशर्न करता  है तो उसे जेल में भेज दिया जाता है |

नवीन जहिंद ने मंच पर हाथ में कटोरा ले जनता से चंदा देने की अपील की और कहा कि ये पैसा मुख्यमंत्री के पास भेंजेगे ताकि वो रोडवेज कर्मचारियों के लिए बसें खरीद सके , सरकारी स्कूल अच्छे कर सके |

जयहिंद ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के प्रदेश के सरकारी स्कूलों के निरक्षणसे  खट्टर सरकार की बौखला गई है | कही इनकी पोल न खुल जाये इस लिए स्कूलों में लीपापोती काम शुरू कर दिया है |अगर अरविन्द केजरीवाल के डर  सरकारी स्कूलों  के हालत सुधरते है तो केजरीवाल प्रदेश के हर स्कूल का निरक्षण करने को तैयार है | अगर खट्टर सरकार को स्कूल व अस्पताल चलाने नही आते है तो हम से ट्रेनिग लेले |

जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में सत्ता का बदलाव फरीदाबाद से होगा। भीड़ गवाह है इस बात कि फरीदाबाद की जनता सीबीआई( कांग्रेस , इनेलो , भाजपा) से तंग आ चुकी है अब उसे बदलाव चाहिए | आम आदमी इनका खुट्टा पाड़ के ही दम लेगा |

दिल्ली विधायक सहीराम ने भी कार्यकताओं की होंसला आफजाही करते हुए कहा कि हरियाणा में भी उसी तरह काम करेंगे जिस तरह दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहे है | फरीदाबाद की जनता अब आम आदमी की राजनीति चाहती है मुद्दों की राजनीती चाहती है |

इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने टोपी पहन प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की मौजदगी में  विधिवत तरीके से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की |

इस मौके पर लोकसभा सन्गठन मंत्री गिर्राज शर्मा , बडखल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष हरेंदर भाटी, , रणबीर चंदीला, गुरुग्राम लोकसभा संगठन मंत्री सचिन गौड़, कवि शाहनवाज हिन्दुस्तानी, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष महेश यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे |