Saturday, June 22nd, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: June 22, 2019

21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तलोजा के दा इलीट पब्लिक स्कूल नवी मुंबई में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नवी मुंबई (विनोद वैष्णव/रूबी सिंह ) | 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तलोजा के दा इलीट पब्लिक स्कूल नवी मुंबई में योग कार्यक्रम का आयोजन पाठशाला की प्रधानाचार्या अलका दास मोहंती द्वारा किया गया।
इस योग कार्यक्रम को जाने माने योग शिक्षक के द्वारा सम्पन्न किया गया। पाठशाला के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सफलतापूर्वक योग का प्रदर्शन किया। अंत में अलका दास मोहंती ने छात्रों को योग हमारे शारीरिक-मानसिक स्वास्थ के लिए महत्वपूर्ण है यह समझाया।
इस मोके पर प्रिंसिपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा आज पुरे विश्व में योग दिवस मोदी के वजह से मनाया जाता हे

Posted by: | Posted on: June 22, 2019

21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर याक पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन गया

नवी मुंबई (विनोद वैष्णव/रूबी सिंह ) | 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खोपोली के याक पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन पाठशाला की प्रधानाचार्या विद्या अय्यपन और उप प्रधानाचार्या पुनम गुप्ता द्वारा किया गया था।
इस योग कार्यक्रम को डॉ. प्रिती शेळके द्वारा संपन्न किया गया। पाठशाला के विद्यार्थियोंने बड़ी संख्या में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सफलतापूर्वक योग का प्रदर्शन किया। अंत में डॉ प्रिती ने छात्रों को योग हमारे शारीरिक-मानसिक स्वास्थ के लिए महत्वपूर्ण है यह समझाया।
उपस्थित अतिथि का पाठशाला के अध्यक्ष डी.एस.यादव तथा निर्देशिका भारती यादव और प्रधानाचार्या विद्या अय्यप्पन द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

Posted by: | Posted on: June 22, 2019

पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समर कैंप के बच्चों ने भी योग दिवस पर बढ़चढ़ कर भाग लिया :-कमलेश शास्त्री

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समर कैंप के बच्चों ने भी योग दिवस पर बढ़चढ़ कर भाग लिया। सभी सेंटरों पर बच्चों ने योगा कर योग दिवस मनाया। नूंह के हिन्दू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वाल्मीकि चौपाल सहित कई गांवों के सरकारी स्कूलों में चल रहे समर कैंपों में बच्चे योग करते दिखाई दिए। नन्हें-मुन्हें बच्चे योग दिवस को लेकर खास उत्साहित दिखे। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेंटरों पर बच्चों को योगा के बाद खानपान का उचित प्रबंध किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने सेंटरों पर पहुंच बच्चों से रूबरू होते हुए योग दिवस पर योगा कराया। साथ ही बच्चों को योग के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि योग का मतलब जोड़ होता है। योग हमें जोड़ना सीखाता है। योग करने से मनुष्य स्वस्थ रहता है। आज के दौर में योग के जरिए बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग करना जरूरी है। योग करने से मन को शांति प्रदान होती है। उन्होंने कहा कि योग करना हमारी पुरानी परंपरा है। हजारों वर्षों पूर्व ऋषि मुनि योग करते आए है। साथ ही लोगों को योग के महत्व के बारे में बताते आए है। इसलिए सभी लोगों को प्रतिदिन योग के लिए थोड़ा समय जरूर निकालना चाहिए। इस मौके पर लेखाकार जवाहर, प्रोग्राम सुपरवाइजर लोकेश, प्रशिक्षक बालकिशन गुप्ता, ज्योति, आशा, मुकेश सहित अन्य कर्मचारी मौजदू रहे।