Friday, December 25th, 2020

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: December 25, 2020

रूपसिंह नागर ने रिबन काटकर किया दॉ बर्गर कंपनी की फ्रैन्चाईजी का शुभारंभ


फरीदाबाद(विनोद वैष्णव) / तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेश नागर के पिता रूपसिंह नागर ने आज बतौर मुख्य अतिथि रॉयल रैजीडेंसी ओमेक्स वल्र्ड स्ट्रीट सेक्टर-79 में दॉ बर्गर कंपनी की फै्रन्चाईजी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से धर्मबीर, तनिष्क कुमार, लीले राम, दयानंद नागर, अमन नागर, गजेश अधाना, लक्ष्य बाबा, जगबीर कसाना, श्याम सुन्दर, राजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, सतबीर शर्मा, विशाल सेतिया, राजेश कुमार व अश्वनी कुमार व आदि भी मौजूद थे
इस मौके पर मुख्य अतिथि रूपसिंह नागर ने सतगुरू फूडीज प्रॉ.लि. के डायरेक्टर हेमंत कुमार और उनकी टीम को दॉ बर्गर कंपनी की फ्रैन्चाईजी खोलने पर शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि इस फ्रैन्चाईजी को तिगांव क्षेत्र में खोलकर कंपनी ने बर्गर के शौकीन रखने वालों को एक नायाब तोहफा है। रूपसिंह नागर ने कहा कि में ईश्वर से प्रार्थना करता हुं की यह फ्रैन्चाईजी दिन दुगनी रात चौगनी प्रगति करे और हर व्यक्ति की जुबान पर बस इस बर्गर का ही नाम हो।
इस अवसर पर दॉ बर्गर कंपनी के डायरेक्टर नितेश धनखड़ ने कहा कि कंपनी की यह 8वी फ्रैन्चाईजी है। 2018 में उन्होने सबसे पहली फ्रैन्चाईजी पालम विहार गुरूग्राम से शुरू की थी। इसके अलावा रूद्रपुर, देहरादून और जयपुर में भी उनकी कंपनी ने धूम मचा रखी है। उन्होनें बताया कि अगर आप अन्य कंपनियों को बर्गर खाओगे तो लगभग एक जैसा स्वाद आपको मिलेगा लेकिन यदि उनकी कंपनी को कोई भी बर्गर खाओगे तो उसमें ग्रूर्मिग इनकिडिंयस है जिसमें आपको शुद्ध भारतीय स्वाद मिलेगा। इसके अलावा दूसरी कंपनी के बर्गरों के मुकाबले हमारे बर्गर का साईज भी बड़ा है। नितेश धनखड़ ने बताया कि वर्ष 2021 के अंत तक उनकी फ्रैन्चाईजी की संख्या 50 के करीब होगी। हेमंत कुमार ने कहा कि वे अपने ग्राहकों को स्वाद का एक अलग अनुभव कराएगें। उन्होनें कहा कि हमारे बर्गर की क्वालिटी लाजवाब होगी जिसकों एक बार खाने वाला बार-बार उसकी चाहत रखेगा। उन्होनें कहा कि हमारे पास क्लासिक बर्गर, बिग गाऊरमेट बर्गर की कई वैरायटी उपलब्ध रहेगी जो बर्गर खाने वाले ग्राहकों के दिल को छू लेगीं।

Posted by: | Posted on: December 25, 2020

पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में चुनाव प्रचार करते विधायक राजेश नागर व सुभाष सुधा

