Wednesday, February 20th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: February 20, 2019

ऊंची उड़ान संस्था द्वारा महिलाओं और बच्चों ने निकाली जनाक्रोश यात्रा

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| ऊंची उड़ान संस्था द्वारा महिलाओं और बच्चों ने निकाली जनाक्रोश यात्रा पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा कायराना हमले में शहीद जवानों के शहादत का बदला लेने की मांग करते हुए जन जनआक्रोश यात्रा निकाली गई इस अवसर पर ऊंची उड़ान की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता कैन ने कहा की जवानों पर हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार जल्द से जल्द कड़ा कदम उठाए सभी शहीदों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं हम चाहते हैं कि सरकार सभी शहीद परिवारों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करें जनाक्रोश यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए आतंकवाद का विरोध किया गया। और पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए गए। सभी महिलाओं ने भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे नारों से जनाक्रोश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर ऊंची उड़ान की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता कैन, नव किरण स्कूल के बच्चे, कुसुम महाजन, सुबलेश मलिक, मुनेश नरवाल, गायत्री देवी, चित्र शर्मा, काम्या चौधरी, सुनीता गुप्ता, अलका भाटिया, गौरव भारद्वाज, रणजीत कौर, अंजू सहगल, राजवती, राकेश, मोनिका, विनीता मिश्रा, सीमा भारद्वाज, बिंदू कॉल इन सभी महिला शक्तियों की उपस्थिति रही

Posted by: | Posted on: February 20, 2019

शहर के उद्योगपति एसएस बांगा ने अमर शहीदों के नाम पर पौधे लगाकर अनोखे तरीके से दी श्रद्धांजलि

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद शहर के प्रमुख उद्योगपति एस एस बांगा ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अमर शहीद हुए जवानों की याद में अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दिया है। उन्होंने अमर शहीद हुए सभी जवानों के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 58 में दो दो पौधे लगाए हैं। पौधे के वृक्ष बन जाने तक इसकी देखभाल भी विक्टोरा टूल्स कंपनी द्वारा किया जाएगा। बांगा अपने पर्यावरण प्रेम के लिए विख्यात है। औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में उन्होंने पौधे लगाकर एक मिसाल कायम किया है। विक्टोरा टूल्स के श्री बांगा ने बताया कि हमारे पुलिस सेना के जवान पावन भूमि की रक्षा के लिए जान की बाज़ी लगा देते हैं। इस धरती की रक्षा करने वाले सभी नौजवानों की याद में सालों भर विक्टोरा टूल्स की तरफ से निरंतर अंतराल पर पौधारोपण किया जाएगा। पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में दो-दो पौधे लगाए गए हैं। इसका मकसद अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के साथ साथ हर भारतीय अपनी धरती के प्रति, बेहतर पर्यावरण को लेकर संवेदनशील हो ध्येय है।  इस अवसर पर डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर ने उद्योगपति बांगा के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एक सच्ची श्रद्धांजलि है साथ ही अन्य को प्रेरित करने वाला भी कार्य है। इस अवसर पर सेक्टर 58 के उद्योगपति झाड़ शेतली  के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी गण विक्टोरा टूल्स के बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे।