March, 2021

now browsing by month

 
Posted by: | Posted on: March 14, 2021

आत्मनिर्भर भारत की मज़बूत नीव साबित होगा बजट 2021-22

विधानसभा में पेश किया गया बजट सराहनीय व सक्रिय है। मुझे गर्व महसूस होता है की हमारे बजट में सभी वर्गों की ज़रूरत को ध्यान में रखा गया है। कोरोना महामारी के कारण देश भर में ही नहीं परंतु पूरे विश्व को भारी आर्थिक समस्याओं से झूझना पड़ा है। ऐसे मुश्किल समय में बजट हमारे प्रदेशवासियों के लिए एक खूबसूरत उपहार है। एक तरफ़ जहां बुढ़ापा पेन्शन बढ़ा कर २,५०० कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ़ युवाओं के लिए स्किल डिवेलप्मेंट पे विशेष ध्यान दिया गया है। MSME व छोटे बडे उध्योगपति ख़ुश हैं की कोई नया कर लागू नहीं किया गया है। किसान भाइयों की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है की ६११० करोड़ रुपया कृषि कल्याण, बाग़वानी, पशुपालन डेरी के लिए निर्धारित किया गया है।वी शेप आर्थिक रीकवरी सुनिश्चहित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया बजट सराहनीय है।

Posted by: | Posted on: March 9, 2021

अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस पर एस डी विद्या मन्दिर स्कूल हुडा से-12 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष काजल गोस्वामी जी नें की

पानीपत (विनोद वैष्णव) /अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस पर एस डी विद्या मन्दिर स्कूल हुडा से-12 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष काजल गोस्वामी जी नें की। उन्होनें बताया भारत में महिला दिवस एक उत्सव की तरह मनाया जाता है।

इस अवसर पर अर्चना जी नें कहा आज के दिन नारी शक्ति ने अपने विश्वास और संघर्ष के बलबूते पर अपने अधिकारों को पाने और समाज में सम्मान प्राप्त करने के लिए महान यज्ञ आरंभ  किया था। और वो  था अपने अधिकारों के लिये आवाज उठाना। आज उसी का परिणाम रहा कि महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इसके इलावा उन महिलाओं के कार्यों को याद करना है जो किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। जैसे कि आप सभी जानते है कि इस बार महिला दिवस  हम महिला कोविद-19 योद्धा सम्मान समारोह के रुप में मना रहें  है।

अपने अनुभव बताते हुए कहा कि कैसे वो आज सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ वो आज यहां तक पहुँची। हमारी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए ही सरकार नें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी राजनीति में हमें दी है। महिलाओं के लिये सरकार की योजनाओ से अवगत कराते हुए कहा आप उठने की कोशिश कीजिये सहारा सरकार देगी।

सिरसा सांसद सुनीता  दुग्गल जी के बारे में परिचय करवाते हुए कहा कि कैसे आयकर अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आई।

ग्रामीण विधायक श्री महिपाल ढांडा नें कहा जो संस्था महिला चलती है वो कभी भी पीछे नहीं रहता है। उन्होनें कहा कि समाज का, घर का, देश का केंद्र बिन्दु महिला ही होती है। इसलिये उन्होनें कहा की वो पुरुष से 21 हैं 19 नही।

निर्मल बैरागी जी नें अपने विचार व्यक्त हुए कहा कि चिंता का विषय है महिलाओं को आज भी उतना सम्मान नहीं मिलता जितने की वह अधिकारी हैं। उन्होनें कहा की महिला को आत्मनिर्भर होनें की आवश्यकता है।

जिला पदाधिकारी भाईयों के बारे मे उन्होनें कहा की महिला दिवस पर उन्होनें हमें सम्मान दिया की हम मंच पर नहीं बैठेंगे हम श्रोताओं में बैठेंगे।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्रा चौहान, मेयर अवनीत कौर जी नें भी महिलाओं को उत्साहित किया।

मुख्य अतिथि सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल जी नें अपने वक्तव्य में महिलाओं के घर से खाना बनानें से लेकर बिन्दी लगा कर लड़ाकू विमान के उड़ान तक महिला की भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंत में महिला कोविद-19 योध्दाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें ड़ॉ रीमा, रुपा रानी आशा वर्कर ,पूजा लठ्वाल, रेखावन्ती, कमलेश आदी 50 महिलाओं  को सम्मानित किया गया।

Posted by: | Posted on: March 5, 2021

विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल की ब्रांच बल्लबगढ़ एवँ घरौंडा में क्यों अपने बच्चो का एड्मिसन कराने से फायदा होगा जानना चाहेंगे

विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल की ब्रांच बल्लबगढ़ एवँ घरौंडा में क्यों अपने बच्चो का एड्मिसन कराने से फायदा होगा जानना चाहेंगे

नोट :-यह विज्ञापन है
Posted by: | Posted on: March 5, 2021

महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ :-ग्रेस पिंटो, प्रबंध निदेशक, रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – लेटस ड्रीम बिग, अचीव बिग

इस वर्ष, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की संयुक्त राष्ट्र की थीम है, महिला नेतृत्व : COVID-19 के समय विश्व की एक उम्मीद ।” हालाँकि यह थीम महिलाओं द्वारा COVID-19 से उबरने के लिए किए गए जबरदस्त प्रयासों को उजागर करती है, जो बहुत स्पष्ट और अनुकरणीय था । संयुक्त राष्ट्र ’महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण के माध्यम से जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए प्रभावी भागीदारी और निर्णय लेने का प्रयास करती है। सदियों से कई सामाजिक-आर्थिक बाधाओं के बावजूद, महिलाओं ने जीवन के लगभग हर क्षेत्र में विजेता और योगदानकर्ता के रूप में उभरने के लिए अपनी लड़ाई लड़ी है। वे अपनी विशाल क्षमता का लाभ उठाने के लिए सभी क्षेत्रों में प्रभार लेने और नेतृत्व करने के लिए धीरे-धीरे और लगातार सीलिंग की छत को तोड़ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं और उनके परिवारों, समाज, राष्ट्र और दुनिया में उनके बहुमूल्य योगदान को दर्शाता है और बड़े पैमाने पर उनका आभार मनाता है।

महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्हें माँ, पत्नी, बहन, बेटी, दोस्त और काम की जगह पर अपनी भूमिका में एक पेशेवर जैसी कई भूमिकाएँ निभाने की क्षमता के लिए सम्मानित किया गया है। अपने स्वयं के व्यक्तिगत अनुभव से बोलते हुए, मेरा मानना है कि प्रत्येक महिला में समाज को बदलने की शक्ति है। ईश्वर ने एक विशेष योजना और उद्देश्य के साथ महिलाओं को बनाया है और हमारे राष्ट्र के बच्चों और समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए और उनकी निरंतर कृपा के लिए हम प्रभु यीशु मसीह के आभारी हैं।
यद्यपि महिलाएं आवश्यक ज्ञान, कौशल, संसाधन और अनुभव लेकर आती हैं, लेकिन उन्हें सशक्त और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। स्टीव मारबोली ने आश्चर्यजनक रूप से कहा, “सशक्त महिला माप से परे शक्तिशाली है और वर्णन से परे सुंदर है।” दरअसल, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर उद्यमशीलता, प्रशासन, शिक्षा, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य आदि में महिला नेतृत्व की उपस्थिति धीरे-धीरे परिलक्षित होती है। हमारे पास एक भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन का हालिया उदाहरण है, जिन्होंने ऐतिहासिक मंगल गृह पर रोवर की लैंडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नए मील के पत्थर हासिल करने वाली महिलाओं को देखना काफी आकर्षक है। सशक्त महिलाएं परिवर्तन निर्माता और सामाजिक ट्रांसफार्मर बन रही हैं।

सदियों से, महिलाओं ने हर क्षेत्र में मानव ज्ञान और कौशल को जोड़ा है। हालांकि यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस हमें दुनिया भर में उन लाखों महिलाओं के बारे में याद दिलाता है, जिनके पास शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और समान अवसरों तक उचित पहुंच नहीं है। हर महिलाअपने में अनेक भूमिकाएँ प्रभावी रूप से निभाती है।आइए हम अपने समाज की बेहतरी के लिए अपने जीवन में सहयोग, जुड़ाव, सहानुभूति, सुनने, पोषण करने और अपने जीवन में बड़ा हासिल करने के लिए संवाद करने की अपनी क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग करें।

आपको महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!

ग्रेस पिंटो, प्रबंध निदेशक, रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

