Wednesday, October 31st, 2018

now browsing by day

Posted by: | Posted on: October 31, 2018

भाजपा सरकार में कर्मचारियों को लाठियों के रुप में मिले अच्छे दिन : विकास चौधरी

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) । सर्व कर्मचारी संघ द्वारा निजीकरण के खिलाफ पिछले 15 दिनों से निगम मुख्यालय पर हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों को आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी एवं असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन ज्ञानचंद आहुजा ने धरनास्थल पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की ओर से समर्थन दिया और उनकी सभी मांगों को जायज करार दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विकास चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते कर्मचारी वर्ग परेशान होकर आज सडक़ों पर उतर गया है परंतु यह सरकार पूरी तरह से गूंगी-बहरी है, इसे जनभावनाओं की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कर्मचारियों को लाठियों और जेल के रुप में अच्छे दिन मिले है, जिसका जवाब कर्मचारी वर्ग आने वाले चुनावों में इस सरकार को वोट की चोट से देने का काम करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन 700 कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर उन्हें सस्पेंड किया गया है, उन्हें बहाल किया जाए वहीं पूरे प्रदेश में करीब एक हजार कर्मचारी जेलों में बंद है, उन्हें बाहर निकालकर उनके केस खत्म किए जाएं और जो प्राईवेट बसें सरकार लेने की बात कर रही है, उसकी जगह नई बसें बेड़े में शामिल करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल से जहां सरकार के राजस्व की हानि पहुंच रही है वहीं लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सरकार को चाहिए कि जल्द ही कर्मचारियों की सभी मांगें मानकर उनकी हड़ताल खत्म करवाएं।  श्री चौधरी ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश में कांग्रेेस सरकार आने पर पहली कलम से उनकी सभी मांगें पूरी की जाएंगी। वहीं धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ज्ञानचंद आहुजा ने भी भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाते हुए कहा कि यह ऐसी पहली सरकार है, जिसमें कर्मचारियों को अपने हक मांगने पर जहां लाठियों से पीटा जाता है इसके चलते आज प्रदेश में कर्मचारी सडक़ों पर आकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर है।   उन्होंने कहा कि सरकार के इन सभी कृत्यों का समय पर आने पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर बलवीर बालगुहेर, रमेश जगलान, शाबीर, गुरुचरण खाडिया, श्रीचंद ढकोलिया, प्रेमपाल, राजवीर, सोमपाल सहित नगर निगम, आशा वर्कर सहित अनेकों विभागों के कर्मचारी नेता उपस्थित थे।

सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया : बलजीत कौशिक

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : पूर्व विधायक आनंद कौशिक के अनुज व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जिला कांग्रेस झज्जर के प्रभारी बलजीत कौशिक ने अपने सैक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं  के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई और साथ ही आयरन लेडी के रूप में विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई। सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर  बलजीत कौशिक  ने कहाकि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो आज कश्मीर की समस्या नहीं होती। सरदार पटेल स्वतंत्र विशाल भारत के निर्माण में उन महानायकों में है। जिन्हें हमारा इतिहास बड़े ही गर्व के साथ याद करता है। उन्होंने कहाकि सरदार पटेल ने तमाम रियासतों को एकसूत्र में बांधने का काम किया। इसमें कई प्रकार की परेशानियां आई लेकिन उनकी परवाह किए बिना उन्होंने इस कार्य को अंजाम दिया तभी से उन्हें लौहपुरुष कहा जाने लगा।सरदार पटेल कई रियासतों के एकीकरण के लिए देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में सदा अंकित रहेंगे।सभी को लौहपुरुष के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सरदार पटेल वास्तव में अखंड भारत के निर्माता थे। सरदार पटेल के बताए रास्तों पर चलकर देश की एकता और अखंडता को कायम रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल शांति प्रिय थे, लेकिन देश की आजादी के लिए वह कठोर फैसले लेने से भी नहीं चूके। श्री कौशिक ने कहा इंदिरा अपने काम की बदौलत दुनिया में आयरन लेडी के रूप में प्रसिद्ध हुई। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रंधावा फागना, डॉ. सौरव शर्मा, अर्जुन तंवर ,महेंद्र यादव,देवेंद्र दीक्षित,पुष्पेंद्र, रजनी देवी, तारा वर्मा, हरी लाल गुप्ता, अनिल कश्यप ,नीलम ,आशा ,ममता,प्रतिमन,,राजेंद्र गुर्जर, तंवर सिंह मलिक, सत्यनारायण शर्मा, गौरव वशिष्ठ ,कलुआ प्रधान, महेरचंद पराशर,रमेश कुमार , संदीप तेवतिया ,अफजल खान , राहुल नागर मौजूद थे। 
Posted by: | Posted on: October 31, 2018

मॉडर्न आर्या पब्लिक स्कूल ने पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए अभियान का आयोजन किया गया

( विनोद वैष्णव ) मॉडर्न आर्या पब्लिक स्कूल और जनहित युवा समिति  ने रैली का आयोजन किया इस रैली का आयोजन  पर्यावरण को शुद्ध रखने और दिवाली पर पटाखे न जलाने के लिये किया  गया |  इस आयोजन में बताया गया की जब  पटाखे जलते व फूटते है तो उससे वायु में बहुत जहरीली गैस निकलती है वो वातावरण को नुकशान पहुँचती है |लोगो को अधिक से अधिक पेड़ लगाने जागरूक किया गया और लोगो को पेड़ बाटे गए | इस रैली का  आरंभ चाचा चौक से लेकर और समापन प्याली चौक पर किया गया | इस रैली का मुख्य उपदेश्य था लोगो को जागरूक करना पर्यावरण के प्रति और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना और पटाखों का इस्तमाल न करना |