September, 2019

now browsing by month

 
Posted by: | Posted on: September 26, 2019

हास्य नाटक से गुदगुदाया रामलीला मैदान

विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा :- विजय रामलीला कमेटी के एतिहासिक मंच पर कल देर रात तक शहर की जनता होती रही हँसी से लोट पोट। निर्देश सुरिन्द्र सराफ़ और सह निर्देशक अशोक नागपाल द्वारा लिखित हास्य नाटक मुंगेरी लाल के हसीं सपने ने कर दिया दर्शकों को हंसी में लोट पोट, तवायफ शन्नो के रोल में अक्षय के जलवों को देख पब्लिक हुई बेहाल, बहु रज्जो रानी के रोल में जितेश आहूजा की उन्दा परफॉरमेंस ने मंच जीत लिया, इसके आलावा नारद के मुख्य रोल में पंडित रघुनाथ शर्मा नज़र आये, काल बने गर्वित, यमराज बने सुषील नागपाल, चित्रगुप्त का कॉमेडी अभिनय किया वैभव ने, कमेटी के चेयरमैन ने भ्र्ष्ट नेता का रोल अदा किया, उप चेयरमैन भी मंच पर ढोंगी साधू के रोल में नज़र आये, मंच सँभालते महासचिव सौरभ कुमार ने बताया की इस हास्य नाटिका की तैयारी पिछले दो महीने से चल रही हैं और इसका मोरल जनता को यह दिखाना हैं की इस संसार में दुखी तो सभी हैं पर मृत्यु कोई नहीं चाहता, स्वर्ग की कामना तो सभी करते हैं पर स्वर्ग जाने की बात से ही सेहम जाते हैं । आज इसी मंच पर होगा मरियादा पुरषोतम श्री राम की जीवन लीला का आरम्भ और कमेटी खेलेगी रामायण 68वीं बार।

Posted by: | Posted on: September 26, 2019

एम वी एन विश्वविद्यालय में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया गया|

विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा :- एमवीएन विश्वविद्यालयम मे फार्मेसी विभाग के तत्वाधान से वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया गया| विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ०तरुण विरमानी ने बताया कि वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे 2013 से प्रतिवर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य उन सभी गतिविधियों जो मनुष्य के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करती हैं को बढ़ावा देना है| इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, टी शर्ट्स पेंटिंग प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया| इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को इनाम भी दिए गए| विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० जे०वी० देसाई ने विभाग के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है| विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० राजीव रतन ने भी विभाग के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सब सामूहिक मेहनत के कारण ही संभव है और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए जो भी जरूरतें होंगी हम मुहैया कराएंगे| इस अवसर पर विभाग के सभी सह अध्यापकगण एवं प्रयोगशाला तकनीशियन विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे|

Posted by: | Posted on: September 24, 2019

जननायक चौधरी देवीलाल को पौते डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया याद

विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा :- रोहतक मे चौधरी देवीलाल भारतीय राजनीति के वो कुन्दन है, जिन्होंने संघर्ष के असंख्य पड़ावों को पार करते हुए अपने जीवन को आदर्शवादी संस्था के रूप में स्थापित किया। संघर्ष करने की घुटी उन्हें पारिवारिक संस्कारों से मिली। चौ. लाला राम, जस्सा राम, तेजा राम, आशा राम, तारू राम व चौ. लेखराम उनके पूर्वजों ने 18वीं तथा 19वीं सदी में अनेकों पीड़ाओं को सहन किया, किन्तु कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। यही कारण था कि उन्होंने बीकानेर स्टेट की ‘नोकहा’ में अपनी विरासत को छोडक़र तेजा खेड़ा व चौटाला में जमींन लेकर सैद्धांतिक रूप से अपनी शर्तों पर जीवन यापन करना स्वीकार किया। ऐसे संघर्षमय परिवार में चौ. देवीलाल का जन्म उस समय हुआ जब भारत मां के चरणों में आजादी का आन्दोलन ज्वार-भाटे की तरह उफनते हुए ऊंची तरंगों सा ठाठ्ठे मार रहा था। उस समय भारतभूमि का कण-कण अपनी आजादी के लिए उतावला हो रहा था। ऐसे दौर में 25 सितम्बर, 1914 को देवी के लाल चौ. देवीलाल का जन्म तेजाखेड़ा गांव में हुआ। चौ. देवीलाल को बचपन में देवीदयाल के नाम से भी जाना जाता था।

मेरे दादा चौ. देवीलाल को बचपन से ही संघर्षमय जीवन यापन करना पड़ा। जब वह छोटी अवस्था के थे, तो उनकी श्रीमती माता सुगनो देवी का देहांत हो गया। परिणामतय: देवीलाल अन्तर्मुखी हो गए और अपने निर्णय खुद ही लेने लगे। तत्कालीन पंजाब के बादल गांव के अखाड़े में पहलवानी का शौक पूरा करने के लिए जोर-अजमाईश करने लगे, वहां भी बात न बनी तो छोटे किसानों, मुज़ारों, गरीब परिवारों के नौजवानों को इकट्ठा कर गांव में ही भारतमाता के जयकारों के नारे लगवाने लगे। परिणामत: चौ. देवीलाल को चौटाला गांव के कांग्रेस पार्टी के कार्यालय से महज 16 वर्ष की उम्र में ही गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं, अंग्रेजी पुलिस ने चौ. देवीलाल के पिता चौ. लेखराम तथा उनके परिवार के अन्य बुजुर्गों को एक झूठे केस में फंसाकर हिसार सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया। चौ. देवीलाल पर दबाव बनाया गया कि वो जमींदार विरोधी कार्य न करे, लेकिन चौ. देवीलाल अंग्रेजों के दबाव में कहां आने वाले थे, उन्होंने स्वयं अपनी जमानत रद्द करवाकर मान-सम्मान की खातिर सन् 193० में अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। उनकी कम उम्र होने बदौलत 4 जनवरी 1931 को चौ. देवीलाल को लाहौर की बोस्टल जेल में भेज दिया गया। वहां पर चौ. देवीलाल की मुलाकात सरदार भगत सिंह, श्री दुनीचन्द, जीवन लाल कपूर जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों से हुई। जेल में जब चौ. देवीलाल ने भारतीय कैदियों को कोल्हू में बैलों की जगह जोतते हुए तथा अंग्रेजों द्वारा डण्डों से खाल उधेड़ते हुए व खाने में हो रहे भेदभाव को देखा, तो उनका खून खोल उठा। उन्होंने अंग्रेज जेलर की गर्दन पकड़कर कहा- ‘पहले यह खाना तुम खाकर दिखाओ, फिर हम खाएंगे’। लाहौर की बोस्टल जेल में चौ. देवीलाल की कद-काठी एवं उनके रौब की बदौलत जेल में भारतीय कैदियों को अच्छा खाना मिलना शुरू हुआ। उधर 23 मार्च, 1931 को भगतसिंह एवं उसके साथियों को फांसी दे दी गई, फांसी के विरोध में चौ. देवीलाल स्वयं भठिंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पंडित नेहरू, मौलाना आजाद व महात्मा गांधी का झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया। 4 जनवरी 1932 को सविनय अवज्ञा आन्दोलन के विरोध में चौ. देवीलाल को एक बार फिर गिरफ्तार कर दिल्ली सदर थाने में रखा गया और बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया। इस प्रकार 1934 में जब महात्मा गांधी ने यह आन्दोलन वापिस लिया तो चौ. देवीलाल जेल से रिहा हुए। 

सन् 1937 में पंजाब प्रांतीय असेम्बली में चौ. देवीलाल के समर्थन से आत्मा राम विजयी हुए। 21 दिसम्बर, 1937 को आत्मा राम का चुनाव रद्द होने के कारण कांग्रेस ने देवीलाल की आयु कम होने की बदौलत उनके बड़े भाई चौ. साहब राम को प्रत्याशी बनाया इस प्रकार चौ. देवीलाल की मेहनत रंग लाई और चौ. साहब राम मार्च 1938 में पंजाब असेम्बली के एमएलए बन गए। सन् 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के तहत चौ. साहब राम एवं चौ. देवीलाल दोनों को ही बन्दी बनाकर जेल में डाल दिया गया। चौ. देवीलाल के पिता चौ. लेखराम के लिए यह परीक्षा की घड़ी थी क्योंकि इस समय उनके दोनों बेटे मुलतान जेल में बंद थे। चौ. देवीलाल अक्तूबर 1943 को रिहा हुए और उन्होंने अगस्त 1944 को अपने बड़े भाई चौ. साहब राम को मुलतान जेल से रिहा करवाया।

