Monday, May 31st, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: May 31, 2021

जितेंद्र बंसल द्वारा कोरोना नाशक गतिमान महायज्ञ आयोजन किया गया

आज वार्ड नंबर 38 से समाजसेवी जितेंद्र बंसल द्वारा वातावरण की शुद्धि वह असमय मृत्यु से प्राप्त आत्माओं की शांति के लिए सिद्धि करण हेतु कोरोना नाशक गतिमान यज्ञ राष्ट्र मंगल कामना की उद्देश्य से यज्ञ किया गया। इस यज्ञ का उद्देश्य है कि वायुमंडल में फैले वायरस को गो धृत वह अन्य सामग्री व मंत्रों से उत्पन्न ऊर्जा से वायरस को खत्म करना है। पर्यावरण वेदों के विद्वानों ने बताया है कि प्रदूषण वह भूतापन के चलते ओजोन के बढ़ते छेद को यज्ञ कर्म से ही रोका जा सकता है साथ ही जितेंद्र बंसल द्वारा बताया गया कि यज्ञ कितना जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं जिसका उदाहरण होने प्रकार दिया यज्ञ थेरेपी सतयुग से आज तक रोग उपचार में काफी महत्वपूर्ण मानी गयी है। जब जब पृथ्वी पर महामारी का कहर आया उसका निदान ऋषि मुनियों हमारे पूर्वजों ने अनेक ओषधियों जड़ीबूटियों आयुर्वेदिक सुगन्धित सामग्री से यज्ञ करके महामारियों से जनमानस की रक्षा की। इस यज्ञ में आमजन ने श्रद्धा पूर्वक यज्ञ का स्वागत किया और इस महामारी को भगाने में यज्ञ में आहुति डाली इस यज्ञ को समापन करने में सहयोग दिया टीम जितेंद्र बंसल से राकेश शर्मा,बबली शर्मा,अनिल गुप्ता,दिनेश चौहान,अरुण द्विवेदी,मनोज कौशिक,धर्मेंद्र अग्रवाल,मोनिका बंसल,मोहन शर्मा,सुनील दत्त,नवीन सिंगला,राजेंदर भंडारी,देवेंद्र होलकर,सत्येंद्र,महिपाल, कमल,सम्राट साह,नवीन शर्मा,अशोक सेन,सुभाष सिंगला,शिव कुमार शर्मा, गिरीश शर्मा,वह कॉलोनी के मुख्य लोग मौजूद रहे अतः जितेंद्र बंसल द्वारा लोगों से यही अपील की गई जरूरी काम के लिए बाहर निकले और मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें उचित दूरी बनाए रखें।