Thursday, October 3rd, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: October 3, 2019

भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर सेक्टर 15 में किया डांडिया उत्सव का उद्घाटन किया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | सेक्टर 15 आरडब्लयूए की महिला कमेटी ने गांधी जंयती की शाम को गीता मंदिर सेक्टर 15 में डांडिया उत्सव का आयोजन किया। रात तक चले डांडीया उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नवरात्रि के अवसर पर शहरभर की सैंकडों महिलाओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया। जिसमें 23 से लेकर 83 साल तक की महिलाएं शामिल थी। इस आयोजन का शुभारंभ भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में केवल महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। क्योंकि ये उत्सव भी महिलाओं द्वारा ही आयोजित किया गया था। डांडिया उत्सव की शुरुआत गरबा डांस से हुई। सेक्टर-15 महेली कमेटी की सदस्यों ने 15 दिनों की तैयारी के बाद ये नृत्य तैयार किया था। इसके बाद कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं ने गरबा नृत्य किया और डांडिया खेला। यहां शिरकत करने वाली सभी महिलाएं लहगां-चुनरी पहन कर आई थी। आयोजनकर्ताओं ने महिलाओं के लिए डांडीया उत्सव की थीम पर एक सेल्फी पाईंट भी बनाया था। जहां महिलाओं ने अपनी रंग-बिरंगी सेल्फीयां ली। व्रत वाली महिलाओं के लिए यहां विशेष रुप से व्रत के खाने का इंतजाम किया गया।

इस कार्यक्रम की खूबसूरती ये है कि इसमें हर उम्र की महिला यानी सास-बहु से लेकर पोती तक ने हिस्सा लिया। यहां महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बेस्ट डांस, लंबे बाल, बडे कुंडल, सबसे वजनदार पायल, 38 कली का लहंगा, पैरों में बिछुवों की ज्यादा संख्या, गले में सबसे बडा हार, अनूठी शख्सियत, अनूठी जैव्लरी, अत्याधिक रंगीन चूडियां, सबसे ऊंची हील पहल कर आने वाली महिलाओं और सबसे बडी उम्र की डांसर को सम्मानित किया गया।

आयोजनकर्ता प्रियंका गर्ग ने बताया कि ये केवल डांडिया उत्सव नहीं सेक्टर की महिलाओं के लिए आपस में मिलने और खुद से रुबरु होने का एक अवसर भी था। यहां पुराने लोग फिर से मिले और कुछ नए भी अपने बने। इस अवसर पर मुख्य रुप से सेक्टर 15 आरडब्लयूए की महिला कमेटी से प्रियंका गर्ग, नेहा गोयल, अल्का लांबा,Neeta Kukreja , सिखा बंसल ,मिताली खन्ना,पूजा मलहोत्रा,आदि मौजूद थी।

Posted by: | Posted on: October 3, 2019

बसपा उम्मीदवार मनोज चौधरी दाखिल किया नामांकन, कहा जनता हमारे साथ

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | बहुजन समाज पार्टी के बडखल विधानसभा उम्मीदवार मनोज चौधरी ने आज बडखल एसडीएम पंकज कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। चौधरी अपने समर्थकों सहित अपना पर्चा भरने के लिए उपमंडल अधिकारी के पास बेहद सादगी भरे अंदाज में गए। इस अवसर पर उनके साथ बसपा जिला अध्यक्ष चौ. रतिराम, बडखल अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह, आईटी सैल प्रमुख टीएम विजय सहित अनेक कार्यकर्ता थे। बसपा कार्यकर्ताओं में मनोज चौधरी की जीत के प्रति बहुत उत्साह दिखा। नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए युवा एवं जुझारू उम्मीदवार मनोज चौधरी ने कहा बहुजन समाज पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सर्वजन हिताय – सर्वजन सुखाय की नीति पर चलकर समाज के हर वर्ग के लिए बिना भेेदभाव के नीतियां बनाती है। इसलिए जनता उनके साथ है, वह जहां भी जा रहे हैं उनको हर जाति धर्म के लोगों से वोट का आश्वासन मिल रहा है। उन्होने कहा क्योंकि बडखल के एसजीएम नगर, ए.सी. नगर, गांधी कॉलोनी, भगतसिंह कॉलोनी, बडखल गांव, राहुल कॉलोनी, कल्याण कॉलोनी और आर्दश नगर सहित अनेक इलाके ऐसे हैं जहां गरीब और बेरोजगार लोग अधिक हैं जिनकों पिछली सरकारों ने केवल अच्छे दिन आने के सपने दिखाये मगर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया। श्री चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में बहन कुमारी मायावती जी की पूर्ण बहुमत की सरकार 2007 में बनी थी, उस समय बहनजी ने पूरे यू.पी का सम्र्पूण विकास करवाया था। नोयडा का फॉर्मूला वन रेसकोर्स, ताज एक्सप्रैस वे और हर राज्य में एक यूनीवर्सिटी बनवाई थी, जिस में पूरे देश के छात्र आज शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होने कहा यदि गरीब, मजदूर, बेसहारों की आवाज यदि कोई पार्टी सुनती है, तो वह केवल बसपा है। बसपा उम्मीदवार ने कहा बडखल विधानसभा में अनेक समस्याएं हैं, जिनको अब तक किसी विधायक ने दूर नहीं किया। जो भी विधायक अब तक बडखल से रहे, उन्होने केवल अपने बेहतर भविष्य के लिए काम किया। जबकि जनता अब तक ठीक से पीने का पानी भी प्राप्त नहीं कर पाई। लोग सीवर की समस्या से हर रोज जूझते हैं, और कई बार तो पडोसियों में आपसी झगडे तक हो जाते हैं। उन्होने कहा जनता कांंग्रेस और भाजपा की चाल समझ चुकी है, क्योंकि राज दोनों में से किसी का भी हो, मगर परेशान जनता को ही होना पडता है। इसलिए जनता अब देश की तीसरी सबसे बडी राष्ट्रीय पार्टी बसपा को ही सही विकल्प के तौर पर चुनने का मन बना चुकी है। उन्होने कहा हमारा प्रचार अभियान हर गरीब कार्यकर्ता कर रहा है, और जीत बसपा की हो होगी।

Posted by: | Posted on: October 3, 2019

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हरेंद्र भाटी ने आज भीकम कॉलोनी स्थित नुक्कड़ सभा में बुजुर्गों युवाओं के साथ मनाया अपना जन्मदिन

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हरेंद्र भाटी ने आज भीकम कॉलोनी स्थित नुक्कड़ सभा में बुजुर्गों युवाओं के साथ मनाया अपना जन्मदिन और और वोट की अपील की जनता जनार्दन ने दिल से आशीर्वाद दिया और आश्वासन भी दिया कि अब के हम बदलाव के लिए खड़े हुए हैं इस बार आप को ही वोट देंगे