Posted by: | Posted on: March 3, 2021

डा. डीपी गोयल बने भारतीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य


-केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल व सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का किया धन्यवाद
-कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक हैं डा. डीपी गोयल
गुरुग्राम। समाजसेवा के क्षेत्र में द्रोण नगरी गुरुग्राम में हर दिल आजिज हो चुके कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक एवं युवा भाजपा नेता नवीन गोयल के बड़े भाई डा. डीपी गोयल को भारतीय रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
गुरुग्राम में लंबे समय से समाजसेवा में जुटे गोयल बंधु (डा. डीपी गोयल एवं नवीन गोयल) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। गुरुग्राम में वे अच्छे स्वास्थ्य विषय को लेकर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कैनविन फाउंडेशन बनाकर एक स्वर मिलाकर काम करना शुरू किया। अस्पतालों के भारी-भरकम बिलों में छूट की बात हो या फिर दवाओं की 15 फीसदी छूट के साथ होम डिलीवरी, रक्तदान, जांच शिविर, प्लाज्मा दान, एम्बुलेंस सेवाएं और न जाने कितने तरीके से वे समाजसेवा की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए हुए हैं।
भारतीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किए गए डा. डीपी गोयल ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे। निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद चौधरी धर्मबीर ङ्क्षसह का धन्यवाद किया। डा. डीपी गोयल एमए इकॉनोमिक्स में स्नातक हैं और एमबीए की है। उनकी नियुक्ति पर गुरुग्राम विधानसभा निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुमेर सिंह तंवर, मानव आवाज संस्था के संयोजक एडवोकेट अभय जैन, समाजसेवी बाली पंडित, गगन गोयल, सुखराली के पूर्व सरपंच नरेश सहरावत, ग्रीवेंस कमेटी के मेंबर प्रवीण अग्रवाल, बीजेपी के पूर्व जिला सचिव राजेश गुलिया, नेहा अग्रवाल, विजय राव कन्हई, विजयपाल यादव, कमांडर उदयवीर यादव, मनोज गुप्ता आदि ने बधाई दी।

Posted by: | Posted on: March 3, 2021

फरीदाबाद किकबॉक्सिंग खेल संघ के ,खिलाड़ियों ने किया कमाल

*फरीदाबाद किकबॉक्सिंग खेल संघ के ,खिलाड़ियों ने किया कमाल *
27 व 28 फरवरी 2021 को
दिल्ली किकबॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा दिल्ली राज्य किकबॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें फरीदाबाद के 9 खिलाड़ियों ने् भाग लिया।
(1) विधि कपूर उम्र 6 साल वजन 30 किलो मै गोल्ड मेडल जीता।
(2) आदित्य उम्र 15 साल वजन 42 किलो में गोल्ड मेडल जीता।
(3)आयुष चौरसिया उम्र 14 साल वजन 45.6किलो गोल्ड मेडल जीता।
(4) हर्षद चावरा उम्र 29 साल वजन 80 किलो में गोल्ड मेडल जीता।
(5)नरेश उम्र 11 साल वजन 28 किलो सिल्वर मेडल जीता।
(6)लक्ष्य उम्र 16 साल वजन 82 किलो सिल्वर मेडल जीता।
(7) शुभम उम्र 19 साल वजन 63 किलो ब्रोंज मेडल जीता।
(8)सुजीत ब्रोंज मेडल जीता
(9) विधिका कपूर उम्र 6 साल वजन 39 किलो सिल्वर मेडल जीता।

इन सभी प्रतियोगी को विजय बनाने में टीम कोच आशू यादव का बहुत सहयोग रहा। उन्होंने अपने और बच्चों की मेहनत के बल पर खिलाड़ियों को पदक हासिल करवाएं ।और आगे भी इससे भी ज्यादा बच्चों को मेहनत करवा कर पदक अर्जित करवाते रहेंगे।इस अवसर पर

(फरीदाबाद किकबॉक्सिंग खेल संघ)
के

जनरल सेक्रेटरी
नितेश नरवत

उपस्थित रहे। व
(हरियाणा किकबॉक्सिंग खेल संघ) के अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की

Posted by: | Posted on: March 3, 2021

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कन्या कुआं पूजन व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया

दिनांक 3 मार्च 2021, गांव लढौली – बल्लभगढ़ एसडीएम श्रीमती अपराजिता के मार्गदर्शन व महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती शकुंतला रखेजा बल्लभगढ़ ग्रामीण की अध्यक्षता में सुपरवाइजर श्रीमती शालू ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कन्या कुआं पूजन व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। श्रीमती अंजू पत्नी श्री जय प्रकाश के यहा जन्मी तीसरी बच्ची का बड़ी धूमधाम के साथ कुआं पूजन आयोजित किया गया। कन्या कुआं पूजन के माध्यम से गांव के सभी लोगों को यह संदेश दिया गया की जिस प्रकार हम बेटों का कुआं पूजन करते हैं उसी प्रकार हमें कन्याओं का भी स्वागत करना चाहिए। इस मौके पर गांव के सभी सदस्यों ने बच्ची का कुआं पूजन गांव में स्थित कुए के पास गाजे बाजे के साथ पहुंच कर परंपरागत तरीके से संपन्न करवाया तथा उस बच्ची को व उसके परिवार को आशीर्वाद व बधाई दी। गांव की किशोरियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया तथा यह संदेश दिया की बेटा बेटी एक समान है। इस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर मनी,द्वितीय स्थान पर नीतू व तृतीय स्थान पर चेतना रही। सभी विजेताओं वे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया इस मौके पर आशा वर्कर उमेश, आंगनवाड़ी वर्कर चंदा ,अनीता, मिथिलेश व हेल्पर्स मौजूद रही।