Saturday, August 3rd, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 3, 2019

हर महिला एक पौधा लगा कर तीज उत्सव मनाए-नैना चौटाला

हथीन(विनोद वैष्णव )। बिगड़ते पर्यायरण की चिंताओं के बीच विधायक नैना सिंह चौटाला ने तीज उत्सव पर हर महिला को एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि तीज का त्यौहार हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। हमारे चारों ओर हरियाली बढ़ाने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिएं और बेहतर पर्यावरण संतुलन स्थापित करने के इस पुण्य कार्य में महिलाओं को आगे आते हुए तीज के त्यौहार पर पेड़ लगाने चाहिएं। वे हथीन में जननायक जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीज उत्सव में भाग लेने पहुंची थी। तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री हर्ष कुमार द्वारा हथीन स्थित अपने कार्यालय में किया गया था।
नैना चौटाला ने यहां महिलाओं के साथ हरियाणावीं रंगारंग कार्यक्रम के बीच तीज उत्सव मनाया और झूले का आनंद लिया। हरियाणा की परम्परागत परिधान में लिपटी महिालओं ने तीज के गीत गाए और नृत्य किया। यहां लगाए गए झूलों पर महिलाओं ने खूब पींग डाली और मेहंदी रचार्ई। महिलाओं ने… हे मां मेरी तीज त पहल्यां दे दे कोथली, सास मारे तानै… जैसे गीत कर हरियाणवीं संस्कृति को जीवंत किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण के नेतृत्व में हिसार से महिलाएं निर्मला, निर्मला रेढू, कृष्णा फोगाट आदि महिलाओं हथीन पहुंची थी।
नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि दशकों से चली आ रहे तीज का उत्सव न केवल हमारी संस्क्ृति का प्रतीक है बल्कि सावन के मौसम में पेड़ पर झूले झूलने का वैज्ञानिक तर्क भी हैं। पेड़ पर बंधे झूले झूलने से ज्यादा आक्सीजन हमारे शरीर में जाती है और मन-मस्तिष्क को तरोताजा करती है। इसी प्रकार से सावन के मौसम में सरसों के तेल से बने गुलगुले, सुहाली व अन्य पकवान हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता साथ साथ हमारे तीज-त्यौहार मनाने के तौर तरीकों में बदलाव आ रहा है, पर हमें अपनी विलुप्त होती संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाना चाहिए।

Posted by: | Posted on: August 3, 2019

सुनैना चौटाला के साथ चौटाला गांव की महिलाओ ने तीज का त्यौहार मनाया

चौटाला,सिरसा (विनोद वैष्णव )। डबवाली से इनेलो की प्रबल दावेदार एवं इनेलो की महिला सेल की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि तीज का त्यौहार हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। हमारे चारों ओर हरियाली बढ़ाने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिएं और बेहतर पर्यावरण संतुलन स्थापित करने के इस पुण्य कार्य में महिलाओं को आगे आते हुए तीज के त्यौहार पर पेड़ लगाने चाहिएं। सुनैना सिरसा के चौटाला गांव में इनेलो द्वारा आयोजित तीज उत्सव में भाग लेने पहुंची थी। चौटाला ने यहां महिलाओं के साथ हरियाणावीं रंगारंग कार्यक्रम के बीच तीज उत्सव मनाया और झूले का आनंद लिया। यहां लगाए गए झूलों पर महिलाओं ने खूब पींग डाली और मेहंदी रचार्ई। महिलाओं ने… बागा में … जैसे गीत कर हरियाणवीं संस्कृति को जीवंत किया।
चौटाला गांव मे तीज महोत्सव पर शिव मंदिर प्रांगण में महिलाओ को सुनैना चौटाला ने सम्बोधित करते हुए कहा की ये उत्सव भारत वर्ष के गाँवो मे वहूत ही धूमधाम से मनाया जाता है | चौटाला गांव मे पहली बार तीज का त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया गया | ये तीज के उत्सव पर छुट्टी मंजूर चौधरी देवीलाल ने अपने मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान लागु की थी ! इस त्यौहार पर चौटाला गांव मे पूरा भाईचारा और एकता देखने को मिली..इस पर्व पर गांव की सरपंच निर्मला देवी और गांव के गणमान्य लोग वहुत भारी संख्या मे उपस्थित थे

Posted by: | Posted on: August 3, 2019

एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मासिटिकल साइंस द्वारा नव-प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