अगस्त 1944 में चौ. छोटू राम ने चौटाला गांव का दौरा किया और चौ. देवीलाल व चौ. साहब राम के घर स्वयं आकर यूनियन पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान अंग्रेज चौ. देवीलाल तथा उसके परिवारजनों को तंग करते रहे, ताकि वे स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर भाग न ले सके। चौ. देवीलाल कहा झुकने वाले थे, किसानों काश्तकारों, भूमिहीन मजदूरों की आवाज को उठा कर, उन्हें मंच प्रदान किया तथा उनकी आवाज को चौ. छोटू राम के कानों तक पहुंचाया। चौ. देवीलाल व साथियों की मेहनत रंग लाई और 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया।

भारत को आजादी दिलवाने के बाद भी चौ. देवीलाल ने किसानों व काश्तकारों को उनके हक दिलवाने के लिए 1948 में रोहिरनवाली में किसान सम्मेलन का आयोजन किया। परिणामत: इलाके के सारे मजदूर एवं किसानों ने चौ. देवीलाल को अपना नेता माना। इसी की बदौलत 1952 में सिरसा से पहला असेम्बली चुनाव जीता। अपने चुनाव की जीत का समाचार जब अपने पिता जी देने चौटाला गांव पहुंचे तो उनको पिता की मृत्यु का दु:खद समाचार मिला। पिता के निधन के शोक से उभर कर चौ. देवीलाल पुन: राजनीतिक गतिविधियों में जुट गए। परिणामत: प्रताप सिंह कैरो के साथ मित्रता का हाथ बढ़ाया और पूरे हरियाणा क्षेत्र में उनकी जनसभाएं करवाई। जनता ने चौ. देवीलाल को इस अभियान में 43 हजार रूपए की थैली भेंट की, लेकिन उन्होंने यह थैली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुसाफिर को सौंप दी। सन् 1958 में चौ. देवीलाल पंजाब प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चौ. देवीलाल सन् 1959 में डबवाली से एक बार फिर विधायक बने एवं पंजाब विधानसभा में विधानसभा दल का उन्हें मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। चौ. देवीलाल ने हिन्दी भाषी जनता (हरियाणा क्षेत्र) के साथ पंजाब विधानसभा में भेद-भाव होते देखा तो उन्होंने इनके विरूद्ध आवाज उठाई और हरियाणा को अलग राज्य बनाने के लिए हरियाणा लोक समिति का गठन किया। 7 दिसम्बर 1965 को हरियाणा को अलग राज्य बनाने के लिए रोहतक में सम्मेलन किया। सम्मेलन में 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक देवीलाल बने। इतना ही नहीं 1965 में गम्भीर बिमार होने के बावजूद भी हरियाणा प्रांत को बनाने के लिए डॉक्टरों के मना करने पर भी यह कहते हुए कि – ‘अगर मैं बच गया तो, मेरा हरियाणा मर जायेगा’ संत फतेहसिंह से मिलने के लिए अमृतसर गये। परिणामत: चौ. देवीलाल के अथक प्रयासों के बावजूद 1 नवम्बर 1966 को हरियाणा का 17वां राज्य बना, इसीलिए चौ. देवीलाल को हरियाणा का निर्माता एवं जनक कहा जाता है।

चौ. देवीलाल ने सन् 1967 में हरियाणा में हुए आम चुनाव लडऩे का फैसला किया। सन् 1968 में चौ. देवीलाल को खादी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। सन् 1971 में चौ. चरणसिंह के क्रांतिदल में शामिल हुए और किसानों के हितों के लिए संघर्ष समिति का गठन किया। सन् 1973 में उनको गिरफ्तार कर अम्बाला जेल में रखा गया। 4 अक्तूबर 1973 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायलय के आदेश पर उनको रिहा किया गया। सन् 1974 में संयुक्त विपक्ष के सदस्य के रूप में रोड़ी से विधानसभा का चुनाव कांग्रेस उम्मीद्वार को हराकर जीता। इसी दौरान वे भारतीय लोकदल हरियाणा के अध्यक्ष बने। आपातकाल के दौरान चौ. देवीलाल को 26 जून, 1975 को सोहना में गिरफ्तार कर लिया गया। आपातकाल में परिवार के सामने चौ. देवीलाल की गिरफ्तारी के पश्चात संकट खड़ा हो गया। उनकी विचारधारा की पैरवी करते हुए उनके बेटे एवं मेरे पिता जी चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने भूमिगत होकर चौ.देवीलाल का आन्दोलन को जारी रखा, परन्तु अन्तत: 25 मार्च, 1976 को चौ. ओमप्रकाश चौटाला को भी मण्डी डबवाली में गिरफ्तार कर लिया गया और हिसार जेल में बंद कर दिया गया। बाद में सभी नेताओं को 26 जनवरी, 1977 को छोड़ा गया। चौ. देवीलाल 25 जून 1977 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने जनसेवक के रूप में विकास का बीड़ा गरीबों की झोपड़ियो, किसानों की दहलीज तथा मजदूरी की चौखट तक पहुंचाया। उन्होंने ‘भ्रष्टाचार बंध करो तथा बिजली-पानी का प्रबंध करो’ का नारा दिया। 4 जून 1977 को हरियाणा के लिए द्विसूत्री कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसके तहत कृषि, पशुपालन, लघु, कुटीर उद्योगों तथा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई। 23 दिसम्बर 1978 को चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस पर चौ. देवीलाल ने अभूतपूर्व किसान रैली का आयोजन करते हुए घोषणा की- ‘मैं पहले किसान का बेटा हूँ, मुख्यमंत्री बाद में’। अन्तत: किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1979 में मुख्यमंत्री का पद भी छोड़ दिया।

