Sunday, April 28th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: April 28, 2019

डॉ०प्रतिभा चौहान के संयोजन में महिला काव्य मंच ने की शानदार काव्य गोष्ठी

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | होटल डिलाइट में महिला काव्य मंच की फरीदाबाद इकाई ने डॉ प्रतिभा चौहान के संयोजन में काव्य गोष्ठी आयोजित की। जिसमें मुख्य अतिथि मेयर सुमन बाला और अति विशिष्ट अतिथि नेहरू कॉलेज की प्राचार्या डा प्रीता कौशिक रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला काव्य मंच की डा०वीणा अग्रवाल ने की और महासचिव नीतू सिंह रॉय और अन्तर्राष्ट्रीय सचिव दुर्गा सिन्हा का विशेष सानिध्य रहा।इस काव्य गोष्ठी में कवयित्रियों ने देशभक्ति ,प्रेम ,ममता, नारी महिमा में सुंदर शब्द चित्र बिखेरे!काव्य गोष्ठी में ऐसा लग रहा था जैसे मनीषियों ,विदुषियों व कवयित्रियों का कुम्भ लगा हो।वीणा जी ने संयोजिका डा प्रतिभा पर काव्य पक्तिया बोली।नीतू सिंह रॉय ने अपनी काव्य पंक्तियों में वो लड़की कविता में बोली से नारी के दबे एहसासों को जागृत किया। ब ।दुर्गा सिन्हा, डॉ प्रीता कौशिक ,विनीता मेहता ,रोली ,अर्चना भाटिया ,शिखा सिंद्वानी ,आशिमा कौल ,रुचिरा खुलर,पूनम,सरोज केंन ,पूजा ,भैरवी आदि कवयित्रियों ने सुंदर काव्य चित्र उकेरे।प्रतिभा चौहान ने अपनी काव्य रचना मेरे साथ हंसता ,मेरे साथ रोता मु झे मु झ से जोड़ता मेरा अकेलापन “काव्य पंक्तियों से में मोह लिया।काव्य गोष्ठी में हास्य ,प्रेम ,देशभक्ति,राजनीति के सभी रंग खूब जमे।

Posted by: | Posted on: April 28, 2019

‘लक्ष्य हमारा-मोदी दोबारा’ को सफल बनाने हेतु भाजयुमों जिलाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | आज सीही गांव के संत सूरदास स्मारक में युवा मोर्चा फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान भाजयुमों फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, भाजयुमों जिला सचिव रमेश तेवतिया, भाजपा नेता अमन गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज मान, सीही मंडल अध्यक्ष पवन सौरोत मुख्य तौर पर मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी 5 मई रविवार को सेक्टर 2 में भाजपा नेता सूरज मान द्वारा आयोजित की जा रही ‘लक्ष्य हमारा – मोदी दोबारा’ रैली को सफल करना था। बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि, सभी पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी प्रचार को बढ़ावा देंगें, और लोगों को अपनी वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि, की सभी सदस्यों के भीम ऐप और मोदी ऐप को अपने मोबाइल डाऊनलोड करने की अपील की, और कहा कि, अपने क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क बनाए रखें।

वहीं साथ ही भाजपा नेता अमन गोयल ने सभी पदाधिकारियों से वार्तालाप की, और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने सभी से आग्रह किया वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएं, साथ ही सभी को पन्ना प्रमुख के बारे में जानकारी दी।

वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज मान की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की सहूलियत के लिए बल्लबगढ़ में एक कार्यालय की शुरुआत भी की। वहीं उन्होंने सभी को जिम्मेदारियां भी सौंपी और 5 मई को होने वाली रैली को सफल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि, ‘लक्ष्य हमारा – मोदी दोबारा’ रैली को फरीदाबाद लोकसभा के उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर संबोधित करेंगे जिसमें सभी विधायक और भाजपा के नेतागण जनता से सीधा संवाद करेंगे।

बैठक के दौरान बीर चौधरी – भाजयुमों के जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुभाष नागर, कुंवर लखन रावत – जिला अध्यक्ष मिशन मोदी अगेन पीएम, अजय चौधरी, हिमांशु मेहरा, राहुल अरोड़ा, भारत मल्होत्रा, जोगिंदर वशिष्ठ, आदि मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: April 28, 2019

भारी बहुमत के साथ फिर केंद्र में मंत्री बनेंगे कृष्णपाल गुर्जर- राजेन्द्र सिंह बीसला

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | राजेंद्र बीसला ने आज सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर कृष्णपाल गुर्जर के लिये स्थानीय लोगो से वोट की अपील की और कहा कि आने वाली 12 मई को कमल के निशान पर वोट डाल कर भाजपा को मजबूत बनाना है।राजेन्द्र बीसला ने नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं के विषय में बताया और कहा कि इस सरकार के हर महकमे में पारदर्शिता है और बिना सिफारिश के काबलियत पर नोकरी दी जा रही है। बीसला ने कहा कि हर तरफ विकास की व्यार बह रही है पूरा देश नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा हुआ है और कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद लोकसभा में बहुत कार्य किये है। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा मे आशा रानी, ओम प्रकाश जांगड़ा, चौधरी देवेंद्र, पंडित जगदीश, पंडित दीनदयाल, गोपाल बघेल, महेश ठाकुर, बंटी ठाकुर, मीनू शर्मा, निष्ठा आदि अन्य काफी लोग उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: April 28, 2019

