August, 2019

now browsing by month

 
Posted by: | Posted on: August 29, 2019

फरीदाबाद विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

फरीदाबाद:  मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के फरीदाबाद पहुंचने पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल की विधानसभा फरीदाबाद में भव्य स्वागत किया गया उद्योग मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-16 सागर सिनेमा स्थित कार्यालय पर जनसभा से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओल्ड फरीदाबाद के बाजार में निकले रोड शो में जनता का भारी उत्साह देखने को मिला इस रोड शो में दुकानदारों और आम लोगों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शानदार स्वागत किया और बीजेपी कार्यकर्ता बैंड बाजे के साथ नाचते गाते दिखाई दिए। हजारों की भीड़ के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोड शो करते हुए विपुल गोयल के कार्यालय पर जनसभा में पहुंचे जहां उन्होंने भीड़ को संबोधित किया।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 5 साल उन्होंने एक जन सेवक की तरह हरियाणा की जनता की सेवा की है उन्होंने दावा किया की जिस तरह हरियाणा की जनता ने जन आशीर्वाद यात्रा का समर्थन किया है वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद में ढांचागत विकास के साथ उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी बीजेपी सरकार ने कई कदम उठाए हैं और इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत लघु उद्योगों को भी बढ़ावा दिया गया है मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद में उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए और फरीदाबाद को फिर से पुराने मुकाम पर पहुंचाने के लिए अगले 5 साल में बीजेपी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी मनोहर लाल ने कहा कि आज विपक्ष का नामोनिशान प्रदेश में खत्म हो चुका है जो दिखाता है कि लोग बीजेपी सरकार के काम से कितने खुश हैं वहीं इस मौके पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गदा भेंट कर स्वागत किया  और दावा किया कि 75 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए फरीदाबाद की जनता यहां की सभी सीटें बीजेपी की झोली में डालने का काम करेगी उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फरीदाबाद के विकास के लिए दिल खोलकर बजट देने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पिछले 5 साल में मनोहर लाल जी ने फरीदाबाद में जो विकास की बुनियाद रखी है उस पर अगले 5 साल में शानदार इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है और आज फरीदाबाद में हर तरफ विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी है।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और करनाल से सांसद संजय भाटिया के साथ बीजेपी नेता सूरजपाल अम्मू, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विजय शर्मा, छत्रपाल, नरेश नंबरदार,वासुदेव अरोरा, प्रवीण चौधरी, बी न पांडेय, डीप जैन,केसी लखानी नवदीप चावला आर एस गांधी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: August 29, 2019

जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडों से पाटे अग्रसेन महाराज, समाज नाखुश :-लखन कुमार सिंगला

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा नेता इतने मशगूल हो गए कि उन्होंने किसी की भावनाओं को भी ढेर करने में कोई कोताही नहीं बरती। यहां ओल्ड फरीदाबाद में स्थित महाराज अग्रसेन की मूर्ति स्थल को झंडे बैनरों से ढंक दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री का काफिला यहां से गुजर गया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन को प्रणाम तक करना जरूरी नहीं समझा। इसे लेकर अग्रेसन समाज नाराज है। यह बात अग्रसेन समाज के नेता लखन कुमार सिंगला ने जारी वक्तव्य में कही।सिंगला ने कहा कि उनके पास समाज के अनेक व्यक्तियों ने आकर कहा कि महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थल को भाजपा नेताओं ने केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के झंडे बैनरों से ढंक दिया है। जो कि सरासर गलत है। जिस पर उन्होंने लोगों को शांत करवाया। उन्होंने लोगों से कहा कि अभी किसी प्रकार का विरोध करने से इसे राजनैतिक रंग मिल जाएगा। हो सकता है कि सीएम मनोहर लाल महाराजा अग्रसेन को प्रणाम करने आने वाले हों। सिंगला ने कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि अग्रवाल समाज की बहुलता वाले क्षेत्र से भी महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को नजरअंदाज कर सीएम मनोहर लाल खट्टर ऐसे गुजर गए जैसे उन्होंने कुछ देखा ही नहीं हो। जिस पर स्थानीय लोगों ने उनसे कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई। श्री सिंगला ने कहा कि वह इस मामले को राजनीति के चश्म से नहीं देखते हैं लेकिन स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व उनके समर्थक ऐसे कारनामे करते रहते हैं। पहले महाराजा अग्रसेन की इस प्रतिमा के समक्ष कूड़े के ढ़ेर लगवाने पर उन्होंने समाज के मौजिज लोगों के साथ विरोध किया था। जिसके बाद सफाई हो सकी। इस बार इन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को ही भाजपाई झंडों डंडों बैनरों से ढंक दिया। जिससे समाज के लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज करवाई है।लखन कुमार सिंगला से मिलने वालों में रोहित गोयल, योगेश गोयल, आकाश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, मोनू गर्ग, दिनेश जिंदल, नरेश सिंगला, मुकेश गर्ग आदि मौजूद थे।