पारदर्शी शासन और विकास के नाम पर जीतेंगे चुनाव – राजेश नागर

फरीदाबाद।
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डिंपल के पक्ष में सेक्टर12 में प्रचार किया। उनके साथ विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
जनसंपर्क के दौरान विधायक राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र और प्रदेश में जिस प्रकार का पारदर्शी और विकास परक शासन दिया है उससे लोगों का रुझान भाजपा की तरफ पहले से और ज्यादा बढ़ा है। जनता को पता है कि भारतीय जनता पार्टी उनके विकास के लिए कार्य कर रही है ना कि किसी परिवार के लिए। उन्होंने कहा कि पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी व सीएम श्री मनोहर लाल खट्टर जी के नेतृत्व में हम विकास की रोज नई इबारतें लिख रहे हैं। यही कारण है कि लोगों का हुजूम और जनसैलाब भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में उमड़ता दिखता है।
श्री नागर ने कहा कि डिंपल एकतरफा चुनाव जीतेंगी। विधायक राजेश नागर ने कहा कि विकास की बात हो या जनकल्याणकारी योजनाओं की या पारदर्शी प्रशासन की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमेशा ही जनहित मुख्य बिंदु रहता है। हमने हरियाणा को एक स्थाई सरकार दी है वहीं लोगों के मन को काम के बल पर जीता है। हमें पूरा विश्वास है कि इन चुनावों में भी जनता भारतीय जनता पार्टी का साथ देने वाली है।
उनके साथ कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। जिन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की।

Posted by: | Posted on: December 25, 2020

नवगठित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को दिया विधायक राजेश नागर ने आश्वासन

विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई भी क्षेत्र – राजेश नागर

फरीदाबाद।

भाजपा शासन विकास के मामले में न किसी क्षेत्र से भेदभाव करता है और न ही करेगा। तिगांव विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं रहेगा। यह बात विधायक राजेश नागर ने कही। वह सूर्या नगर सेक्टर 91 की नवगठित आरडब्ल्यूए के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज हमारे पथ प्रदर्शक स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है। हम जानते हैं कि उन्होंने हमें सदा ही सबके साथ समान व्यवहार करने की सीख दी। अटलजी की सादगी और विकास परक जुनून की सभी कसमें खाते हैं। श्री नागर ने मिलने आए लोगों को विश्वास दिलाया कि आज केंद्र और राज्य में हमारी सरकारें जनता के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रही हैं। हालांकि डरा हुआ विपक्ष इससे बौखलाकर लोगों को बरगलाने का कोई अवसर नहीं चूक रहा है। फिर भी जनता भाजपा के साथ है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि राज्य में दु्रतगति से विकास हमारी प्राथमिकता है। हम केवल पत्थर लगाकर विकास की ओर से पीठ फेर लेने वाले लोग नहीं हैं। बल्कि पुरानी फाइलों को भी ढुंढवाकर विकास कार्यों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सीएम मनोहर लाल का स्पष्ट आदेश है कि जनहित का कोई मामला रुकना नहीं चाहिए। हम इसी नीति पर काम कर रहे हैं। इससे पहले रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सूर्या नगर सेक्टर 91 की नवगठित टीम ने विधायक राजेश नागर का बुके द्वारा स्वागत किया। सदस्यों ने बताया कि उन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ आपको सबसे ज्यादा मतों के साथ जिताकर विधानसभा पहुंचाया है। हम अपने क्षेत्र में आपसे अधिक और तेज गति से विकास की उम्मीद करते हैं। इसलिए नवगठित टीम के साथ आपसे मिलने आए हैं जिससे कहीं कोई तारतम्यता में कमी न रह जाए। हम आपको अपने क्षेत्र की जरूरतों के बारे में समय समय पर अवगत करवाएंगे, जिससे कि आप समय पर अपनी प्राथमिकताओं को तय कर सकें।

इस अवसर पर अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एस ए खान, मोती राम चंदवाडा एवं सुरेश गुप्ता, महासचिव दीप चन्द्रा, संयुक्त सचिव आरती मंगला, विनोद रॉय एवं आर बी झा, कोषाध्यक्ष नीलक मोहन नेगी, सांस्कृतिक सचिव सोनिया श्रीवास्तव एवं सुनीता पांडेय सहित नीरज, यतेंद्र सिंह चौहान, बीएस अधिकारी, आलोक, श्याम सुंदर, सत्यानंद पांडेय, सुकेश, राजेंद्र चौहान, दिनेश कुमार, एसके सिंह, रमेश भट्ट, कुंवरपाल सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, एसडी शास्त्री आदि मौजूद रहे।

फोटो- तिगांव से विधायक राजेश नागर को नई कार्यकारिणी के साथ मिलने पहुंचे सूर्या नगर सेक्टर 91 के निवासी।