Monday, April 1st, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: April 1, 2019

विधायक ललित नागर द्वारा तिगांव में आयोजित परिवर्तन रैली में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भरी हुंकार

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) |कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि मोदी सरकार पांच साल में पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुई है क्योंकि 2014 में युवाओं को रोजगार व देश से गरीबी दूर करने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। गरीबी हटाना तो दूर भाजपाई गरीबों को कीड़े-मकौड़े समझते है वहीं आज युवा बेरोजगारी की मार से पूरी तरह से त्रस्त है। उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आज वह अपनी रैलियों में जनता के समक्ष हाथ खड़े करवाकर युवाओं से यह पूछे कि कितने बेरोजगार है क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व अपनी रैलियों में युवाओं को आकर्षित करते हुए हाथ खड़े करवा यह कहा था कि जब मैं दोबारा वोट मांगने आऊंगा तो एक भी बेरोजगार का हाथ नहीं उठेगा। उन्होंने कहा कि आज देश में हालात यह है कि युवाओं को रोजगार देना तो दूर उल्टे 4 करोड़ 73 लाख लोगों के रोजगार छीनने का काम किया है और अगर इसे परिवार से गुणा किया जाए तो 24 करोड़ की गिनती आंकी जाती है। श्री आजाद आज प्रदेश में चलाई जा गई परिवर्तन बस यात्रा के तिगांव अनाज मण्डी में पहुंचने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर द्वारा आयोजित विशाल रैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्वमंत्री महेंद्र प्रताप, जयपाल सिंह लाली, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर, जेपी नागर आदि मुख्य रुप से मौजूद थे। तिगांव की इस परिवर्तन रैली में जैसे ही परिवर्तन यात्रा का रथ पंडाल में पहुंचा तो हजारों-हजारों की तादाद में उपस्थित जनसमूह ने न केवल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया बल्कि दोनों हाथ उठाकर विधायक ललित नागर के पक्ष में जमकर जयघोष किया। रैली में लोगों का जोश देखते ही बनता था और जिस उत्साह के साथ दोनों हाथ खड़े कर लोग ललित नागर जिंदाबाद के साथ-साथ कांग्रेस के पक्ष में जयघोष कर रहे थे, उससे रैली के मुख्यातिथि गुलाम नबी आजाद सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए विधायक ललित नागर को सही मायनों में जननेता की संज्ञा दी। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्ड़ा ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव में वह स्वयं इसी अनाज मंडी के मैदान पर आए थे और उन्होंने लोगों से ललित नागर को जिताने के लिए आह्वान करते हुए आपके समक्ष वायदा किया था कि विधायक बनने के बाद ललित नागर सही मायनों में तिगांव क्षेत्र की जनता की आवाज बनेगा और आज मुझे यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं कि विधायक बनने के बाद पूरे साढ़े चार साल में आपके विधायक ने सडक़ से लेकर विधानसभा तक क्षेत्र के विकास के लिए जहां भरपूर लड़ाई लड़ी है वहीं मौजूदा भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर आड़े हाथों लेकर उसकी कलई खोलने का काम किया है। रैली में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी भारी भीड़ से गद्गद् दिखे, उन्होंने अपने संबोधन में खुलकर कहा कि जिस उत्साह और जोश के साथ भारी जनसमूह विधायक ललित नागर की कार्यशैली की गवाही दे रहा है, उससे साफ है कि आपका विधायक आपकी हर कसौटी पर खरा उतरा है। परिवर्तन रैली के आयोजक विधायक ललित नागर ने अपने संबोधन में जहां कांग्रेस के सभी आला नेताओं का शहीदों की धरती तिगांव पहुंचने पर क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया वहीं उनके बुलावे पर हजारों-हजारों की संख्या में पहुंचने के लिए उन्होंने नतमस्तक हो, जनता का धन्यवाद भी व्यक्त किया। उन्होंने जनता द्वारा दिखाए असीम प्यार से भावुक हो कहा कि आज भले ही मेरे सिर पर मेरे पिता का साया न हो, लेकिन तिगांव की जनता ने सदैव मेरा साथ देकर मुझे पिता की कमी महसूस नहीं होने दी, जिसके लिए मेरा परिवार हमेशा क्षेत्र की जनता का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे क्षेत्र की जनता ने विधायक बनाया, मैं उस कसौटी पर खरा उतरते हुए घर नहीं बैठा और साढे चार साल में भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र के साथ हो रहे भेदभाव को सडक़ से लेकर विधानसभा तक उठाने का काम किया। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भरोसा दिलाया कि तिगांव की जनता ने जिस भरोसे के साथ मोदी की सुनामी को तोड़ा था और 2019 में यहां की जनता उसी विश्वास को दोहराएगी।

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

सूरजकुंड गोलचक्कर पर पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप ने किया जोरदार स्वागत

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) |हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय कमेटी द्वारा आयोजित की गई परिवर्तन बस यात्रा का अंतिम दिन रविवार को दिल्ली सूरजकुण्ड रोड़ के गोल चक्कर पर शुरू हुआ । जहां पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र एवं कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह के हजारों कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन बस यात्रा में सूरजकुण्ड पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद , पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा समन्वय कमेटी के चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह हुडडा ,हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर , सदस्य एवं पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्यों हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा में आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और आने वाले चुनावों में भाजपा को यह दिखा देंगे कि कांग्रेस कितनी मजबूत है। उन्होने कहा कि भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी समझकर खुश हो रही है, मगर उसको यह नहीं पता कि अब कांग्रेस का पंजा मुटठी बन चुका है जिससे मुकाबला करना भाजपा के बस की बात नहीं है। इससे पूर्व परिवर्तन यात्रा का पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। भारी भीड़ को देख राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गदगद हो गए। यात्रा के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ सुबह से ही इंतजार में थी और जैसे ही यात्रा सूरजकुंड गोलचक्कर पहुंची विजय प्रताप के नेतृत्व में लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। सूरजकुंड रोड पर उपस्थित भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा गुलाम नबी आजाद ने कहा की देश में हजारों लघु उद्योग बंद हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार की नीतियों की बदौलत लोगों को रोजगार प्राप्त थाए मगर मोदी सरकार ने अपनी कुनीतियों से तमाम उद्योगों पर ताले लगवा दिए हैं ! नोटबंदी और जीएसटी ने इस देश को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है ! इसलिए जरूरी है कि भाजपा सरकार को हटाकर देश को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन रथ यात्रा का छठा दिन है और 6 दिन वह हरियाणा में घूम घूम कर लोगों का दुख दर्द देख रहे हैं। हरियाणा की जनता मनोहर लाल सरकार से बेहद दुखी है और अब समय आ गया है कि सरकार को उखाड़ कर फेंक दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी है। प्रधानमंत्री केवल एक बार साल में लोकसभा में बोलते हैं और एक दिन राज्यसभा में। लोग परिवर्तन चाहते हैं, बदलाव चाहते हैं। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि उनके झूठे वादों से है। इस अवसर पर गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोदी एवं मनोहर लाल सरकार पर झूठे वादे करने के आरोप लगाए।पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उददेश्य जनचेतना है वहां सत्ता परिवर्तन का भी है। भाजपा को जुमलेबाजों एवं बाजीगरों की सरकार बताते हुए कहा कि आज बेरोजगारी बढ़ी, 12 हजार किसान प्रतिवर्ष आत्महत्या कर रहे हैं। जब कांग्रेस सरकार हरियाणा में थी, हरियाणा नंण्1 था। स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है,  भाजपा को सबक सिखाने का इसलिए एकजुट हों और देश में परिवर्तन लाएं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमेश पंडित, प्रदेश सचिव सुमित गौड, जे पी नागर, डा राधा नरूला, विजय प्रताप,पार्षद जितेन्द्र भड़ाना, भारत भूषण आर्य, विनोद कौशिक, प्रथम मेयर सुबेदार सुमन, साजिद खान एडवोकेट सहित कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद थे।पूर्व मुख्यमंत्री हुडा ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद किया और कहा कि जो लोगों ने उनका इंतजार किया हैए वह जल्द ही खत्म होने वाला है और कांग्रेस पुनरू सत्ता में आने वाली है। जिससे लोगों को भाजपा के कुशासन से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा यदि इस बार भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं किया तो इस देश में चुनाव प्रणाली ही समाप्त कर दी जाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रथ यात्रा को हरियाणा प्रदेश में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों में परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है और आने वाले समय में हरियाणा में भाजपा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। https://www.youtube.com/watch?v=hZ8gUNFBNzQ

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

बल्लभगड़ मंडी में रैली का आयोजन पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया

बल्लभगढ़( विनोद वैष्णव )| अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रिय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल एक अनुभवहीन सरकार झेली है। इससे हरियाणा और विकास बहुत पीछे चला गया। सभी वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, छोटा व्यापारीहो या दुकानदार हो। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान को उसकी फ सल की लागत तक नहीं मिल रही, मज़दूर को उसकी मेहनत का पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। छोटे व्यापारी का व्यापार चौपट हो गया है। कुछ पूंजीपतियों को छोड़ दें तोबाकी व्यापारी अब अपनी जमापूंजी से गुजारा कर रहें हैं। गुलाम नबी आजाद रविवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में परिर्वतन यात्रा को सबोधित कर रहे थे। बल्लभगड़ मंडी में रैली का आयोजन महिला कांग्रेसकी राष्ट्रिय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने किया। इससे पहले गांव चंदावली बाइपास मोड से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं नेयात्रा का जोरदार स्वागत किया। जहां से खुली जीप और बाइक सवार कार्यकत्र्ता जोश से लबरेज कांगेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परिर्वतन यात्रा कोमोहना रोड से राष्टिय राजमार्ग से होकर रैली स्थल पर पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस की बात सुनने जिस तरह सडक़ों पर लोग उमड़ पड़े हैं, उससे हमें पूरा विश्वास है कि राज्यकी दस की दस लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रदेश की जनता को मनोहरलाल सरकार से निजात दिलाएगी।इस अवसर पर डा. अशोक तंवर , पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप , पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी रैली को संबोधित किया। इस दौरान रैली की आयोजक शारदा राठौर ने गुलाम नबी आजाद सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह परिवर्तन यात्रा केंद्र व राज्य में सत्ता परिवर्तन काशंखदान करेगी। जनविरोधी हरियाणा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। है।भाजपा नेता बिजली चोरी कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने परिवर्तन बस यात्रा का भव्य स्वागतभीड़ देख गदगद हुए गुलाम नबी आजाद, तंवर व हुड्डा

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बस यात्रा के अंतिम दिन फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैंकडों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता और कौशिक समर्थक मौजूद थे। जब बस यात्रा ओल्ड फरीदाबाद राजीव चौक पर पंहुची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अशोक तंवर जिंदाबाद, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद के गुंजायमान नारे लगाये। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, बलजीत कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने हजारों की संख्या मे उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर गदगद होते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के कांग्रेस के प्रति उत्साह को देखकर भाजपा सरकार के पांव जमीन से उखडनें शुरू हो गये हैं। भाजपा की असलियत अब लोगो के सामने आ गई है, और भाजपा के झूठ के पुलिदों से उब चुकी है, अब हरियाणा की जनता भाजपा को सरकार से उखाडकर सत्ताच्युत कर देना चाहती है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को किसान विरोधी और युवा विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा ने गरीब किसानों के साथ विश्वासघात किया है। इसके अलावा युवाओं को रोजगार का लालच देकर सत्ता हथिया ली, सत्ता मे आने के बाद भाजपा के नेताओं ने युवाओं को रोजगार देना तो दूर उल्टे लगे हुए युवाओं को नौकरी से हटा दिया। जिस भी पार्टी ने देश के किसानों और युवाओं को धोखा दिया है वह सरकार ज्यादा दिन सत्ता मे नही रह पाई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के बुरे दिन अब जाने वाले हैं क्योंकि राहुल गांधी अब आने वाले हैं। जब से भाजपा सत्ता मे आई हैं देश और हरियाणा प्रदेश मे लोगो का जीवन नरकमय हो गया है। अब देश और प्रदेश से भाजपा का सत्ता से हटने का समय आ गया है। जनता भी उन्हें सत्ता से हटाने के तैयार बैठी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के साथ बलजीत कौशिक, पूर्व चैयरमेन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, अनिल शर्मा, जयभगवान भारद्वाज, सुशान्त गुप्ता शिक्षाविद्,  श्रीभगवान शर्मा, रतिराम पाहट, प्रमोद शर्मा, शक्ति शर्मा, सुरेश बेनीवाल, देवेन्द्र दीक्षित, कलुआ प्रधान, मेहरचंद पाराशर, देवीराम, लखनपाल, यशपाल फौजी, महेन्द्र यादव, लाडो देवी, सुनीता फागना, मालवती पांचाल, पम्मी मान, बेबी भारती, सीमा सिंह, शालिनी मेहता, राखी सेठी, राजेश खटाना, विकास वर्मा एडवोकेट, एलएन मित्तल, एलआर कौशिक, समीर सिंगला, अमित बंसल, जयवीर मलिक, गजेन्द्र प्रधान, रघुवीर प्रधान, नरेश मेहरा, प्रणव घोष, मास्टर मुन्ने लाल, बाबूराम सैनी, भगतराम, हरी सैनी, साधुराम सैनी, पवन शर्मा अजरोंदी, रंधावा फागना, बिजेन्द्र मावी, प्रीतम प्रधान, सोनू, मास्टर संतोष शर्मा, अजय नरूला, बिट्टू शर्मा, सरदार हरजीत सिंह सेवक, जीवनलाल सैनी, वेदराम शर्मा, रमेश सहगल, हरीलाल गुप्ता प्रधान पटेल नगर, बीरसिंह प्रधान रामनगर, तौसिफ अहमद, जुबैर हासमी, रमेश पेटंर, आरडी शर्मा, योगेश तंवर, श्याम सिंह, दीपक मलिक, कुवंर सिंह मलिक, राजेंद्र गुर्जर, जयदत्त, विक्रम पोसवाल, राजपाल खटाना, महेश बैंसला, गणेश प्रसाद आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: April 1, 2019

अवतार भड़ाना के संयोजक में परिवर्तन यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के संयोजन में आज सेक्टर.19 स्थित कार्यालय पर कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा का गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में लोकसभा क्षेत्र से आए लोग मौजूद थे। यात्रा में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजादए प्रदेशाध्यक्ष डाण् अशोक तंवरए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस समन्वय समिति के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर यात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अलग.अलग संबोधन में कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है इसलिए कार्यकर्ता घर.घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रुप से फेल साबित हुई है और लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं के जुमलों से परेशान हो चुके है। ऐसे में लोगों के समक्ष देश और प्रदेश में केवल कांग्रेस पार्टी की तरफ आस है बस जरुरत है तो लोगों को वास्तु स्थिति से अवगत कराकर सही दिशा में मोडने की और इस कार्य को कार्यकर्ता ही कर सकते है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद अवतार भडाना ने जहां कांग्रेस के सभी शीर्ष नेताओं के एक साथ फरीदाबाद की धरती पर आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस में अपने घर वापसी सहित उन्होंने राहुल गांधी सहित सभी शीर्ष नेताओं से मिलकर कांग्रेस की जीत के लिए एक फार्मूला बताया है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें खुशी है कि सभी नेता आपसी द्वेष भुलाकर एक ही बस में सवार होकर एकता का संदेश देते हुए भाजपा की कलई खोलने का काम कर रहे है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दसों सीटों पर विजय पताका लहराने का काम किया है।