Posted by: | Posted on: August 29, 2019

होडल क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को दिया आर्शीवाद : जगदीश नायर

होडल (पलवल )| मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शिवाद यात्रा का होडल विधानसभा क्षेत्र में मुडकटी चौक स्थित चेता खेड़ा फार्म के निकट नेशनल हाईवे नंबर 19 पर भाजपा के वरिष्ठï नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश नायर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में हजारों की संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गांवों की सरदारी ने मुख्यमंत्री का फूलमालाऐं डालकर व पुष्प भेट कर स्वागत किया और मुख्यमंत्री को अपना आर्शीवाद देते हुए होडल में भाजपा का कमल खिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री जगदीश नायर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उमड़े जनसैलाव को देखकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल गदगद दिखाई दिए और पूर्व मंत्री जगदीश नायर की पीठ थपथपाकर अपना आर्शीवाद दिया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिहं,जिलाध्यक्ष जवाहर सिहं सौरोत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने होडल विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्षो में लोगों की दिन रात एक कर सेवा करने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने विकास कार्य किए और लोगों के जीवन को कैसे सुलभ बनाया जाए इसके लिए योजनाऐं बनाई गई। सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाईन सिस्टम शुरू किया गया है। ई गवर्नेंस के माध्यम से अगर किसी को लाईसेंस बनवाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो एक ही छत के नीचे लोगों को सुविधाऐं प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सीएम विंडो की शुरूआत की गई है। सीएम विंडों पर 6 लाख 30 हजार शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 5 लाख 80 हजार शिकायतों का निवारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन का कार्य लोगों की सेवा करना है। पिछली सरकारों ने सीएलयू व जमीन अधिग्रहण के नाम पर लोगों को लूटने का काम किया। पिछली सरकारों में आए दिन नया घोटाला सामने आता था धीरे धीरे ऐसे नेताओं की बेनामी संपत्ति निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के बडे नेता सीबीआई के घेरे में आ गए है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पांच सालों तक भाजपा सरकार ने लोगों को लुटने से बचाया है। इसलिए आने वाले पांच साल भी बचाने के लिए आर्शीवाद लेने के लिए लोगों के बीच में जन आर्शीवाद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा और भाजपा सरकार दोबारा सत्ता हांसिल करेगी। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को गति प्रदान की जा रही है। होडल में भाजपा का विधायक नहीं होने के बावजूद भी करोड़ों रूपए के विकास कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने होडल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात देते हुए हसनपुर में सब तहसील की बिल्डिंग 2 करोड़ 39 लाख 79 हजार रूपए की लागत और हसनपुर में 4 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से बनने वाले न्यू बस स्टैंड का शिलान्यास किया है। होडल में 10 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से 50 बैड अस्पताल और 5 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हुए न्यू पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस होड़ल का उद्घाटन किया है। जगदीश नायर ने कहा कि सिविल अस्पताल में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अब लोगों को इलाज के लिए पलवल आने जाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाऐं मिलने से लोगों के समय की बचत होगी। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने होडल विधानसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि अबकी बार होडल क्षेत्र के लोगों ने होडल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाने का मन बना लिया है। हरियाणा प्रदेश में भाजपा को 85 से भी अधिक सीटें हांसिल करेगी।

