Thursday, November 22nd, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: November 22, 2018

मिस्टर यूनिवर्सल एम्बेसडर 2018 की ऑफिसियल सैचिंग सेरेमनी का आयोजन इंडिया एग्जीक्यूटिव पेजेंट आर्गेनाईजेशन द्वारा होटल एट्रियम फरीदाबाद में किया गया

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद के होटल एट्रियम में मिस्टर यूनिवर्सल एम्बेसडर 2018 की ष्ऑफिसियल सैचिंग सेरेमनीष् इंडिया एग्जीक्यूटिव पेजेंट आर्गेनाईजेशन की निदेशक और मिस्टर यूनिवर्सल की एम्बेसडर 2018 की संयोजक रजनी सुब्बा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रोबिन हिबू आईपीइस,जॉइन्ट सीपी, नई दिल्ली, राजहिरेमथ,प्रोडूसर, तांडव प्रोडक्शन.खोसला का घोसला, दिनेश मोहन एक्टर, सीरियल.ये प्यार नहि तो क्या हैं.सोनी टीवी, डॉण् राजीव कुमार,कंट्री रिप्रेजेन्टेटिव, बीडब्लूएल इंस्टिट्यूट स्विट्ज़रलैंड,डॉण् संगीता ताखेलमयम ,फिल्म प्रोडूसर, एस3सी प्रोडक्शन, मणिपुरद्ध, ऐडिन मुहम्मद,चेयरमैन, आईएम्पी इंडोनेशिया।
रजनी सुब्बा ने यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की अब से पहले ये पेजेंट इंडिया के बाहर अलग अलग देशो में तीन बार किया जा चूका है इंडिया में यह शो पहली बार किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 32 देशो के कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं और इंडिया से अमित ओम मलिक इस पेजेंट को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। अमित ओम मलिक जल्दी ही आपको करन जोहर की मूवी श्स्टूडेंट ऑफ़ दा ईयर 2 में टाइगर श्रोफ़ के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड के किरदार में दिखेंगे।
इस शो में एक आर्गेनाईजेशन जिसका नाम तपसिल जाती आदिबासी प्रकटन सैनिक कृषि बिकास शिल्पा केंद्र (टीजेएपीएसकेबीएसके) हैं जिनके फिछले 37 वर्षो के सराहनीय कार्यो तथा उनकी उपलब्धिओं के लिए संस्था के सचिव सौमेन कोले को ग्रैंड फिनाले पर सम्मानित किया जायेगा।

Posted by: | Posted on: November 22, 2018

टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा दीक्षा की एक और उपलब्धि

पलवल ( विनोद वैष्णव )|टैगोर पब्लिक स्कूल, पलवल की छात्रा दीक्षा तिवारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए CBSE National में रजत पदक प्राप्त कर जिला पलवल तथा हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया।दीक्षा तिवारी ने (14 से 17.11.2018) बिजनौर, उत्तर में आयोजित ब्ठैम् नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में Under-17 आयुवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। दीक्षा ने अपनी चतुर तथा फुर्तीले दांव.पेंचों से अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में देश के अधिकतर राज्यों के खिलाड़ियों तथा CBSE के विदेशों में स्थित स्कूलों के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। पिछले वर्ष भी CBSE ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में टैगोर की छात्रा स्वाति डागर ने रजत पदक प्राप्त कर जिले तथा हरियाणा प्रदेश को गौरवान्वित किया था।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका मनोरमा अरोड़ा जी व प्रधानाचार्या कपिला इंदु जी ने विजेता दीक्षा तिवारी को उनकी जीत पर हार्दिक शुभकानाएँ देते हुए सदैव प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Posted by: | Posted on: November 22, 2018

कालका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा भ्रमण

( विनोद वैष्णव ) | कालका पब्लिक स्कूल द्वारा गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए सोमवार को स्कूल के सभी बच्चों और अध्यापकों को गुरुद्वारा भ्रमण के लिए ले जाया गया । गुरुद्वारा के प्रमुख पाठी द्वारा गुरुपर्व का महत्व बताते हुएए गुरु साहिब के उपदेशों को बताया गया । इसके बाद अन्य सेवादारों के दवारा प्रसाद वितरण और आभार व्यक्त किया गया । यह भ्रमण सभी के लिए शिक्षाप्रद रहा । स्कूल के बच्चों को सभी धर्मों की जानकारी मिले इसी बात को ध्यान में रखते हुए कालका पब्लिक स्कूल इसी तरह के भ्रमणों पर जाता रहेगा ।

Posted by: | Posted on: November 22, 2018

हिसार-जींद में दुष्यंत तो कैथल में दिग्विजय संभालेंगे मोर्चा

( विनोद वैष्णव )। अपने पिता एवं पूर्व सांसद डॉ़ अजय सिंह चौटाला के जेल जाने के बाद हिसार सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला व इनसो के

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जींद में 9 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए मोर्चा संभाल लिया है। रैली की तैयारियों के लिए

सभी 22 जिलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हिसार व जींद जिला की कमान खुद दुष्यंत ने अपने हाथों में रखी है। वहीं जींद से सटे कै

थल जिले के इंचार्ज दिग्विजय सिंह चौटाला होंगे।

रैली जींद में नये बस स्टैंड की साइट के सामने पिंडारा गांव में होगी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देकर पार्टी छोडऩे वाले डॉ़ के

सी बांगड़ को पंचकूला व अंबाला जिले का इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका की ड्यूटी  अंबाला में लगी

है। डॉ़ बांगड़ ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय सचिव रहे अशोक शेरवाल को यमुनानगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ अजय

चौटाला के करीबियों में शुमार ओपी लाठर को जोड़ा गया है।

 तेलू राम जोगी जो कि पूर्व में इन्हें नेशनल लोकदल के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं ,हिसार जिले के प्रभारी होंगे।

कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष रहे कुलदीप सिंह मुलतानी को कुरुक्षेत्र जिले का जिम्मा सौंपा गया है। दुष्यंत चौटाला भी कुरुक्षेत्र को कंट्रोल करेंगे।

का जिम्मा सौंपा है।

      पूर्व विधायक व इनेलो के किसान सैल के अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सिरसा जिले का प्रभारी

नियुक्त किया है। निशान सिंह ने ही सबसे पहले बगावत का झंडा बुलंद किया था।

उकलाना से इनेलो विधायक अनूप धानक  को फतेहाबाद जिले का इंचार्ज लगाया है। पूर्व विधायक रण सिंह बैनीवाल भी इसी जिले में रैली

के लिए लोगों को निमंत्रण देंगे। पूर्व विधायक एवं सोनीपत के जिलाध्यक्ष रहे पदम सिंह दहिया को सोनीपत और रोहतक जिले की कमान

सौंपी है। रोहतक जिले में विशेष तौर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल मकड़ौली व इनेलो के जिलाध्यक्ष रह चुके बलवान सिंह

सुहाग  भी श्री पदम दहिया जी के साथ सोनीपत का काम संभालेंगे।

झज्जर जिला के तीन बार जिलाध्यक्ष रहे सतपाल पहलवान को गुरुग्राम और पूर्व मंत्री जगदीश नैय्यर को पलवल व फरीदाबाद जिले का

प्रभारी नियुक्त किया है। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव रहे बृज शर्मा को करनाल जिले की कमान सौंपी है और इनेलो के वरिष्ठ नेता श्री

सतवीर सिंह का ध्यान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और  पूर्व विधायक श्री नरेंद्र सांगवान  को पानीपत जिले की कमान सौंपी है।

पार्टी के लम्बे समय तक प्रदेश प्रचार सचिव रहे राजकुमार रिढाऊ रेवाड़ी जिले में रैली के लिए प्रभारी होंगे।

इसी तरह से महेंद्रगढ़ के दो बार जिलाध्यक्ष रहे सत्यवीर सिंह नौताना को महेंद्रगढ़ और तीन बार विधायक रहे रमेश खटक को भिवानी जिले

का प्रभारी लगाया है। दादरी से इनेलो विधायक राजदीप सिंह फौगाट दादरी जिले के साथ-साथ झज्जर जिले के भी प्रभारी होंगे। मेवात

जिले की कमान पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के विश्वासपात्रों में शुमार रहे पंडित योगेश शर्मा को मिली है।