Wednesday, June 19th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: June 19, 2019

जापानी मीडिया ने कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के छात्र मनीष नरवाल की बनाई शुटिंग की डॉक्यूमेंट्री

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | कुन्दन ग्रीन स्कूल के छात्र मनीष नरवाल की जापनी मीडिया द्वारा शुटिंग की डॉक्यूमेंट्री बनाई गयी।जापानी मीडिया द्वारा बताया गया की यह पहली डॉक्यूमेंट्री है जो कि इंडिया में शुट की जा रही है। मनीष नरवाल पैरा ओलंपिक के शुटिंग गेम में गोल्ड जीता था। इसके अलावा दुबई में आयोजित पैरा वर्ल्ड कप शुटिंग में गोल्ड हासिल कर चुका था। मनीष नरवाल ने राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के साथ अपने क्षेत्र एवम् माता-पिता का नाम रोशन किया है।जापानी मीडिया ने मनीष नरवाल के जीवन से जुडे सभी पहलुओं के रिकार्ड किया जिसमें उसके स्कलू, माता-पिता, गाँव एवम् परिवार को सम्मलित किया है। मनीष के इस उपलब्धि में उसके स्कूल का बहुत बडा साथ रहा है। इस पर स्कूल के चेयरमैन एवम् निर्देशक श्री भारत भूषण शर्मा जी से भेंट के दौरान मनीष नरवाल के बारे में जापनी मीडिया को कई प्रश्नों के उत्तर दिये। उन्होने बाताया की मनीष नरवाल स्कूल का एक होनहार छात्र है,वह बचपन से ही शांत स्वभाव का रहा है। उसने अपनी कडी मेहनत एवम् लगन से काफी कम सयम में शुटिंग की बहुत सी प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। समय-समय पर वह शर्माजी से अपने लक्ष्य के लिए प्रेरणा लेता रहा है। उसने कभी अपने उपल्ब्धियों के कारण स्वयं को अपने लक्ष्य से भटकने नहीं दिया। जोकि मनीष नरवाल के एक बहुत भविष्य के लिए अग्रसर रहेगा। शर्मा जी ने आगे बाताया कि टोकिया में २०२० में होने वाले पैरा ओलंपिक गेम्स में उसका चयन हो चुका है। इस खबर से विद्यालय में खुशी एवम् उत्साह का मौहल है। इस आगामी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए मनीष नरवाल को आशीर्वाद दिया। निर्देशक भारत भूषण शर्मा जी ने जापानी मीडिया के इस मुहिम के लिए आभार व्यक्त कियातथा कहा कि इससे हमारे क्षेत्र, शहर के बच्चों के प्रेरणा मिलेगी के वे भी अपने प्रतिभा के द्वारा अपने स्कूल एवम् माता-पिता का नाम रोशन करें।

Posted by: | Posted on: June 19, 2019

सत्यवीर डागर के संयोजन में सीकरी में मनाया गया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | ।  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के परिणामों से हताश होने की जरूरत नहीं है।  उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार हरियाणा प्रदेश में बनाएगी लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें और यही हमारी मेहनत व संकल्प राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर सच्ची बधाई होगी।  अशोक तंवर आज यहां पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव सीकरी के वृद्ध आश्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं वरिष्ठ किसान नेता सत्यवीर डागर द्वारा आयोजित राहुल गांधी के जन्म दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री एसी चौधरी, फरीदाबाद प्रभारी मोहम्मद बिलाल, प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश सचिव सुमित गौड़,  ज्ञानचंद आहूजा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अशोक तंवर ने राहुल गांधी के नाम का केक काटकर जहां सभी उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया वही प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जिले के पुराने एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।  उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा की लोकसभा में सत्ताधारी दल ने जो कुछ भी गोलमाल किया उसका परिणाम प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को दे देगी।  तंवर ने कांग्रेसियों का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम राहुल गांधी के जन्म दिवस पर यहां पर एकत्रित हुए हैं लेकिन मेरा यह मानना है कि आप यहां पर भाई सत्यवीर डागर के भंडारे का प्रसाद चखने के बाद यह शपथ ले कि आप घर घर जाकर राहुल गांधी के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे क्योंकि आज केवल राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता है जो इस देश को एक सूत्र में पिरो कर विकास की राह पर ले जाने के लिए न केवल प्रयासरत हैं बल्कि आम जनता में जागृति पैदा करने के लिए दिन रात एक किए है। अशोक तंवर के अनुसार जब तक कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को राहुल गांधी नहीं समझेगा तब तक झूठ फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा से छुटकारा पाना मुश्किल है। तंवर के अनुसार आज प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व बनता है कि वह रोजाना दिन में 1 घंटा कम से कम पार्टी के लिए जरूर निकालें और इस दौरान सरकार की नाकामियों और कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में प्रचार प्रसार करें इस मौके पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार होगी। इस मौके पर उपस्थित अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं वरिष्ठ किसान नेता सतवीर डागर ने कहा कि हमें अतीत से डरने की जरूरत नहीं है। डागर के अनुसार हरियाणा प्रदेश का विकास केवल कांग्रेस पार्टी कर सकती है और यह बात पिछले 5 साल के भाजपा शासन में हरियाणा की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा की अशोक तंवर के नेतृत्व में हरियाणा में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और पिछले 5 साल की जो भी कसर विकास के मामले में रह गई है उसको हमारे भावी मुख्यमंत्री अशोक तवर जी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अब अगले 100 दिन हमें पार्टी को समर्पित करने चाहिए ताकि प्रदेश की जनता को वर्तमान कुशासन से मुक्ति मिल सके उन्होंने अपने समर्थकों का आह्वान किया कि आज से रोजाना हम किसी न किसी गांव में जाकर कांग्रेश की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को बताने का काम करें उनके अनुसार अशोक तवर ने जिस प्रकार साईकिल पर गांव गांव जाकर अलग जगाने का काम किया था अब हम उस जागृति को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सुनील सुखपाल, मास्टर प्रदीप डागर, चौबे खान, आरडी शर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश, राजेश तेवतिया, गोलू सरपंच, डॉक्टर साहिब निरंजन सरपंच, बाबू बोहरा, हंसराज नंबरदार गांव सिकरोना सहित कांग्रेस के सैकड़ों गणमान्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Posted by: | Posted on: June 19, 2019

पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कन्याओं के पैर धोकर, भंडारा कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश मे हर वर्ग की पार्टी है। राहुल गांधी के करिश्माई नेतृत्व में कांग्रेस ने देश मे हर राज्य मे अच्छा प्रदर्शन किया है, आज देश को युवा नेतृत्व की जरूरत है जो सिर्फ राहुल गांधी ही दे सकते है। श्री अशोक तंवर ने उपरोक्त कथन आज यहां फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा नगर मे कहे।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक के नेतृत्व मे बडी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर राहुल गांधी की दीर्घायु के लिए हवन किया गया, तथा विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व बलजीत कौशिक ने एक सौ एक कन्याओं के पैर धोकर उन्हें भोजन कराया। राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर किये गये भंडारे मे हजारों लोगो ने हर्षोल्लास के साथ छककर खाना खाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी के जन्मदिन को एक उत्सव का रूप देकर पूरे शहर में उल्लास का माहौल बना दिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर विशेष रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक ने कहा कि कांगे्रस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, व्यापारी तथा मजदूर वर्ग की पार्टी रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का जीवन सदा देशहित और देश के लिए  बलिदान का रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक सिर्फ कांग्रेस पाटर्ी्र के ही कार्यकर्ता और नेता ऐसे रहे हैं जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस कड़ी मे गांधी परिवार का बलिदान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी व राजीव गंाधी ने अपना जीवन सिर्फ देश के लिए बलिदान दिया। यही कारण हैं कि आज भी पूरी दुनिया मे गांधी परिवार का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश की छवि धूमिल करने में सबसे ज्यादा भाजपा के नेताओं का हाथ है। आज फरीदाबाद का नाम विश्व के सबसे प्रदुषित शहरों मे आने के लिए फरीदाबाद के विधायक और पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल जिम्मेदार हैं, जिन्होंने फरीदाबाद के पेडों को कटवाकर लोगो के जीवन का आधार ऑक्सीजन को भी छिनने का काम किया है। आज फरीदाबाद के लोगो मे हो रही सांस की बिमारी, फेफडों के रोगो के लिए पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ही जिम्मेदार हैं। पर्यावरण मंत्री सिर्फ एक स्टंटबाज के रूप मे प्रसिद्व है, उन्होंने फरीदाबाद को एक गैस का चैम्बर बनाने का काम किया हैं, न कि पर्यावरण को सुधारने का काम किया है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ए.सी. चौधरी, एआईसीसी ओबीसी सैल के महासचिव राकेश भड़ाना, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, प्रदेश प्रवक्त विकास चौधरी, रेनू चौहान वशिष्ट, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, महिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष सीमा रावत, डा. सौरभ शर्मा, अनिश पाल, कांग्रेस आरटीआई सैल के अध्यक्ष के.सी. शर्मा, प्रीतम प्रधान, आर.एस. गौड एडवोकेट, के.के. मिश्रा एडवोकेट, राजेश खटाना, विकास वर्मा एडवोकेट, उद्योगपति नरेश शर्मा, सुरेश बैनीवाल, प्रदेश महासचिव कांग्रेस पर्यावरण सैल  योगेश तंवर, प्रदेश सचिव रंधावा फागना, सुनीता फागना, अजय बहल, हरीलाल गुप्ता, बिल्लू यादव, धर्मपाल सैनी, सत्यवती, युवा नेता कर्मवीर खटाना, मंगतराम, सरला भामोत्रा, मालवती पंाचाल, लाडो देवी, पम्मी मान, बेबी, जमना, एलआर कौशिक, ईश्वर कौशिक, सोहन शर्मा, संतोष कौशिक, अनिल डांगी, जितेन्द्र, कंवर सिहं मलिक, राजेश दहिया, पंडित ताराचंद वशिष्ट, सत्यनारायण शर्मा, दानिश, जुल्फीकार, चंद्रपाल, रामकुमार, राजेन्द्र गुर्जर, सी.एल. भारद्वाज, पप्पू, सोनू, अरूण अग्रवाल, सुरेन्द्र अरोडा, सहीराम रावत, रतिराम पाहट, गोपाल, जयहिंद नम्बरदार, मेहरचंद पाराशर, कलुआ प्रधान, महेन्द्र यादव, देवीराम, निशांत कथुरिया, सुभाष प्रधान कृष्णा कालोनी, रमेश शर्मा, राजकुमार यादव आदि हजारों कार्यकर्ता व समर्थक विशेष रूप से मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: June 19, 2019

एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने भारत माता कुष्ठ आश्रम पर कुष्ठ रोगियों को वितरित किए फल, मांगी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए दुआएं

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कुष्ठ रोगियों के बीच मनाया। सिंगला ने कुष्ठ रोगियों से गांधी के लिए दुआएं मांगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आम भारतीय के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यह संघर्ष रंग भी ला रहा है।लखन कुमार ङ्क्षसगला आज भारत माता कुष्ठ आश्रम पर रहने वाले सैकड़ों कुष्ठ रोगियों के बीच पहुंचे और उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाइयां दीं। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा, उससे ज्यादा किया। कांग्रेस में जनता का हित देखने की परंपरा रही है। कांग्रेस राज में आज की सरकारों की तरह झूठ नहीं बोला गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक देश हित में शहादत दी है। जिसको देश की जनता मानती है।सिंगला ने लोगों से कहा कि वह राहुल गांधी को अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद दें जिससे कि वह देश की जनता की अधिक से अधिक सेवा कर सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि वह धैर्य रखें, आज जो बुरा वक्त चल रहा है। वो भी एक दिन टल जाएगा। इस मौके पर ब्रह्मप्रकाश गोयल, नीरज गुप्ता, मनोहर गुप्ता, रणबीर नागर, खुशबू खान, सतीश कुमार, जैनुअल हसन, ललित चौधरी, रहीश कुरैशी, अनिल चेची, नितिन सिंगला, सतीश नागर, कपूर चंद अग्रवाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।