Posted by: | Posted on: August 27, 2019

पार्षद दीपक चौधरी ने निगमायुक्त को पानी पर्याप्त मात्रा में देने के लिए आभार व्यक्त किया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | नगर निगम पार्षद दीपक चौधरी ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आ रही पीने के पानी की दिक्कतों के समाधान करने के लिए नगर निगम आयुक्त अनीता यादव का फूलों का गुलदस्ता देकर धन्यवाद किया और कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में पिछले 2 महीने से जो पानी की दिक्कत चल रही थी वह चार नई ट्यूबेल लगाकर नगर निगम कमिश्नर महोदय ने पानी की दिक्कत का समाधान करके बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है और रुके हुए विकास कार्यों को भी शुरू करवाया इन सभी विषयों के लिए पार्षद दीपक चौधरी ने अनीता यादव का धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय है कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नगर निगम पार्षद दीपक चौधरी ने ही गत दिवस हुई फरीदाबाद नगर निगम सदन की बैठक में बल्लभगढ़ में पीने के पानी की समस्या का मामला उठाया था और नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए खुद नगर निगम सदन में मटका लेकर गए थे और यह मटका उन्होंने रोष स्वरूप बल्लभगढ़ के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा को भेंट किया था। दीपक चौधरी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के बाद नगर निगम आयुक्त अनीता यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता रवि शर्मा से इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे तथा निगमायुक्त अनीता यादव के निदेर्शानुसार ही बल्लभगढ़ में 4 नए ट्यूबेल लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई ताकि बल्लभगढ़ शहर के लोगों को समुचित मात्रा में पीने का पानी मिल सके। नगर निगम आयुक्त अनीता यादव से मुलाकात करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक चौधरी ने कहा कि उनका यह प्रयास है कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और इस कार्य में जिस प्रकार से अनीता यादव का सहयोग मिल रहा है उसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने बल्लभगढ़ शहर की जनता का आह्वान किया कि वह सही और गलत की पहचान कर आगामी विधानसभा चुनावों में भी एक बार उनको मौका दें ताकि उन सभी समस्याओं का निराकरण कर सके जो अब तक के विधायक ने नहीं करवा पाए।

Posted by: | Posted on: August 27, 2019

जन जागरण अभियान के तहत एन आई टी के लोगो ने जनसभा को सफल किया – पूर्व विधायक चन्दर भाटिया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | पूर्व विधायक चन्दर भाटिया ने संजय कॉलोनी के लोगो का धन्यवाद किया उन्होंने कहा की संजय कॉलोनी के लोगो के साथ उनके पुराने सम्बन्ध है | भाटिया जी ने बताया की ये वही लोग है जिन्होंने मेरे पिता स्व कुंदन लाल भाटिया जी को भी विधायक बनाया था| भाटिया जी ने एन आई टी संजय कालोनी को विकास में पिछड़ा बताया संजय कालोनी में आज पीने का पानी नहीं है सड़के टूटी हुई है सीवर जाम पड़े है बिजली का कोई पता नहीं है | किसी भी समस्या का कोई इंतज़ाम नहीं है| उन्होंने बताया की अधिकारियो की लापरवाही ने कॉलोनी के लोगो को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर किया है | पूर्व विधायक ने बताया की कभी भी किसी झुगी झोपडी को कालोनी को तोड़ने की बात हो कभी भी सरकारी बुलडोज़र उनको परेशां करता है तो वह अपने लोगो के साथ डट कर खड़े रहते है | साथ ही उन्होंने बताया की अगर यहाँ की जनता मुझे विधायक बनाकर भेजती है तो में आधी रात को भी उनकी समस्या के लिए हाज़िर रहूँगा उन्होंने कहा की मेरे दरवाज़े चौबीस घंटे समाज के हीथ के लिए खुले है | उन्होंने कहा की वह दो बार विधायक बने और विधायक बनने के बाद उन्होंने कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं किया वह सादगी के साथ लोगो की समस्या को सुनते व जनता के बीच जा कर कालोनियों में व एक एक गावं में अधिकारियो के साथ जनता दरबार भी लगाया करते थे जिसमे साथ के साथ समस्याओं का निवारण भी करते थे | पूर्व विधायक भाटिया ने सभी साथियो का धन्यवाद् किया और आने वाली 8 सितम्बर 2019 को एन आई टी जवाहर कॉलोनी 45 फुट रोड पर समय 10.30 बजे होने वाली एक विशाल (जन आशीर्वाद सभा )में पहुंचने की अपील करी|कार्यकर्म में उपस्तिथ लोगो में देश राज डगर , डा यशपाल सोलंकी ,सुनील राय ,बिरजू ,संतोष गुप्ता ,मनोज गुप्ता ,संदीप राणा ,मोनू कुमार,अलोक,सुन्दर लाल चुघ ,चुन्नी लाल,जोगी सिंह,जवाहर सिंह काळा,धरम पलराव ,ईश्वर सरन ,शहीद,धौज हारून ,राधे श्याम नंगला ,डबुआ गाँव नम्बरदार ,शखन सिंह,जोगिन्दर सिंह,अमरिंदर कुमार गुप्ता ,सुभाष झा,राजीव कुमार,एस पी सिंग,बसंत मिश्रा ,राम लखन ,पंकज सिंग ,धीरज सिंग,दिनेश कुमार,राजेंदर सिंग,राज किशोर,देवेंदर सिंग,हरस्वरूप ठाकुर,गायक विमलेश ब्यास ,इंदरजीत सिंह , रवि कपूर व संजय कालोनी के सभी सम्माननीय लोग मौजूद थे |

Posted by: | Posted on: August 27, 2019

खेल जगत में फिर एक बार सतयुग दर्शन विद्यालय का प्रदर्शन रहा शानदार

यमुनानगर(हरियाणा) में आयोजित तीन दिवसीय ५४वीं राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सतयुग दर्शन विद्यालय के छात्रो ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इन चयतनत छात्रों ने अपने अपने वर्ग में सराहनीय योग्यता साबित की।

इन गौरान्वित विजेताओं के नाम हैं—

१-सपना चौहान कक्षा-१२ की छात्रा ने ५९ किलो वर्ग मे ८० किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया।

२-शुभम चौधरी कक्षा -११ के छात्र ने १०५ किलो वर्ग में १४५ किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया है

३-सागर चौहान कक्षा १२ के छात्र ने ९६ किलो वर्ग में १८५ किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

इन छात्रों ने अपने-अपने वर्ग में सराहनीय योग्यता साबित की और स्त्रस्नढ्ढ(स्कूल गेमस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुए जो बिहार राज्य में आयोजित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त बिजेन्दर ठाकुर कक्षा १२ के छात्र ने ६१ किलो वर्ग में १५५ किलो भार उठाकर कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इन सभी छात्रो के अद्वितीय प्रदर्शन पर सतयुग दर्शन विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 जयश्री भार्गव , सभी अध्यापकगण और प्रबंधन समिति की ओर से बहुत – बहुत बधाई।

Posted by: | Posted on: August 24, 2019

टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया

पलवल(विनोद वैष्णव) |टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया, जिसमें विद्यालय के सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनमोहक प्रस्तुतियों एवं भजनों द्वारा माहौल को कृष्णमय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या कपिला इंदु द्वारा लड्डू गोपाल को तिलक लगाकर एवं झूला झुलाकर किया गया। बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति तथा भजनों ने श्रोताओं को कृष्ण के रंग में सराबोर कर दिया। किंडरगार्टन के नन्हें बालक-बालिकाओं ने राधा-कृष्ण की पारंपरिक वेशभूषा में उनकी बाल लीलाओं द्वारा सबका मन मोह लिया। बच्चों के लिए मटकी तोड़ने का अनुभव अद्भुत था। राधा-कृष्ण के अनन्य प्रेम को दर्शाते हुए कई मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में चार चाँद लगा दिए। नृत्य-शृंखला ‘राधा ही कृष्ण तथा कृष्ण ही राधा’ पर आधारित थी।‘भगवान कृष्ण सभी के प्रिय हैं’ इस संदर्भ में छात्रों के लिए भगवान कृष्ण पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसका छात्रों ने भरपूर आनन्द उठाया और अपना ज्ञानवर्धन किया। इस अवसर पर उनका उत्साह देखते ही बनता था।इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासिका नीलम गाँधी ने नन्हें बच्चों से दही हांडी की रस्म करवाकर साहस और पराक्रम का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जन्माष्टमी पर्व का महत्त्व एवं इससे मिलने वाली शिक्षाओं का उल्लेख किया तथा कुछ नए पहलुओं से भी उन्हें अवगत कराया।विद्यालय की डायरेक्टर मनोरमा अरोड़ा ने बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी।

Posted by: | Posted on: August 24, 2019

HC Public School मंझावली में जन्मास्ठमी उत्स्व पर एक रंगारग कार्यक्रम आयोजित किया गया गया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। HC Public School मंझावली में जन्मास्ठमी उत्स्व पर एक रंगारग कार्यक्रम आयोजित किया गया गया | जिसमे जूनियर वर्ग के बच्चो ने फेंसी ड्रेस ,राधा और कृष्णा का रूप धारण धारण किया तथा प्राइमरी कक्षा के बच्चो ने कृष्ण महोस्तव के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये | इस मोके पर प्रिंसिपल दयाचंद शर्मा ने सभी को कृष्ण जन्ममास्टमी की सुभकामनाये दी |

Posted by: | Posted on: August 24, 2019

बडख़ल विधानसभा में दो गुटों में बंटी भाजपा : धर्मबीर भड़ाना

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। आम आदमी पार्टी बडखल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा दो फाड़ हो चुकी है। भाजपा के दो गुटबन चुके हैं एक स्थानीय विधायिका के समर्थन में है, जो उनके लिए टिकट मांग रहा है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा का ही एक गुट स्थानीय विधायक के खिलाफमोर्चा खोले खड़ा है और मांग कर रहा है कि स्थानीय विधायिका की टिकट काटकर किसी भी अन्य कार्यकर्ता को टिकट दे दी जाए। इससे साफ जाहिर है कि स्थानीय विधायक के पिछले 5 साल के कार्यकाल से न केवल आम जनता बल्कि स्वयं भाजपा के कार्यकर्ता भी दुखी हैं। धर्मबीर भड़ाना सोमवार को एसजीएम नगर में डोर-टू-डोर कर रहे थे। जहां पर उन्होंने लोगों से मिलकर आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट मांगे और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। अपने डोर-टू-डोर कार्यक्रम के दौरान भड़ाना ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। कांग्रेस पार्टी जहां आपसी गुटबाजी का शिकार हो चुकी है, वहीं इनेलो भी आपस में बंट गइ है। ऐसे में लोगों को केवल आम आदमी पार्टी की एकमात्र विकल्प नजर आ रही है, जो जमीन पर काम करने में विश्वास करती है। आम आदमी पार्टी, भाजपा की तरह लोगों को झूठे वादों और लॉलीपोप नहीं देती। भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी घर-घर
जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोलेगी और दिल्ली में पार्टी द्वारा किए गए बिजली-पानी, किसान-जवान, शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्यों से जनता को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल को 5 साल होने वाले है, लेकिन आज तक खट्टर सरकार ने अपना एक भी वायदा पूरा नही किया है। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के हालात सबके आगे हैं, थोड़ी सी बारिश में शहर का बुरा हाल हो जाता है। लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। सडक़, सीवर, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सभी का बुरा हाल है। भाजपा स्मार्ट सिटी की बात करती है, मगर वास्तविकता लोगों के सामने है। उन्होंने कहा कि आज लोग बिजली-पानी को तरस रहे हैं और कोई प्रदर्शन करता है, तो उसे जेल करवा दिया जाता है। ऐसे माहौल में लोग
भयभीत हैं और अपनी समस्याओं तक को कहने से डर रहे हैं। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि पार्टी का डोर-टू-डोर अभियान लगातार 7 दिनों से जारी है। सुबह-शाम पार्टी के कार्यकर्ता कॉलोनियों एवं टाउन में जाकर लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। डोर-टू-डोर कैंपने में उनके साथ उपाध्यक्ष राजूद्दीन, निरंकार सिंह, मंजीत सैनी, कुलदीप चावला, हैप्पी, एडवोकेट डी एस चावला, सुबेदार सत्तार, सुबेदार सोहनराज, जगत बंधु, माधव झा, करतार, लखन, एमपी, चंदन सिंह, मुकेश यादव, सुभाष बोस, ऋतु कौर सहित अनेक कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Posted by: | Posted on: August 24, 2019