सन् 1979 में चौ. देवीलाल ने जनता पार्टी विभाजन के बाद चौ. चरणसिंह से हाथ मिलाया और जनता पार्टी सेक्युलर की स्थापना की, बाद में इसे लोकदल पार्टी का नाम दिया गया। सन् 198० में सातवीं लोकसभा के लिए चौ. देवीलाल सोनीपत से चुनाव जीते। किसानों के हितों के लिए किसान संघर्ष समिति का निर्माण किया। उन्होंने हरियाणा के किसानों के लिए सतलुज-यमुना-सम्पर्क नहर तथा रावी-ब्यास के पानी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दों को उठाया। सन् 1982 में हरियाणा विधानसभा के चुनाव हुए और देवीलाल महम से चुनाव जीते। सन् 1985 में उन्होंने राजीव-लौंगोंवाल समझौते का विरोध किया और हरियाणा में न्याय युद्ध छेड़ते हुए ‘रास्ता रोके अभियान’ चलाया। इस अभियान में उन्होंने जनता को नारा दिया – ‘हर खेत को पानी, हर हाथ को काम, हर तन पे कपड़ा, हर सिर पे मकान, हर पेट में रोटी, बाकी बात खोटी’।

 चौ. देवीलाल ने हरियाणा के जनता के हितों की जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम उनको हरियाणा में 1987 के विधानसभा चुनाव में मिला उनके नेतृत्व में विधानसभा की 9० में से 85 सीटों पर जीत हासिल हुई। चौ. देवीलाल 2० जून 1987 को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने हरियाणा के किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, वृद्धों एवं व्यापारियों के अनेक कल्याणकारी योजनएं लागू की, जो अत्यंत लोकप्रिय एवं दूरदर्शी भी साबित हुई। इन्हीें की बदौलत चौ. देवीलाल का कद राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरा। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को एक जुट करते हुए, जनता दल का गठन किया, जो बाद में 1989 में राष्ट्रीय मोर्चा बना।

सन् 1989 में लोकसभा चुनाव में चौ. देवीलाल के नेतृत्व में पुरे भारत के नेता एकजुट हुए और नौंवी लोकसभा में राष्ट्रीय मोर्चा को बहुमत मिला। वे स्वयं सीकर तथा रोहतक से सांसद बनें। 1 दिसम्बर 1989  का दिन चौ. देवीलाल ही नहीं सम्पूर्ण भारत के नेताओं के लिए आदर्शवादी दिन था। राष्ट्रीय मोर्चा के सभी सांसदों ने चौ. देवीलाल को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुना। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर त्याग का परिचय देते हुए कहा कि ‘मैं हरियाणा में ताऊ कहलाता हूं, यहां भी ताऊ ही रहना चाहता हूं’ और मैं अपना नाम प्रधानमंत्री पद से वापिस लेता हूं। 2 दिसम्बर 1989 को चौ. देवीलाल भारत के उपप्रधानमंत्री बने, नवम्बर 199० में दौबारा भारत के उपप्रधानमंत्री बनें। चौ. देवीलाल की केन्द्रीय सत्ता में भागीदारी के दौरान चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा की मुख्यमंत्री की बागडोर संभालते हुए चौ. देवीलाल की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। इस समय परिवार पर अनेक संकट आए किन्तु चौ. ओमप्रकाश चौटाला संकट मोचक के रूप में चौ. देवीलाल की विरासत के नेता के रूप में उभर कर सामने आए। इस समय विरोधियों ने अनेकों चाले चली, लेकिन अन्तत: प्रदेश की जनता ने चौ. ओमप्रकाश चौटाला को चौ. देवीलाल की विरासत के संरक्षक के रूप में स्वीकार किया। इस प्रकार चौ. देवीलाल ने 1992 में ग्रामीण भारत को जगाने तथा गरीब किसानों के उत्थान के लिए चेतना यात्रा प्रारम्भ की। सन् 1998 में वह हरियाणा से राज्यसभा के सदस्य बनें।