होडल (विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मासिटिकल साइंस द्वारा नाव प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जे वी देसाई, कुलसचिव डॉ राजीव रतन, फार्मेसी कॉलेज सैफई इटावा के डीन डॉ देवेंद्र पाठक, विभागाध्यक्ष डॉ कमला पाठक एवं एमवीएन स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ तरुण विरमानी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जे वी देसाई ने सभी नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि ईश्वर ने सभी व्यक्तियों को प्रतिभा से संपन्न करके भेजा हुआ है जो गुरु का सानिध्य पाकर निखर जाता है। वर्तमान समय में फार्मेसी विभाग में विकास की अनंत संभावनाएं हैं क्योंकि यह मानव जीवन से जुड़ा हुआ है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ देवेंद्र पाठक ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपका प्रवेश ऐसे संस्थान में हुआ है जो छात्रों को सिद्धांत के साथ साथ प्रैक्टिकल की भी शिक्षा प्रदान करता है एवं यहां के छात्र-छात्राएं विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी चयनित हुए हैं जो अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।इसी क्रम में डॉ कमला पाठक ने फार्मेसी शिक्षा की महत्ता पर विस्तार से बताते हुए कहा कि फार्मेसी शिक्षा का उद्देश्य केवल जीविकोपार्जन या व्यवसाय नहीं है बल्कि यह मानव स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षा से जुड़ा हुआ विज्ञान है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव रतन ने सभी नव-प्रवेशित छात्र छात्राओं को एमवीएन विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि आप हमारे गतिशील और महत्वाकांक्षी शिक्षण और अनुसंधान समुदाय का हिस्सा बन गए हैं। विश्वविद्यालय आपको अच्छे ज्ञान के साथ साथ आपके चहुमुखी विकास के लिए जरूरी सभी सुविधाएं मुहैया कराएगा।कार्यक्रम के अंत मे विभागाध्यक्ष डॉ तरुण विरमानी ने एमवीएन विश्वविद्यालय स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के चार वर्षों की उपलब्धियों को बताते हुए सभी नव-प्रवेशित छात्रों को आश्वस्त किया कि वह अपने सभी फैकल्टी सदस्यों के साथ सभी छात्रों को अच्छा ज्ञान एवं समाज सेवा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने सभी संकयाध्यक्षो, विभागाध्यक्षों शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का कार्यक्रम के कुशल संपादन के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर डॉ सचिन गुप्ता, डॉ राहुल वार्ष्णेय, डॉ नन्द राम, डॉ मुकेश सैनी, डॉ पवन शर्मा, डॉ रामवीर सिंह, डॉ अनु बहल मेहरा, डॉ दिव्या अग्रवाल, दयाशंकर प्रसाद, महेन्द्र धानु, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, रेशु विरमानी, ववीता यादव, आलोक श्रीवास्तव, गिरीश कुमार, गीता मेहलावत, सतवीर सिंह कयामुद्दीन, माधुरी ग्रोवर, हिदायतुल्लाह, हितेश शर्मा, मोहित मंगला, शादाब आलम, त्रिलोक चंद शर्मा, विनोद कुमार, हरपाल, योगेश, राजेश, सुधीर डुडेजा, धरमवीर शर्मा, सुंदर आदि सभी स्टाफ छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: August 3, 2019

रायन इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद के परिसर में एक बेबी शो का आयोजन किया गया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | “बच्चे जीवन की अनमोल खुशी हैं” हमारे जीवन में इस अनमोल खुशी के लिए सर्वशक्तिमान को धन्यवाद देने के लिए रायन इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद के परिसर में एक बेबी शो का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों ने सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद पाने की रस्म के साथ की। योगेश शर्मा और डॉ विश्वजीत झा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।छात्रों ने विभिन्न भाषाओं में उपस्थित जनसमूह का  स्वागत किया। इसके बाद छोटे कलाकारो ने रैंप पर वॉक किया और विभिन्न श्रेणियों जैसे स्पार्कलिंग आइज़, ग्लोइंग स्किन,कर्ली हेयर, सबसे फ्रेंडली और हेल्दी बच्चे आदि श्रेणियो पर उन्हें पुरस्कार दिए गए।  सबसे प्रतिभाशाली बच्चे का  चुनाव करना जजो और अतिथि के लिए मुश्किल हो रहा था। सभी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ और भाग्यशाली  विजेता इस प्रकार थे … स्वस्थ बच्चे के लिए यशवर्धन, सबसे सुंदर मुस्कान के लिए मेधनाश, क्यारा दुग्गल सबसे दोस्ताना बच्चा, घुंघराले बालों के लिए हितिका, रेयांश स्पार्कलिंग आँखों के लिए ,शिवाय ,चमकती त्वचा के लिए | इस कार्यक्रम में सबसे प्रतिभाशाली बच्चे का पुरस्कार जिशा गुप्ता द्वारा,तथासबसे अधिक जागरूक माता-पिता का पुरस्कार रुद्राक्ष और पिहू के माता-पिता द्वारा जीता गया।  प्रिंसिपल निशा शर्मा ने अपने संबोधन में न केवल माता-पिता को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया, बल्कि उन्हें रायन स्कूल के विषय  में जानकारी भी दी। समापन नृत्य अद्वितीय था और दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया ।पूरे कार्यक्रम का संचालन कक्षा दो के आत्मविश्वास से भरे युवा छात्रों अथर्व कुमार , अद्विका सिंघल, मनवीर सिंह, सुहवी, सना कटारिया, त्विशा दत्त और लारन्या सक्सेना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन स्कूल गान के साथ हुआ।