यमुना जी का मुक्तिकरण एवं शुद्धिकरण हर हाल में होगा – विपुल गोयल

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। परम संत प्रवर स्वामी ए एस विज्ञानाचार्य जी महाराज के संरक्षण तथा यमुना रक्षक दल के तत्वाधान में यमुना जी के मुक्तिकरण एवं शुद्धिकरण हेतु भव्य कार्यक्रम का  आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा सरकार के पर्यावरण व उधोग मंत्री विपुल गोयल ने वृक्षारोपण, यमुना पूजन एवं गौ पूजन के साथ यमुना तट स्थित यमुना रक्षक दल के नए केन्द्रीय कार्यालय पानी गाँव के विशाल मैदान में किया। तत्पश्चात गोविन्दमठ में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। ब्रज धाम के अतिरिक्त हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश,बुन्देलखण्ड आदि क्षेत्रों से हजारों किसानों तथा यमुना भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मौजूद जनसभा को सम्बोधित करते हुए हरियाणा सरकार के पर्यावरण व उधोग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि  यमुना जी का मुक्तिकरण एवं शुद्धिकरण मेरे व्यक्तिगत एजेंडे में सबसे ऊपर है। धार्मिक, वैधानिक एवं पर्यावरणीय दृष्टिकोण से यमुना जी का अविरल एवं निर्मल होना परमावश्यक है। यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता के लिए जन जागरूकता लाने हेतु मुख्य अतिथि, हरियाणा सरकार के पर्यावरण व उधोग मंत्री विपुल गोयल ने तथ्यगत हैंड बिल का लोकार्पण किया जिसे सभा में आए हजारों यमुना प्रेमियों में वितरित किया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास ने कहा कि 1994 में हुआ यमुना जल का बंदर बाँट हीं सभी समस्याओं का मूल कारण है जिसपर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। 1994 में यमुना जल के बंटवारे में दक्षिणी हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल एवं नूंह पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, लगभग यही हालत वृन्दावन, मथुरा सहित उत्तरप्रदेश के कई जिलों के साथ भी है। जब यमुना जी को डाक पत्थर में 25 दरवाजों से बाँध दिया जाएगा, उन्हें फिर नहर के माध्यम से  50 किलोमीटर बाद उनके प्राकृतिक  मार्ग पर छोड़ा जाएगा तो निष्प्राण पड़ी यमुना जी के उस हिस्से में अवैध खनन एवं अवैध निर्माण को कैसे रोका जा सकेगा।  पुनः हथनी कुण्ड में 18 दरवाजे लगाकर पूर्वी एवं पश्चिमी यमुना नहर के माध्यम से यमुना जल का बन्दर बाँट कर दिया गया है। हथनीकुण्ड के आगे यमुना जी के प्राकृतिक मार्ग में यमुना जल बिल्कुल नगण्य मात्रा में है। 
फरीदाबाद से आए यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० आर एन सिंह ने कहा कि यमुना जल के नाम पर फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल एवं नूंह, वृन्दावन, मथुरा सहित उत्तरप्रदेश अन्य जिलों को दिल्ली का औद्योगिक, व्यवसायिक, कृषि तथा घरेलू प्रदूषक, मल – मूत्र मिल रहा है।  एक तरफ दिल्ली के लिए यमुनोत्री से यमुना नहर के माध्यम से वजीराबाद में शुद्ध यमुना जल पहूँचाने की व्यवस्था की गयी  है जिसमें कोई गंदा नाला नहीं गिरता तो दूसरी ओर हमें  मल – मूत्र से आचमन करने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से इस सन्दर्भ में काफी अपेक्षाएँ हैं। सभा को हरियाणा सरकार के पर्यावरण व उधोग मंत्री विपुल गोयल, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास, राजऋषि मुकुन्द जी महाराज, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ० आर एन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया के अतिरिक्त विभिन्न किसान नेताओं ने भी सम्बोधित किया। राजऋषि मुकुन्द जी महाराज मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किए।एक स्वर से प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्तमान जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर ज्ञापन सौपा जाएगा तथा उनके प्रतिक्रिया के बाद अगले कदम को उठाया जायेगा। किसी भी कीमत पर यमुनाजी को अविरल तथा निर्मल बनाया जाएगा।