6 अप्रैल 2००1 को किसानों के मसीहा जन-जन के नायक ताऊ चौ. देवीलाल हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन होकर हम सभी से रूकसत हो गए। चौ. देवीलाल की विरासत को संभालते हुए चौ. ओमप्रकाश चौटाला उनकी नीतियों को अपनाकर निरन्तर गरीबों किसानों तथा मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे। परिणामत: चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने जब कांग्रेस की पूंजीपति सरकार तथा हरियाणा के भूमि घोटालों में रॉबर्ट वाड्रा के सवाल उठाए, तो कांग्रेस सरकार ने जेबीटी भर्ती मामले की साजिश के तहत 16 जनवरी, 2०13 को मेरे पिता चौ. ओमप्रकाश चौटाला, अनेक नेताओं व मुझे केस में फंसाकर जनता से दूर करने की साजिश की। चौ. देवीलाल व चौ. ओमप्रकाश चौटाला की विरासत को संभालते हुए सैद्धांतिक राजनीति की राह पकड़ी। ऐसे में मेरे दोनों बेटों दुष्यंत तथा दिग्विजय को प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला और वे चौ. देवीलाल की विरासत को संरक्षित करने के आम जनता के बीच पहुंचे। जींद में जननायक जनता पार्टी ने दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जो इतिहास रचा वह अपने आप में अनूठा एवं अनुपम था। इसी प्रकार 22 सितंबर 2०19 को रोहतक में हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि आने वाला भविष्य जननायक जनता पार्टी का है। जिस प्रकार दुष्यंत चौटाला वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेडक़र गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं व सर्वहारा वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहा है आने वाले दिनों में जेजेपी की बुलंदी एक बार फिर हरियाणा की जनता को चौ. देवीलाल की कल्याकारी नीतियों के माध्यम से भाजपा की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति दिलवाएगी। आने वाली विधानसभा में चौ. देवीलाल के सपनों को साकार करते हुए दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में अपनी आस्था जताकर चौ. देवीलाल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Posted by: | Posted on: September 24, 2019

वेद वशिष्ठ बने श्री राम मंदिर निर्माण प्रयास ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

विनोद वैष्णव / दीपक शर्मा / बल्लबगढ़ निवासी पंडित वेद वशिष्ठ को श्री राम मंदिर निर्माण प्रयास ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा नियुक्त किया है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व राष्ट्रीय संयोजक विनोद मुदगिल ने प्रदेश प्रभारी आनंद सिंह के अनुमोदन पर नियुक्त किया है।वेद वशिष्ठ ने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारणी का आभार व्यक्त  करते हुये कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

Posted by: | Posted on: September 22, 2019

मच्छरजनित बीमारियों के बारे में जागरूकता विकसित करने के लिए नवीन गोयल का डेंगू रोकथाम अभियान

गुरुग्राम (विनोद वैष्णव )|भाजपा जिला सचिव नवीन गोयल ने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन, ग्रीन, क्लीन, फीट गूरूग्राम की मुहिम के साथ जनता को डेंगू ,मलेरिया जैसी भयंकर बीमारियों से बचाव करने के प्रयास को लेकर मच्छरजनित बीमारियों के बारे में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शनिवार की दोपहर जिंदल टॉवर सिद्धेश्वर मन्दिर के पास सौहना चौक ओल्ड गूरूग्राम पहुँचें , जहॉ कालोनियो की गलियो व महोल्ला ,सडक ,पार्को में जमा बरसाती पानी मे डेंगू की दवाई का छिडकाव कराया !