स्थापना दिवस पर लिंग्याज विद्यापीठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। जाने माने शिक्षण संस्थान ‘लिंग्याज ने आज अपना 21वा स्थापना दिवस हार्षाेल्लास के साथ मनाया। संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय जी.वी.के. सिन्हा गड्डे का जन्म दिन
भी आज ही है। वर्ष 1998 में स्वर्गीय सिन्हा ने आज ही के दिन संस्थान की नींव रखी थी जो आज शिक्षा के क्षेत्र में बुलन्दियों को छू रहा है।
स्थापना दिवस के अवसर पर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुये स्वर्गीय सिन्हा के पुत्र एवं लिंग्याज विद्यापीठ के कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे ने संस्थान में कार्यरत समस्त स्टाफ को शुभकामनायें देते हुये 20 वर्षों में प्राप्त किये गये अपने उत्कर्ष स्थान की जानकारी दी। डा. गड्डे ने कहा कि स्वर्गीय सिन्हा के पदचिन्हों पर चलकर ही आज शिक्षा के क्षेत्र में हम देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर चुके हैं।
ठस अवसर पर लिंग्याज विद्यापीठ के अलावा लिंग्याज पब्लिक स्कूल, जी.वी.के.एस. इन्स्टीट्यूट, लिंग्याज इन्स्टीट्यूट आंफ हेल्थ साइंसेज, दिल्ली स्थित ललिता देवी इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एवं साइंस सहित दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। संस्थान के स्टाफ ने खेलों में भी काफी रूचि दिखाई जिसमें म्युजिकल चेयर, रस्साकशी जैसे खेल का आयोजित किये गयें।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतगर्त ग्रुप डांस, फैशन शो, सोलोसौंघ, सोलोडांस, युगल गायन जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गये। इनमें प्रथम एवं द्वितीय रहे संस्थानों को पारितोषिक भी वितरित किये गये। इस अवसर पर विद्यापीठ के कुलपति डा. डी.एन. राव ने अपने अध्यक्षीय भाषण में संस्थान की कार्यशैली की जानकारी देते हुये सभी को शुभकामनाये दी।

Posted by: | Posted on: April 28, 2019

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में पौधारोण के साथ मनाया गया ‘अर्थ डे’

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | शांति निकेतन स्कूल में ‘अर्थ डे मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न स्लोगनों और कार्यक्रमों के माध्यम से धरती के संरक्षण और उसे बचाने का संदेश दिया। स्कूल चेयरमैन डा. राधा नरुला ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पृथ्वी को बचाने का संदेश देते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस पूरी दुनिया में बडे स्तर पर मनाया जाता है। इस महान अभियान में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए, बस इसके लिए जरूरत है एक छोटी सी शुरूआत करने की। उन्होंने बच्चों के माध्यम से समाज को संदेश देते हुए कहा कि आज पृथ्वी के हालात काफी खराब हो चुके हैं, जिसके चलते प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़ एवं सुनामी जैसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। उन्होंने बच्चों को एक पेड़ लगाने, अपनी खुद की पानी की बोतल और अपना खुद का किराने का थैला साथ लेकर मार्किट जानें, शाकाहारी बनने, स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली सब्जियों को बढ़ावा देने, पैदल और साइकल का इस्तेमाल अधिक करने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसीपल रंजना शरण ने कहा कि हमको प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस मनाने की जरूरत है। बहुत से लोग पर्यावरणीय चेतना से जुड़े पृथ्वी दिवस को अमरीका की देन मानते हैं। लेकिन उनके प्रयासों के बहुत साल पहले महात्मा गाँधी ने भारतवासियों से आधुनिक तकनीकों का अन्धानुकरण करने के विरुद्ध सचेत किया था। गाँधीजी मानते थे कि पृथ्वी, वायु, जल तथा भूमि हमारे पूर्वजों से मिली सम्पत्ति नहीं है। वे हमारे बच्चों तथा आगामी पीढयि़ों की धरोहरें हैं। हम उनके ट्रस्टी भर हैं। हमें वे जैसी मिली हैं उन्हें उसी रूप में भावी पीढ़ी को सौंपना होगा। गाँधी जी का उक्त कथन पृथ्वी दिवस पर न केवल भारत अपितु पूरी दुनिया को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। वह विकास की मौजूदा परिभाषा को संस्कारित कर लालच, अपराध, शोषण जैसी अनेक बुराईओं से मुक्त कर संसाधनों के असीमित दोहन और अन्तहीन लालच पर रोक लगाने की सीख देता है। वह पूरी दुनिया तथा पृथ्वी दिवस मनाने वालों के लिये लाइट हाउस की तरह है। पृथ्वी दिवस की कल्पना में हम उस दुनिया का ख्वाब साकार होना देखते हैं जिसमें दुनिया भर का हवा का पानी प्रदूषण मुक्त होगा। समाज स्वस्थ और खुशहाल होगा। नदियाँ अस्मिता बहाली के लिये मोहताज नहीं होगी। धरती रहने के काबिल होगी। मिट्टी, बीमारियाँ नहीं वरन सोना उगलेगी। सारी दुनिया के समाज के लिये पृथ्वी दिवस रस्म अदायगी का नहीं अपितु उपलब्धियों का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने तथा आने वाली पीढिय़ों के लिये सुजलाम सुफलाम शस्य श्यामलाम धरती सौंपने का दस्तावेज़ होना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पृथ्वी संरक्षण के संदेश दिया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षिकाओं के साथ बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।