Tuesday, June 18th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: June 18, 2019

नेहरू महाविद्यालय में जोर शोर से योगा दिवस की तैयारी

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए आज डी.सी फरीदाबाद द्वारा आयोजित मीटिंग में भाग लेने के बाद ,राजकीय नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक ने योग दिवस के लिए ,योगा में रुचि रखने वाले 3500 छात्र छात्राओं और सभी टीचिंग और नोन टीचिंग स्टाफ का रजिस्ट्रेशन कराया।महाविद्यालय में शाम 4 बजे तक 4200 रजिस्ट्रेशन हो चुके है और इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एन सी सी वोलंटियर्स , एन एस एस वोलंटियर्स , स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर नाम दर्ज कराया और उत्साह के साथ 21 जून को ,12सेक्टर मेडन में पहुंच कर योग करने में रुचि ज़ाहिर की।प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति की धरोहर है जो हमारे सर्वांगीण विकास का मजबूत स्तंभ है।हरियाणा में हुए , अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रजिस्ट्रेशन में ,फरीदाबाद जिला 12000 रजिस्ट्रेशन के साथ सब से आगे है जिस में अकेले नेहरू कॉलेज के रजिस्ट्रेशन 4200 है।

Posted by: | Posted on: June 18, 2019

आइएनएलडी नेता उमेश भाटी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | तिगांव विधानसभा के सशक्त चेहरा और प्रवक्ता उमेश भाटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष आइएनएलडी सुप्रीमो  श्री ओमप्रकाश चौटाला ने  इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया  है। जिस पर प्रदेश प्रवक्ता आइएनएलडी उमेश भाटी और तिगांव विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला , श्री अभय चौटाला ,श्री बी डी ढालिया और फरीदाबाद जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान जी का धन्यवाद किया है। और  कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाते हुए धन्यवाद किया है। इस नियुक्ति पर उमेश भाटी ने कहा है कि यह सम्मान केवल उनका नही बल्कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का है जो आइएनएलडी की नीतियों और कार्यशैली में विश्वास रखते है। पार्टी ने जो उन्हें पद दिया है । उसका पूरी निष्ठा और लगन से निर्वाह करेंगे और पार्टी को विधानसभा,फरीदाबाद  और हरियाणा में मजबूत करने का काम करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में   पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और , श्री अभय चौटाला ,श्री बी डी ढालिया के निर्त्तव में हरियाणा में आइएनएलडी की सरकार बनेगी। उमेश भाटी ने कहा कि लोगो को राष्ट्रभक्ति और देश के मुद्दे पर भटका कर लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत तो हासिल कर ली । लेकिन जनता विधानसभा के चुनावों में इनके बहकावे में नही आने वाली। हरियाणा की जनता ओमप्रकाश चौटाला की और एक कुशल शासन और किसानों की हितेषी सरकार की तरह याद करते हुए दोबारा सरकार लाने का मन बना चुकी है।