Tuesday, August 4th, 2020

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 4, 2020

बल्लभगढ़ की बेटी ने यूपीएससी में 65 वी रैंक लेकर बल्लभगढ़ शहर और प्रदेश का नाम किया रोशन 

बल्लबगढ़ (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यूपीएससी में 65 वी रैंक लेने वाली आशिमा गोयल को उसके घर जाकर गुलदस्ता भेंट कर  मिठाई खिलाई और बधाई दी ,बल्लभगढ़ के विजय नगर के 75 गज के मकान में रहती है आशिमा गोयल|  बिना कोचिंग के यूपीएससी में मुकाम हासिल किया ।आशिमा गोयल ने बताया की माता-पिता की प्रेरणा और उसके साथ आईआईटी दिल्ली में पढ़ने वाले साथियों से भी मिली प्रेरणा। 1 साल मुंबई में भी जॉब कर चुकी है आशिमा,उसके बाद 1 साल तक घर में रहकर कि 10 से 12 घंटे की पढ़ाई ,पिता मित्र सेन गोयल व माता मीणा गोयल सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा बल्लभगढ़ की कॉलोनी में रहने वाले बेटी ने यूपीएससी मैं 65 वी रैंक लेकर धमाल मचाया है उन्होंने कहा कि आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सफल हो रहा है कैबिनेट मंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी है।

Posted by: | Posted on: August 4, 2020

पेड़ मानव जीवन का आधार है: नरेंद्र गुप्ता

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। हमें जीवन दायनी प्राण वायु आक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है। पेड़-पौधे ही बारिश कराने में मददगार होते हैं। इससे सभी को पौधे लगाने चाहिए साथ ही उनका पालन कर उन्हें पेड़ बनाना चाहिए। उक्त वाक्य फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-11 ई ब्लॉक में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहे। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था द्वारा उक्त पार्क को आस्था वन के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें विधायक नरेंद्र गुप्ता व प्रशासन के सहयोग से लगभग 2 हजार फलों के साथ-साथ छायादार पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज मिला, तन ढकने के लिए कपड़ा मिला, घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिंदा नहीं रह सकता। इनसे औषधियां मिलती हैं। नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पेड़ इंसान की जरूरत हैं, उसके जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह एक पेड़ अवश्य लगाएं और पेड़ लगाने के साथ-साथ उसे पाल-पोसकर बड़ा भी करे ताकि आने वाली पीढिय़ां भी उसका लाभ उठा सके। इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था के प्रधान अविकल आर्य, पूर्व प्रधान राज भाटिया व साहिल ग्रोवर ने संयुक्त ने बताया कि रोटरी क्लब आस्था द्वारा आस्था वन विकसित किए जा रहे हैं और इस पार्क को भी उन्होंने विकसित करके आस्था वन में तब्दील करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि वे इस मुहिम को आगे भी जारी रखेंगे क्योंकि यह न केवल हमारे लिए बल्कि आगामी पीढ़ी के लिए भी काफी जरूरी है। इस मौके पर आरएस गांधी, वासदेव अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा बबली, गोल्डी बरेजा, प्रेम पसरीचा, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, नीरज मित्तल, टीपी भारद्वाज, वजीर डागर, विक्रम चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, संजय जिंदल, रोहताश शर्मा, मनीष अग्रवाल, रोहित बजाज, आशीष गुप्ता, देव बजाज, मनोज बांगिया, पवन मेधलानी आदि रोटेरियन्स, आरडब्ल्यूए के सदस्य व मौजिज लोग मौजूद रहे।