Monday, December 14th, 2020

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: December 14, 2020

बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर ने अपने सहयोग के तौर पर किसानों को किया राशन भेंट

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने के पक्ष में अब देश के अन्य भागों में भी किसानों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिन किसानों को शासन-प्रशासन सिंघु बॉर्डर पर नहीं जाने दे रहे हैं। वो अपने जिले में ही धरना दे रहे हैं। ऐसा प्रदर्शन पलवल जिले में गांव अटोहा के पास केएमपी रोड पर चल  रहा है। जिसे पलवल जिले के किसानों का समर्थन प्राप्त है। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर  ने पूर्व मंत्री कारण दलाल के आवाहन पर किसानों के धरना स्थल पर अपने साथियो के साथ पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन दिया और अपने सहयोग के तौर पर राशन भेंट करते हुए कहा कि वो आगे भी इसी तरह किसानों की मदद करते रहेंगे। इस मौके पर किसानों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर  ने कहा  कि मोदी सरकार ने जो तीनों काले कानून बनाए  हैं। वो पूरी तरह से किसान और उपभोक्ता विरोधी कानून हैं और मोदी के उद्योगपति दोस्त अडानी और अम्बानी के पक्ष में बनाए गए कानून हैं। इन तीनों काले कानून से किसे फायदा होने वाला है।  अब ये पूरी तरह से साफ हो चूका है।  जगन डागर  ने कहा कि ये कानून नहीं बल्कि ऐसा घोटाला है। जिसे अमली-जामा पहनाने के लिए उसे कानूनी रूप दिया गया है। एक समय था जब किसानों की अधिकांश जमीन साहूकारों के पास गिरवी पड़ी थी और जिसे सर छोटूराम ने कानून बना कर किसानों को आजादी दिलाई थी। लेकिन मोदी के तीनों काले कानून किसानों को फिर से उसी हालत में पहुंचा देंगे। इस कानून में सीधे तौर पर दिखाई देता है कि अडानी और अम्बानी किसानों से सस्ता माल खरीदेंगे और उपभोक्ता को महंगा बेचेंगे। इससे किसान धीरे-धीरे अपनी ज़मीन बेचने या गिरवी रखने के कगार पर पहुंच जाएंगे। इस मौके पर जगवीर तेवतिया, जोगिंदर पहलवान, अनिल पोसवाल, शाकीर खान, बिट्टू, आदेश शर्मा, पार्थ भारद्वाज, प्रवेश पांचाल, सतेंद्र डागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Posted by: | Posted on: December 14, 2020

ABVP पलवल जिले में मोहित तंवर को जिला संयोजक और जितेश कौशिक को बनाया गया जिला प्रमुख

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हरियाणा प्रांत के 52 वें अधिवेशन पानीपत ज़िले कल समाप्त हुआ , प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशुतोष ने मोहित तंवर को जिला संयोजक व जितेश कौशिक को जिला प्रमुख का दायित्व की घोषणा हुई , साथ में पलवल जिले के अंदर प्रशांत वशिष्ट, पुष्पेन्द्र ठाकुर व खुसबू अत्रि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, साथ मे पलवल जिले की रेशमा ठाकुर को प्रदेश सह मंत्री बनाया गया , अधिवेशन में प्रदेश संगठन मंत्री श्याम राजावत मोजूद रहे और राकेश को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी