Thursday, December 13th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: December 13, 2018

दीनानाथ पब्लिक स्कूल के बच्चो ने किया दिल्ली दर्शन

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )|दीनानाथ पब्लिक स्कूल के बच्चो ने किया दिल्ली दर्शन ,स्कूल के संचालक राकेश सचदेव ने बताया कि स्कूल के 110 बच्चो के ग्रुप ने दिल्ली दर्शन के दौरान किया मनोरंजन एवम उन्होंने बताया कि दिल्ली दर्शन के दौरान स्कूल के बच्चो ने रेलवे म्यूजियम, इंडिया गेट,चिल्ड्रन पार्क एव अंत मे लोटस टेम्पल के दर्शन किये! साथ ही स्कूल संचालक ने बताया कि स्कूल का टूर बच्चो की नॉलेज के लिए किया गया ताकि बच्चो को दिल्ली के बारे में पता चल सके

Posted by: | Posted on: December 13, 2018

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर राधा नरुला ने डा0 अशोक तंवर को लड्डू खिलाकर किया खुशी का इजहार

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )|हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में तीन बड़े राज्यां में सत्ता हासिल करने पर प्रदेश उपाध्यक्षा डा0 राधा नरुला ने मिठाईयां बांटी और अपनी टीम के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा0 अशोक तंवर को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। प्रदेश अध्यक्ष डा0 अशोक तंवर ने उनको हरियाणा में भी तैयारियां करने के निर्देश दिए और कहा कि भाजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है, इसलिए प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताआें को और मजबूती के साथ लोगों से मेल-मिलाप करना आरंभ करना होगा। उन्हें लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में मचाई जा रही लूट, भ्रष्टाचार और गरीब, मजदूर एवं किसानां को उजाड़ने के लिए बनाई जा रही नीतियां को प्रचारित-प्रसारित करने के आदेश जारी किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्षा डा0 राधा नरुला ने बीजेपी की विकेट गिर चुकी है और अब जल्द ही हरियाणा में भाजपा सरकार की लुटिया डूबने वाली है। लोग भाजपा की झूठ एवं पाखंड की राजनीति को समझ चुके हैं और अब उनकी बातां में फंसने वाले नहीं है। उन्हें पता लग चुका है कि अगर देश एवं प्रदेश के हित कहीं सुरक्षित है तो वो केवल कांग्रेस के हाथां में। उन्हांने कहा कि राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और वो देश के भावी प्रधानमंत्री हैं। उनकी सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज कांग्रेस ने तीन बड़े राज्यां में जोरदार जीत हासिल की है। इस मौके पर डा0 राधा नरुला के साथ कांग्रेसी नेता एस एल शर्मा, राधेश्याम चेयरमैन, संजय सैफी, तनवीर, तन्मय सिंह, तेजस, राहुल, राजेश आदि मौजूद थे।