Saturday, December 29th, 2018

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: December 29, 2018

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मरक्षा शिविर आयोजित

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | श्रीराम शिक्षण संस्थान की ओर से संचालिक सेक्टर-21ए स्थित गोल्ड फील्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना था। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (एनआईटी) विक्रम कपूर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति एसएस बांगा, सोसायटी के सदस्य संजय कक्कड़ व जगदीप ग्रोवर मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य डा. अमृता ज्योति सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर की गई। इस मौके पर डीसीपी विक्रम कपूर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को हरियाणा पुलिस के एप दुर्गा शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस एप को छात्राएं अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करें और उन्हें कभी भी किसी तरह की परेशानी हो तो एप पर पुलिस को सूचना दें। पुलिस तुरंत उनकी सहायता के लिए पहुंचेगी। उद्योगपति एसएस बांगा ने भी स्कूल की ओर से छात्राओं को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति नाटक, योगा, कराटे आदि का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अंत में स्कूल की प्रधानाचार्य डा. अमृता ज्योति सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Posted by: | Posted on: December 29, 2018

दर्जन भर महिलाओं ने थामा ‘आप का दामन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनभर महिलाओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाईन की। महिला जिलाध्यक्ष गीता शर्मा ने सभीमहिलाओं का पार्टी में आने पर स्वागत किया और आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर उनको विधिवत रूप से पार्टी में ज्वाइन कराया। आम आदमी पार्टी मेंशामिल महिलाओं सत्तो देवी, लक्ष्मी, पूनम झा, अर्चना कुमारी, काजल, इंदिरा सिंह, ऊषा रानी, रेखा अरोड़ा, शालिनी ने कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्य कर रही हैं, उनकी नीतियों से वो बेहद प्रभावित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार
एवं स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और उनके निर्देशन में कार्य करना उनका सौभागय है। वो अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी और हरियाणा में
पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगी। इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी में शामिल महिला शक्ति का स्वागत किया और
कहा कि जिस प्रकार से महिलाएं आम आदमी पार्टी में रूचि दिखा रही हैं, उससे अन्य विपक्षी दलों के होश उड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार
से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास कार्य किए हैं, उससे साफ जाहिर है कि अगर प्रदेश की जनता ने इस बार उनको जिम्मेवारी सौंपी तो हरियाणा की
कायापलट कर देंगे। केवल आम आदमी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जहां गरीब, कमजोर व छोटे से छोटे कार्यकर्ता को तवज्जो दी जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी का सूपडा साफ होने वाला है और प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द के नेतृत्व में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। धर्मबीर भडाना ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में आती है तो दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में लोगों को बिजली हाफ और पानी माफ दिया जाएगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और आमजन एवं गरीबों की पूरी सुनवाई होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर लूट मचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों एवं अस्पतालों की हालत बद से बदत्तर है। हमने स्वयं कुछ स्कूलोंं की हकीकत आपके सामने रखी और अंत में स्थानीय विधायक डर गए, जिसके चलते हमें बडख़ल के स्कूल में ही नहीं घुसने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विधायक या स्वयं मुख्यमंत्री दिल्ली में आकर स्कूलों की हालत देखें और खुद अंतर महसूस करें। दिल्ली में उनको स्कूलों का निरीक्षण करने से रोका नहीं जाएगा। इस मौके उपाध्यक्ष राजूद्दीन, सोनू, मंडल अध्यक्ष चमन मलिक, जोन अध्यक्ष सोहनराज, किरणपाल भड़ाना एवं महिला जिलाध्यक्ष गीता शर्मा मौजूद थी।

Posted by: | Posted on: December 29, 2018

शंखनाद रैली के साथ हरियाणा में होगा नया आगाज : सुखबीर मलेरना

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) : भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने कहा कि 30 दिसम्बर को कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार विपुल गोयल द्वारा सैक्टर-12 में होने जा रही शंखनाद रैली हरियाणा में चुनावी बिगुल फूकेगी। आगामी चुनावों की गर्माहट को देखते हुए यह रैली महत्वपूर्ण होगी और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। उक्त वक्तव्य सुखबीर मलेरना ने शुक्रवार को शंखनाद रैली के लिए पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांवों बघौला, पृथला, भनकपुर, भुर्जा, सहराला, आमरू, दूधोला, सिकंदरपुर, देवली, मांदकोल आदि में लोगों को निमंत्रण देते हुए कहे। उन्होंने कहा कि शंखनाद रैली ऐतिहासिक होगी और हजारों लोग भारी संख्या में इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विपुल गोयल एक ओजस्वी एवं आदर्श नेता हैं और लोगों के साथ उनका जुड़ाव है। अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में अपने कार्यों से उन्होंने लोगों को प्रभावित किया है और उनके दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है। इसलिए भी यह रैली महत्वपूर्ण बन जाती है और प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रैली में अपने विचार रखेंगे।