Monday, August 12th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 12, 2019

एम वी एन विश्वविद्यालय की अनूठी पहल “एक छात्र – एक पेड़”

पलवल (विनोद वैष्णव ) | एम वी एन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल की योजना “एक छात्र – एक पेड़” को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय मे सौ पेड़ लगाये।फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० तरुण विरमानी ने सभी बच्चों को शपथ दिलाई की पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वे सभी संभव प्रयास करेंगे| उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर एक पेड़ अवश्य लगाऐ एवं उसकी देखभाल करे। विश्व के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन ने अपने विचारों को जिन महत्वपूर्ण चीजों से जोड़ा है उनमें से प्रत्येक चीज का पेड़ से संबंध होना पेड़ की उपयोगिता को बताता है। पेड़ हमारे लिए काफी तरह से लाभकारी हैं जैसे कि ऑक्सीजन देना, विभिन्न प्रकार की औषधि प्रदान करना, फल देना एवं पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना। लेकिन औद्योगिक प्रगति के कारण लगातार पेड़ों को काटा जा रहा है जिसके कारण भूमंडलीय तापक्रम वृद्धि एवं प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है और आज प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ चुका है कि अगर समय रहते इसके बारे में नहीं सोचा गया तो यह आने वाले समय में बहुत भारी पड़ सकता है| प्रदूषण के कारण कैंसर, दमा, दिल का दौरा आना जैसी खतरनाक बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं|विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) जे.वी देसाई ने बताया कि विद्यार्थियों की इस अनोखी पहल को देखकर वह काफी खुश हैं और उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी दृढ़ संकल्प कर ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है| विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० राजीव रतन ने कहा की विश्वविद्यालय भरपूर कोशिश करेगा कि विश्वविद्यालय के बाहर भी समय समय पर जनसेवा की जाये।इस अवसर पर पर रेशु विरमानी, गिरीश कुमार, गीता मेहलावत, सतवीर सिंह, कयामुद्दीन, माधुरी ग्रोवर, हिदायतुल्लाह, हितेश शर्मा, मोहित मंगला, शादाब आलम, हिमांशु, त्रिलोक चंद शर्मा, विनोद कुमार, हरपाल, योगेश, राजेश आदि सभी स्टाफ छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित थे।

Posted by: | Posted on: August 12, 2019

राम मंदिर साउथ पोल लंदन में शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

लंदन/फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लंदन में चल रहे 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का समापन, भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ। तीसरे और अंतिम दिन राम मंदिर साउथ पोल लंदन से शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा का शुभारंभ हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि और प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने नारियल फोड़ कर किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के स्थानीय लोगों के अलावा ब्रिटिश मूल के निवासियों के साथ दुनियाभर के कई देशों के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, इस सद्भावना रथ यात्रा में मंत्री श्री विपुल गोयल ने श्रीमद्भागवत गीता को अपने माथे पर रख कर दुनिया को ये संदेश दिया कि यही वो ग्रंथ है जिससे विश्व शांति का संदेश प्रसारित प्रचारित होगा…और इसी ग्रंथ से विश्व में शांति स्थापित होगी…। गीता का सम्मान करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जब शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए सड़कों पर निकले तो लोग श्रद्धा से नतमस्तक हुए बिना नहीं रुक पाए। शोभा यात्रा जब लंदन की सड़कों पर निकली एक बार तो ये महसूस हुआ कि ये लंदन की सड़कें ना हो कर बल्कि भारत का कोई धार्मिक शहर हो…ढ़ोल मजीरों की मधुर आवाज से सभी झूम उठे।

हरियाणा सरकार के आमंत्रण पर स्वामी शरणानन्दजी महाराज स्वामी ज्ञानानंद महाराज और स्वामी परमात्मा नंद जी महाराज भी गीता जयंति महोत्सव शोभा यात्रा के साथ सड़कों पर निकले।

पवित्र धर्म ग्रंथ गीता जिसे वैज्ञानिक भी स्वीकारते हैं, ऐसे ग्रंथ के प्रचार प्रसार के लिए हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन को यादगार बनाने में हरियाणा सरकार और उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ हरियाणा के राज्यपाल सत्य नारायण आर्य के प्रतिनिधि उनके सचिव विजय दहिया मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, करनाल की महापौर रेणूबाला गुप्ता, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण, संसदीय सचिव विनोद भ्याना ने भी भरपूर सहयोग दिया।