Tuesday, March 9th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: March 9, 2021

अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस पर एस डी विद्या मन्दिर स्कूल हुडा से-12 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष काजल गोस्वामी जी नें की

पानीपत (विनोद वैष्णव) /अन्तर्राष्ट्रिय महिला दिवस पर एस डी विद्या मन्दिर स्कूल हुडा से-12 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष काजल गोस्वामी जी नें की। उन्होनें बताया भारत में महिला दिवस एक उत्सव की तरह मनाया जाता है।

इस अवसर पर अर्चना जी नें कहा आज के दिन नारी शक्ति ने अपने विश्वास और संघर्ष के बलबूते पर अपने अधिकारों को पाने और समाज में सम्मान प्राप्त करने के लिए महान यज्ञ आरंभ  किया था। और वो  था अपने अधिकारों के लिये आवाज उठाना। आज उसी का परिणाम रहा कि महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इसके इलावा उन महिलाओं के कार्यों को याद करना है जो किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। जैसे कि आप सभी जानते है कि इस बार महिला दिवस  हम महिला कोविद-19 योद्धा सम्मान समारोह के रुप में मना रहें  है।

अपने अनुभव बताते हुए कहा कि कैसे वो आज सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ वो आज यहां तक पहुँची। हमारी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए ही सरकार नें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी राजनीति में हमें दी है। महिलाओं के लिये सरकार की योजनाओ से अवगत कराते हुए कहा आप उठने की कोशिश कीजिये सहारा सरकार देगी।

सिरसा सांसद सुनीता  दुग्गल जी के बारे में परिचय करवाते हुए कहा कि कैसे आयकर अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आई।

ग्रामीण विधायक श्री महिपाल ढांडा नें कहा जो संस्था महिला चलती है वो कभी भी पीछे नहीं रहता है। उन्होनें कहा कि समाज का, घर का, देश का केंद्र बिन्दु महिला ही होती है। इसलिये उन्होनें कहा की वो पुरुष से 21 हैं 19 नही।

निर्मल बैरागी जी नें अपने विचार व्यक्त हुए कहा कि चिंता का विषय है महिलाओं को आज भी उतना सम्मान नहीं मिलता जितने की वह अधिकारी हैं। उन्होनें कहा की महिला को आत्मनिर्भर होनें की आवश्यकता है।

जिला पदाधिकारी भाईयों के बारे मे उन्होनें कहा की महिला दिवस पर उन्होनें हमें सम्मान दिया की हम मंच पर नहीं बैठेंगे हम श्रोताओं में बैठेंगे।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्रा चौहान, मेयर अवनीत कौर जी नें भी महिलाओं को उत्साहित किया।

मुख्य अतिथि सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल जी नें अपने वक्तव्य में महिलाओं के घर से खाना बनानें से लेकर बिन्दी लगा कर लड़ाकू विमान के उड़ान तक महिला की भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के अंत में महिला कोविद-19 योध्दाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें ड़ॉ रीमा, रुपा रानी आशा वर्कर ,पूजा लठ्वाल, रेखावन्ती, कमलेश आदी 50 महिलाओं  को सम्मानित किया गया।