Tuesday, August 27th, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 27, 2019

पार्षद दीपक चौधरी ने निगमायुक्त को पानी पर्याप्त मात्रा में देने के लिए आभार व्यक्त किया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | नगर निगम पार्षद दीपक चौधरी ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आ रही पीने के पानी की दिक्कतों के समाधान करने के लिए नगर निगम आयुक्त अनीता यादव का फूलों का गुलदस्ता देकर धन्यवाद किया और कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में पिछले 2 महीने से जो पानी की दिक्कत चल रही थी वह चार नई ट्यूबेल लगाकर नगर निगम कमिश्नर महोदय ने पानी की दिक्कत का समाधान करके बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है और रुके हुए विकास कार्यों को भी शुरू करवाया इन सभी विषयों के लिए पार्षद दीपक चौधरी ने अनीता यादव का धन्यवाद किया।
उल्लेखनीय है कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नगर निगम पार्षद दीपक चौधरी ने ही गत दिवस हुई फरीदाबाद नगर निगम सदन की बैठक में बल्लभगढ़ में पीने के पानी की समस्या का मामला उठाया था और नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए खुद नगर निगम सदन में मटका लेकर गए थे और यह मटका उन्होंने रोष स्वरूप बल्लभगढ़ के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा को भेंट किया था। दीपक चौधरी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के बाद नगर निगम आयुक्त अनीता यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता रवि शर्मा से इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे तथा निगमायुक्त अनीता यादव के निदेर्शानुसार ही बल्लभगढ़ में 4 नए ट्यूबेल लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई ताकि बल्लभगढ़ शहर के लोगों को समुचित मात्रा में पीने का पानी मिल सके। नगर निगम आयुक्त अनीता यादव से मुलाकात करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक चौधरी ने कहा कि उनका यह प्रयास है कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए और इस कार्य में जिस प्रकार से अनीता यादव का सहयोग मिल रहा है उसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने बल्लभगढ़ शहर की जनता का आह्वान किया कि वह सही और गलत की पहचान कर आगामी विधानसभा चुनावों में भी एक बार उनको मौका दें ताकि उन सभी समस्याओं का निराकरण कर सके जो अब तक के विधायक ने नहीं करवा पाए।

Posted by: | Posted on: August 27, 2019

जन जागरण अभियान के तहत एन आई टी के लोगो ने जनसभा को सफल किया – पूर्व विधायक चन्दर भाटिया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | पूर्व विधायक चन्दर भाटिया ने संजय कॉलोनी के लोगो का धन्यवाद किया उन्होंने कहा की संजय कॉलोनी के लोगो के साथ उनके पुराने सम्बन्ध है | भाटिया जी ने बताया की ये वही लोग है जिन्होंने मेरे पिता स्व कुंदन लाल भाटिया जी को भी विधायक बनाया था| भाटिया जी ने एन आई टी संजय कालोनी को विकास में पिछड़ा बताया संजय कालोनी में आज पीने का पानी नहीं है सड़के टूटी हुई है सीवर जाम पड़े है बिजली का कोई पता नहीं है | किसी भी समस्या का कोई इंतज़ाम नहीं है| उन्होंने बताया की अधिकारियो की लापरवाही ने कॉलोनी के लोगो को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर किया है | पूर्व विधायक ने बताया की कभी भी किसी झुगी झोपडी को कालोनी को तोड़ने की बात हो कभी भी सरकारी बुलडोज़र उनको परेशां करता है तो वह अपने लोगो के साथ डट कर खड़े रहते है | साथ ही उन्होंने बताया की अगर यहाँ की जनता मुझे विधायक बनाकर भेजती है तो में आधी रात को भी उनकी समस्या के लिए हाज़िर रहूँगा उन्होंने कहा की मेरे दरवाज़े चौबीस घंटे समाज के हीथ के लिए खुले है | उन्होंने कहा की वह दो बार विधायक बने और विधायक बनने के बाद उन्होंने कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं किया वह सादगी के साथ लोगो की समस्या को सुनते व जनता के बीच जा कर कालोनियों में व एक एक गावं में अधिकारियो के साथ जनता दरबार भी लगाया करते थे जिसमे साथ के साथ समस्याओं का निवारण भी करते थे | पूर्व विधायक भाटिया ने सभी साथियो का धन्यवाद् किया और आने वाली 8 सितम्बर 2019 को एन आई टी जवाहर कॉलोनी 45 फुट रोड पर समय 10.30 बजे होने वाली एक विशाल (जन आशीर्वाद सभा )में पहुंचने की अपील करी|कार्यकर्म में उपस्तिथ लोगो में देश राज डगर , डा यशपाल सोलंकी ,सुनील राय ,बिरजू ,संतोष गुप्ता ,मनोज गुप्ता ,संदीप राणा ,मोनू कुमार,अलोक,सुन्दर लाल चुघ ,चुन्नी लाल,जोगी सिंह,जवाहर सिंह काळा,धरम पलराव ,ईश्वर सरन ,शहीद,धौज हारून ,राधे श्याम नंगला ,डबुआ गाँव नम्बरदार ,शखन सिंह,जोगिन्दर सिंह,अमरिंदर कुमार गुप्ता ,सुभाष झा,राजीव कुमार,एस पी सिंग,बसंत मिश्रा ,राम लखन ,पंकज सिंग ,धीरज सिंग,दिनेश कुमार,राजेंदर सिंग,राज किशोर,देवेंदर सिंग,हरस्वरूप ठाकुर,गायक विमलेश ब्यास ,इंदरजीत सिंह , रवि कपूर व संजय कालोनी के सभी सम्माननीय लोग मौजूद थे |

Posted by: | Posted on: August 27, 2019

खेल जगत में फिर एक बार सतयुग दर्शन विद्यालय का प्रदर्शन रहा शानदार

यमुनानगर(हरियाणा) में आयोजित तीन दिवसीय ५४वीं राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सतयुग दर्शन विद्यालय के छात्रो ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इन चयतनत छात्रों ने अपने अपने वर्ग में सराहनीय योग्यता साबित की।

इन गौरान्वित विजेताओं के नाम हैं—

१-सपना चौहान कक्षा-१२ की छात्रा ने ५९ किलो वर्ग मे ८० किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया।

२-शुभम चौधरी कक्षा -११ के छात्र ने १०५ किलो वर्ग में १४५ किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक के साथ पहला स्थान हासिल किया है

३-सागर चौहान कक्षा १२ के छात्र ने ९६ किलो वर्ग में १८५ किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

इन छात्रों ने अपने-अपने वर्ग में सराहनीय योग्यता साबित की और स्त्रस्नढ्ढ(स्कूल गेमस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हुए जो बिहार राज्य में आयोजित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त बिजेन्दर ठाकुर कक्षा १२ के छात्र ने ६१ किलो वर्ग में १५५ किलो भार उठाकर कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इन सभी छात्रो के अद्वितीय प्रदर्शन पर सतयुग दर्शन विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 जयश्री भार्गव , सभी अध्यापकगण और प्रबंधन समिति की ओर से बहुत – बहुत बधाई।