संयोजक दीपक गूप्ता की आगूवाई मे डेंगू दवा छिडकाव कार्यक्रम के तहत नवीन गोयल ने एक नारा भी दिया,, गूरूग्राम जागेगा, डेंगू भागेगा,, डेंगू, मलेरिया से बचाव अभियान के दौरान चिकित्सको एवम कार्यकर्ताओं की एक टीम ने मिलकर डेंगू रोकथाम के लिए दवा का छिडकाव किया!
अभियान के तहत नवीन ने जहॉ जहॉ बरसाती पानी या नॉलियो से बाहर आकर जमा पानी मिला वहॉ डेंगू की रोकथाम के लिए स्प्रै व कीटानू नाशक पाउडर का छिटकाव कराया !!
नवीन गोयल के इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है, मलेरिया व डेंगू पर नियंत्रण पाने का यह नवीन गोयल का अच्छा प्रयास है !
डेंगू के खिलाफ अभियान के तहत ऐरिया का निरीक्षण किया गया । नवीन गोयल ने लोगों ,खासतौर पर घरेलू महिलाओं से अपने घरो के आस पास जमा पानी मे दवा छिडकने, फूलों , के बर्तनों में मौजूद स्थिर पानी को बदलने की सलाह दी जिससे डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
नवीन गोयल ने कहा कि इस साल विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि डेंगू खतरनाक होने की संभावना है। लेकिन इससे बचने के प्रयासों से डेंगू को नियंत्रण में रखा जा सकता है !
जनता सावधानी बरते तो पूरी तरह नियन्त्रण किया जा सकता है विशेषज्ञों ने इस साल डेंगू में एक चक्रीय स्पाइक की चेतावनी भी दी थी। इस कारण सरकार ने डेंगू के खिलाफ अपने घरो व सभी सरकारी कार्यालयों ,स्कूलो मे
डेंगू के खिलाफ अभियान के पहले सप्ताह के दौरान, अपने कार्यालय का निरीक्षण और सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने की हिदायत दी थी की सभी जगह पर डेंगू रोकथाम के लिए दवाइयों का छिडकाव किया जाये और सरकार कर भी रही है!

इसी कडी मे शाम छे बजे नवीन गोयल कृष्णा मन्दिर सैक्टर 10ए कम्यूनिटी सेटर के पास
गूरूग्राम मे पहुँचें जहॉ चल रही श्रीमद भागवत गीता कथा मे आशीर्वाद लिया व आए हुए लोगों को जागरूक किया तथा कथा मे पहूची हूए श्रद्धालूओ अभिनन्दन करते हुए कथा का समापन किया

Posted by: | Posted on: September 22, 2019

कुंदन ग्रीन वैली के होनहार बने राज्य चैंपियन

बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव )|पंचकुला मे संपन्न हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय तलवारबाज़ी प्रतियोगिता मे जिले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड , 6 सिल्वर , 8 ब्रोंज पदक जीत कर कुंदन ग्रीन वैली के प्रतिभागियों ने अपना परचम लहराया .यह प्रतियोगिता 13 से 15 सितंबर तक आयोजित की गयी थी तलवारबाज़ी प्रशिक्षक दलीप ने बताया की अंडर – 19 मे गोल्ड और सिल्वर पदक जीता वही अंडर 17 मे टीम ने सिल्वर और ब्रोंज पदक जीता .टीम मे नकुल ,दीपक , गौरव , बबली , प्रिया , आकाश , दुष्यंत , दीपांशु , श्रेयित, और यश वत्स शामिल थे .जीत कर लोटे खिलाड़ियों को कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के निर्देशक श्री भारत भूषण शर्मा ने सभी खिलाड़ियों का माला पहनाकर एवं मुँह मीठा करा के उनका स्वागत किया एवं उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उनको एवं उनके अभिवावको को शुभकामनाये दी ।इसी के साथ भारत शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्रबंधन एवं कोच को भी सम्मानित किया । डीइओ फरीदाबाद और एइओ फरीदाबाद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और यह भी बताया की इस सफलता के पीछे पिछले 7 साल से जो शाम के समय कुंदन ग्रीन वैली के प्रांगण मे जो मेहनत कराई जाती है यह उसी का परिणाम है , उन्होंने आगे बताया कि पिछले 3 सालो से फेंसिंग नेशनल कैंप का आयोजन भी कुंदन ग्रीन वैली स्कूल मे ही हो रहा है ।

Posted by: | Posted on: September 22, 2019

सुभाष कत्याल ने अपने जनसम्पर्क अभियान में कार्यकर्ताओं सहित एक नुकड़ सभा में मोदी के जन्मदिवस पर भाई -बहनों का मुँह मीठा कराने पहुंचे

