Friday, May 24th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: May 24, 2019

हरियाणा के दस लोकसभा सीटों के बारे में विनोद वैष्णव के साथ प्रमुख प्रत्याशियों के मत और जीत का अंतर जाने

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| पूरे देश के साथ साथ हरियाणा में भी प्रधानमंत्री मोदी का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला है ! यही वजह है कि तमाम संभावनाओं को ध्वस्त करते हुए मतदाताओं ने राज्य की 10 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से जिताया है ! जीत के इस दौर में दो प्रत्याशी तो ऐसे हैं जिन्हें हरियाणा ने देश के टॉप पांच उम्मीदवारों में लाकर खड़ा कर दिया है !करनाल से संजय भाटिया तथा फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर 600000 से भी अधिक मतों से जीतकर वर्ष 2019 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के तौर पर जाने जाएंगे ! इनके अलावा भी हरियाणा ने बाकी सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को बेहतरीन तरीके से जिता कर लोकसभा में भेजा है ! इस खबर में हरियाणा के सभी लोकसभा क्षेत्रों की संक्षिप्त तस्वीर पेश की गई है ! देखें प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र वाइज उम्मीदवारों की जीत का दृश्य

अंबाला-
रतन लाल कटारिया (भाजपा)-744438
कुमारी सैलजा (कांग्रेस)-403678

जीत का अंतर- 340760

भिवानी महेंद्रगढ़-
धर्मबीर सिंह- (भाजपा)- 725725
श्रुति चौधरी (कांग्रेस)-290463
जीत का अंतर- 435262

फरीदाबाद
-कृष्णपाल गुर्जर-(भाजपा)- 913222
अवतार भड़ाना (कांग्रेस)-274983
जीत का अंतर-638239

गुड़गांव-
-राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा)- 881546
-अजय सिंह यादव (कांग्रेस)- 495290
जीत का अंतर- 386256

हिसार
बृजेंद्र सिंह (भाजपा)-603289
दुष्यंत चौटाला (जजपा)-289221
जीत का अंतर- 314068

करनाल
-संजय भाटिया (भाजपा)-911594
कुलदीप शर्मा (कांग्रेस)-255452
जीत का अंतर- 656142

कुरुक्षेत्र
नायब सैनी- (भाजपा)- 688629
निर्मल सिंह (कांग्रेस)-304038
जीत का अंतर-384591

रोहतक
डॉ.अरविंद शर्मा (भाजपा)-566242
दीपेंद्र हुड्डा (कांग्रेस)- 563606
जीत का अंतर- 2636

सिरसा
-सुनीता दुग्गल (भाजपा)- 564314
डॉ.अशोक तंवर(कांग्रेस)-404433
जीत का अंतर-159881

सोनीपत
रमेश कौशिक(भाजपा)- 587664
भूपेंद्र हुड्डा (कांग्रेस)- 422800
जीत का अंतर-164864