Posted by: | Posted on: August 3, 2019

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज

फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों एवं अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान बच्चों ने ‘सावन आयो रे…| जैसे सुंदर गीतों पर मनमोहर प्रस्तुति दी। बच्चों और अध्यापिकों ने झूले झूलकर इंज्वाय किया। मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे व अध्यापिकाओं ने हरे रंग के परिधान में त्योहार का आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने बच्चों को त्योहार की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में हरियाली तीज का बहुत महत्व है।  तीज सावन के महीने में पड़ती है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज पर झूला झूलने की प्रथा है। स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने कहा कि मान्यता के अनुसार हरियाली तीज तीन दिन का त्योहार होता है, लेकिन आजकल इसे एक ही दिन मनाया जाने लगा है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और नए वस्त्र पहनती हैं। इस दिन हाथों में मेहंदी और पैरों में अल्ता लगाया जाता है। हरियाली तीज पर मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सभी ने पारंपरिक व्यंजनों जैसे घेवर, खीर आदि का आनन्द उठाया।

Posted by: | Posted on: August 3, 2019

कुन्दन ग्रीन वैली के मनीष का पैरा वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा गोल्ड

बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव ) | कुन्दन ग्रीन वैली के छात्र मनीष नरवाल बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक चमकता हुआ सितारा बन चुका है। हाल ही में क्रोशिया देश के ओजिस शहर मे आयोजित पैरा वर्ल्ड कप 2019 में गोल्ड जीतकर यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलन्द हो तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। मनीष नरवाल का पैरा औलम्पिक मे यह लगातार तीसरा पैरा वर्ल्ड कप जीता है जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है। इस प्रतियोगिता में मनीष नरवाल ने मिक्सड 10 मीटर एयर पिरस्टल में टीम में गोल्ड तथा एकल में गोल्ड जीता। तथा 10 मीटर एयर पिस्टल में टीम में गोल्ड तथा एकल में सिल्वर जीता। और यह जीत का सिलसिला यहीं नही थमा मनीष नरवाल ने 50 मीटर में भी टीम में गोल्ड तथा एकल में कास्यं पदक जीतकर भारत देश का नाम रोशन किया।
कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल में मानो उत्सव का माहोल बना रहा है मनीष नरवाल का स्वागत ढोल नगाडों एवम् फूल मालाओं के साथ किया। मनीष के स्वागत को एक अलग ही अन्दाज में दर्शाया गया जिसमें स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा मनीष को तिरंगा झण्डा भेंट किया गया। बच्चों ने मनीष के इन उपलब्धियों से सीख ली के आगे चलकर वह भी अन्य खेलों मे अपने देश एवम् राज्य का नाम इसी प्रकार रोशन करें।
स्कूल के चेयरमैन श्री भारत भूषण जी मनीष की इस जीत पर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मनीष को 11000 रू नगद पुरूस्कार प्रदान किया और उसके माता-पिता को भी सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मनीष ने बंकॉक में अयोजित पैरा वर्ल्ड कप 2017 तथा दुबई में आयोजित पैरा वर्ल्ड 2018 कप में भी पदक जीत चुका है और इसी जीत को आगे बढाते हुए क्रोशिया में पैरा वर्ल्ड कप 2019 में भी पदक जीतकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इसके अलावा होनहार छात्र ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल प्राप्त कर विद्यालय, हरियाणा राज्य तथा भारत देश को गौरान्वित चुका है। उन्होनें आगे यह भी बताया कि जापानी मीडिया के द्वारा मनीष की डॉक्युमेंट्री भी बनाई गई जोकि देश की पहली डॉक्युमेंट्री थी जो इंडिया में शुट की गई है। जिसमें मनीष नरवाल के जीवन से जुडे सभी पहलुओं के रिकार्ड किया जिसमें उसके स्कलू, माता-पिता, गाँव एवम् परिवार को सम्मलित किया है। शर्मा जी ने आगे बाताया कि टोकिया में 2020 में होने वाले पैरा ओलंपिक गेम्स में उसका चयन हो चुका है।
साथ ही कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल की उप-निर्देशिका श्रीमति कमल अरोडा जी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी इस जीत के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होने बताया कि हमारे बच्चे अनेक कीर्तिमानों और उपलब्धियों के बीच आज एक और खुशी मिलने पर हमें भी प्रोत्साहन मिलता है कि हम अपने बच्चों के लिए और अच्छा करें और हम ऐसा करते रहेंगे।