पलवल (विनोद वैष्णव )| सुभाष कत्याल ने अपने जनसम्पर्क अभियान में आज मोहन नगर पलवल के अपने सभी कार्यकर्ताओं सहित एक नुकड़ सभा में मोदी के जन्मदिवस पर साथी भाई बहनों का मुँह मीठा कराने पहुंचे । उन्होंने अपने उदगार मोहन नगर के अपने सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे सभी ने जी जान से कत्याल का साथ देने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम के आयोजक भाजपा युवा नेता चंद्रपाल मोहर थे , अद्यक्षता किरोड़ी मल एवं मोहन नगर के समाज सेवी ओमप्रकाश मोहर ने की , मुख्य रूप से श्री चंद , प्रहलाद , बॉबी , मांगे राम , राम प्रसाद , बलबीर सिंह, प्रकाश , बनवारी , शिव चरण फौजी , राम सिंह ,
युवा साथी कार्यकर्ताओं में चंद्रपाल , विनोद , प्रदीप , भारत, रवि , जीतू , राहुल , रविंद्र , सुनील , मुकेश अर्जुन , महिला कार्यकर्ताओं में , पुष्पा, महेन्द्री , माया वती , रविता , शेरुणी , कमलेश , देवकी , राजवती , भूरी देवी आदि महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यरूप से भाग लिया समर्थन दिया

Posted by: | Posted on: September 22, 2019

तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल, पल्ला नंबर 1, फरीदाबाद द्वारा “स्वछता ही सेवा अभियान 2019” का आयोजन किया गया है

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल, पल्ला नंबर 1, फरीदाबाद द्वारा “स्वछता ही सेवा अभियान 2019” का आयोजन किया गया है।
‘स्वछता अभियान’ के लिए 100 से अधिक छात्रों और शिक्षकों ने स्वैच्छिक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने स्कूल परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता का संदेश फैलाया । हमारे विद्यालय के निदेशक, श्री कमल सिंह तंवर, चेयरमैन श्री हिमांशु तंवर, प्रिंसिपल और प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने भी इस मोहिम में भाग लिया |”एकल उपयोग प्लास्टिक”T.N.P.S का लक्ष्य हैं “स्वच्छता को सभी के व्यवसाय के रूप में सुदृढ़ करना” है।

Posted by: | Posted on: September 22, 2019

सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्किल लैब की शुरुआत

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद के सेक्टर 28 स्थित सरकारी स्कूल में ब्यूटी एंड वेलनेस इंडस्ट्री के जाने-माने ब्रांड ओरीफ्लेम और KedMAN (कुन्सकैप्सकोलन एजुकेशन और मानव रचना के ज्वाइंट वेंचर) की ओर से स्किल लैब स्थापित की गई है। इस लैब की देखरेख KedMAN और ओरीफ्लेम की ओर से की जएगी। लैब का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किया गया।

इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला ने बताया एनआईटी फरीदाबाद, पंचकूला, महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम में इस तरह की लैब्स केडमैन की ओर से स्थापित की गई हैं। लेकिन आने वाले समय में सीएसआर को ध्यान में रखते हुए बड़े ब्रैंड्स के साथ लैब्स स्थापित की जाएंगी। ओरीफ्लमें और केडमैन के साथ मिलकर सेक्टर-28 के स्कूल में स्थापित की गई यह पहली लैब है। इन लैब्स में नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी ब्यूटी एंड वेलनेस की ट्रेनिंग लेकर स्कूली शिक्षा के दौरान की कौशल शिक्षा भी सीख सकेंगे हैं। उन्होंने बताया कौशल प्रदान करने और रोजगार को मजबूत करने के लिए दिल्ली में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में सोनी इंडिया, एनएसडीसी और स्किलएड (SkillEd India) के बीच एमओयू साइन किया गया है। सोनी इंडिया हर साल 10 हजार युवाओं को ऑन द जॉब ट्रेनिंग प्रदान करेगा। इसके अलावा दाइकिन एक लाख, जेसीबी 2500 और ओरीफ्लेम 10 लाख युवाओं को सालाना तैयार किया जाएगा। एनएसडीसी द्वारा प्रशिक्षित किए गए युवाओं को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम रोजगार पर रखा जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद कृष्णपाल गुर्जर ने इस दौरान कहा, डॉ. ओपी भल्ला ने फरीदाबाद का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया था। उन्होंने शुरुआत से ही छात्रों को बेहतर शिक्षा और स्किल बनाने का सपना देखा था। आज केडमैन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा, इस तरह की लैब्स स्थापित करने से छात्रों को बेहतर और गुणवत्ता शिक्षा मिलेगा जिससे वह स्किल होंगे और अच्छी नौकरी पा सकेंगे।

