Friday, January 4th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: January 4, 2019

हरियाणा भवन में हुई भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा की प्रदेश चुनाव समीति की बैठक

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| हरियाणा के जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के चयन के लिए हुई भाजपा की प्रदेश की चुनाव समीति की बैठक में प्रस्तुत विभिन्न नामों पर विचार विमर्श किया गया और हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेताओम प्रकाश धनखड़ और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद  सुधा यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
नियुक्त किए गये दोनों पर्यवेक्षक भाजपा प्रत्याशी के चयन के संदर्भ में जींद जाएंगे और पार्टी कार्यकत्ताओं से सम्पर्क कर अपना विवरण जल्द ही भाजपा की प्रदेश की चुनाव समीति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
नई दिल्ली में हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा की प्रदेश चुनाव समीति की बैठक हुई। प्रदेश चुनाव की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद व हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. अनिल जैन, भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद सुधा यादव, केन्द्रीय इस्पात मंत्री चैधरी बीरेन्द्र सिंह, केन्द्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर, सांसद श्री रत्न लाल कटारिया, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा के स्वास्थय मंत्री निल विज, भाजपा के हरियाणा प्रदेेश के संगठन महासचिव  सुरेश भट्ट, भाजपा के हरियाणा प्रदेश के महामंत्री संदीप जोशी व हरियाणा की भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मल वैरागी मौजूद रहे।