कार्यक्रम में कुन्कैप्सकोलन के चैयरमैन पे एमिल्सन, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला, ओरीफ्लेम के कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर विवेक कटोच समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: September 16, 2019

ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में आप आदमी पार्टी की प्रबल दावेदार सुमनलता वसिष्ठ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) |देश में सबसे सस्ती बिजली और पानी दिल्ली सरकार दे रही है। भरष्टाचार,गुंडागर्दी बंद और शहीदों को एक करोड़ रूपये की सहायता दे रही है केजरीवाल सरकार ये कहना है आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता का। वो रविवार को ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा में सुमनलता वसिष्ठ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार नाम से भी और काम से भी आम आदमी की पार्टी है। इस में सभी का सम्मान है और हमारी पार्टी जिस तरह से दिल्ली में सभी जाती एवं धर्मो को साथ लेकर चल रही है उसी तरह फरीदाबाद में भी सभी को साथ लेकर चलेगी।
इस मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने कहा कि हम सब हिंदुस्तानी है चाहे कोई भी बोली भाषा बोलते हों, सभी को पूरे देश में सम्मान से जीने वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। आप लोग दिल्ली के नजदीक रहते हैं आप के रिश्तेदार और जान पहचान वाले जो लोग दिल्ली में रहते हैं वो उनसे पूछ सकते हैं कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार गरीब आदमी के लिए कितना काम कर रही है। पहले सत्ता बदलती थी, व्यवस्था नहीं। लेकिन जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सराकर बनी हैं सत्ता के साथ व्यवस्था भी पूरी तरह से बदल गई है। आज दिल्ली में हर आदमी को स्वास्थय की बेहतर सुविधा और बच्चों को प्राईवेट स्कूल की तरह सरकारी स्कूल में शिक्षा मिल रही है। नवीन जयहिन्द ने कहा कि फरीदाबाद को पहले कांग्रेसियों ने लूटा और अब भाजपा वाले लूट रहे हैं। यहाँ पर केवल सत्ता बदली है व्यवस्था नहीं। इन दोनों ही पार्टियों ने गरीब आदमी के लिए कोई काम नहीं किया। सरकारी स्कूल की ऐसी हालत कर दी है वहां पर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल नहीं रही है और बड़े प्राईवेट स्कूल में गरीब आदमी अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकते है। इस का सबसे बड़ा असर गरीब आदमी के बच्चों की उच्च शिक्षा पर पड़ता है ख़राब गुणवत्ता की शिक्षा के चलते गरीब आदमी के बच्चों को उच्च शिक्षा में दाखिला नहीं मिल पाता है। एक षड्यंत्र के तहत सरकार गरीब आदमी के बच्चों को उच्च शिक्षा में जाने से रोक रही है। लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पुरानी व्यवस्था को बदला और सस्ती शिक्षा और अच्छी शिक्षा सभी के लिए उपलब्ध कराई है। इतना ही नहीं आईआईटी जैसी उच्च शिक्षा में सरकारी स्कूल के बच्चे जा सकें इसके लिए केजरीवाल सरकार उन्हें कोचिंग भी उपलब्ध करा रहे हैं।
फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में कहीं पर बिल्डिंग नहीं तो कहीं पर पूरे अध्यापक नहीं है सभी सरकारी स्कूल में बिजली पानी और बैठने के लिए अच्छी सुविधा तो दूर की बात है। इस मामले पर गौर दिया जाए तो लगता है कि सरकार गरीब और ग्रामीण आदमी के बच्चों की उच्च शिक्षा को अप्रत्यक्ष रूप से रोकती हुई दिखाई देती है। नवीन जयहिन्द ने कहा कि इसी तरह सरकारी अस्पताल की हालत है पहले तो डॉक्टर नहीं मिलते हैं, डॉक्टर मिल जाए तो दवाई नहीं मिलती। अस्पताल में बदबू का डेरा रहता है और यदि कोई व्यक्ति प्राईवेट अस्पताल में अपना इलाज कराने पहुँच जाए, तो बीमारी से मरे या न मरे प्राइवेट अस्पताल का बिल देख कर जरूर मर जाएगा। एक व्यक्ति का इलाज कराने में पूरे परिवार की जमा पूंजी खत्म हो जाती है।हमारी सरकार सत्ता नहीं हरियाणा में पूरी वेवस्था परिवर्तन कर के रहेगी