Saturday, August 14th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 14, 2021

मंगलवार के दिन करे इस तरीके से हनुमान जी की पूजा, सभी कर्जो से मिलती है मुक्ति

फरीदाबाद (पिंकी जोशी ) : हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी का पूजा ज्यादा लाभदायक रहता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने वाला व्यक्ति हर प्रकार की समस्याओं और परेशानियों से मुक्त होता है। अगर धन से संबंधित परेशानियों के कारण या किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको इन उपायों को करने से अवश्य लाभ मिलेगा।

चलिए जानते है कोन से ऐसे उपाए है जिससे लाभ होता है :

  • हर मंगलवार को हनुमान जी की प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाना चाहिए इससे व्यक्ति के सभी दुखों का निवारण हो जाता है।
  • मंगलवार के दिन सुबह जल्दि उठकर स्नान आदी के बाद बरगद के 11 पत्ते तोड़कर उन्हे अच्छे से साफ करें और हनुमान जी को अर्पण करें। ऐसा करने से पैसों से संबंधित सारी समस्या दूर हो जाती हैं।
  • व्यक्ति को पीपल के पत्तों की माला हनुमान जी को चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी को प्रसन्न किया जा सकता है इससे नौकरी में या व्यापार में आ रही अन्य समस्याओं का निवारण होता है।
  • हनुमान जी को शाम के समय केवड़े का इत्र अर्पण करें साथ ही बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं या फिर बूंदी का भोग लगाएं और इस प्रशाद को सभी लोगों में बाटे। ऐसा करने से जल्द ही हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
  • मंगलवार के दिन शाम के समय हनुमान चालीसा जरूर पढ़नी चाहिए। ऐसा करने से सारी नकारात्मकता नष्ट हो जाती है।
  • संतान सुख की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से मंगलवार के दिन हनुमान जी को नारियल चढ़ाए और ध्यान रखे कि नारियल में चुन्नी लपेटना बिल्कुल भी न भूले।
  • अगर आपके कार्य में हर बार रूकावट आती है तो इस दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ जरूर करे। इससे आपको अवश्य फायदा मिलता है और आपके कार्यो में रुकावट नहीं आती हैं।
  • अगर परिवार से संबंधित समस्याओं हो और आप उनको खत्म करना चाहते हैं तो हनुमान जी के सरसों के तेल का दीपक जलाएं ऐसा करने से अवश्य फायदा मिलता है।

नोट: सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।

Posted by: | Posted on: August 14, 2021

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड द्वारा संचालित वैक्सीनेशन अभियान में 37000 से अधिक लोगों को फ्री कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) : भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग समूह एस्कॉर्ट्स लि. ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलटी प्रोग्राम के अंतर्गत पिछले 42 दिनों में मुफ्त कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप संचालित किये। इन कैम्पों में हरियाणा के फरीदाबाद जिले और आसपास के क्षेत्रों में 37000 निवासियों को मुफ्त कोविड वैक्सीन लगाई गई। गत 2 जुलाई को QRG हेल्थ सिटी, सेक्टर 16, फरीदाबाद से शुरु हुआ “कोविनर” नामक यह अभियान 12 अगस्त 2021 को समाप्त हुआ।

एस्कॉर्ट्स ने यह कोविनर अभियान, मेडिकल पार्टनर QRG हेल्थ सिटी और सर्वोदय हेल्थ केयर के साथ मिलकर पूरा किया। आम लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन एवं अपॉइंटमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने हेतु एस्कॉर्ट्स ने एक ऐप का इस्तेमाल किया, जिसे टेक्नोलॉजी पार्टनर Plan8 ने विकसित किया है।
इस अभियान के दौरान फरीदाबाद जिला प्रशासन के साथ मिलकर सभी सरकारी दिशानिर्देशों एवं प्रोटोकॉल का पालन किया गया। एस्कॉर्ट्स ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इस ऐप पर रजिस्टर करके कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस पहल का लाभ मिल सके।

इस वैक्सीनेशन अभियान के बारे में बोलते हुए भरत मदान, ग्रुप सीएफओ एवं कॉर्पोरेट हेड ने कहा, “कोविड महामारी की दूसरी लहर सभी के लिए मुश्किल भरी रही है और वर्तमान में वैक्सीनेशन एक अच्छा समाधान है जिससे कोविड-19 चेन को तोड़ा जा सकता है। सरकार की ओर से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है। एस्कॉर्ट्स का सामाजिक वैक्सीनेशन अभियान कोविनर, इस दिशा में एक छोटा सा योगदान है। हमारा मानना है कि इस महामारी से देश को उबारने के लिए मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। हमारे इस अभियान को बेहद सफल बनाने में मदद करने के लिए हम अपने सभी पार्टनर, आम जनता और जिला प्रशासन को दिल से धन्यवाद देते हैं।”

Posted by: | Posted on: August 14, 2021

अगर घर में है वास्तु दोष, तो आप भी हो सकते है परेशानियों का शिकार

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : आमतौर पर देखा जाता है कि बिना वजह घर-परिवार में परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसे में आदमी का इन परेशानियों से बाहर निकल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आप नहीं जानते कि ये समस्याएं बिना वजह के नहीं आती बल्कि इनके पीछे वास्तु दोष छिपा होता है। घर में वास्तु दोष होने पर आपको बहुत से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

  • कहा जाता है कि घर का माहौल हमेशा अच्छा होना चाहिए। अगर घर में कलह है तो इसकी वजह से आप मानसिक तौर पर तनाव मे रहते हैं और इस तनाव से व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है। इसी के साथ घर की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने लगती है जिसकी वजह से समस्याएं और उलझने बढ़ने लगती है और आप मुसीबतों में पड़ सकते हैं।
  • वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर पर हल्के पर्दे लगाए , कभी भी घर पर मोटे कपड़े के पर्दे नहीं लगाने चाहिए। इससे आपके जीवनो में कष्ट बढ़ने लगते है। कहा जाता है कि ऐसे परदे घर में हवा और रौशनी आने से रोकते है इसलिए हलके पर्दो का प्रयोग करना चाहिए ताकि हवा और धुप आपके घर पे नियमित रूप से आती रहे इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
  • वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि कभी भी बेड ले ऊपर बैठ कर खाना नही खाना चाहिए। ऐसा करने से घर मे दरिद्रता आती है और घर पे खानपान की कमी होने लगती है। घर में टूटी-फूटी चीज़ें नही रखनी चाहिए। समय-समय पर घर की सफाई करते रहनी चाहिए। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलने लगता है।
  • घर के मेन गेट के सामने हमेशा नीबू मिर्ची टागनी चाहिए। अगर अपने घर के बाहर शीशा रखा हुआ है तो इसे तुरंत हटा दें। वास्तु के हिसाब ऐसा करना समस्याओं को निमंत्रण देता है। शीशा घर के बहार लगे होने से वह नकारत्मक ऊर्जा को अपनी तरफ खींचने लगता है।
  • अगर आप भी इन सभी समस्याओं का समाधान चाहते है तो आप इस एक सरल उपाय का प्रयोग जरूर करे – आप अपने घर में तुलसी का पौधा रखें। तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म मे बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। घर पर तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और साथ ही सुख-समर्धि आती है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।

Posted by: | Posted on: August 14, 2021

घर की बरकत के लिए लगाए ये 5 पौधे , होती है इनसे धनवर्षा

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : वास्तु के अनुसार पौधे हमारे जीवन का अहम् हिस्सा हैं। कई लोग ऐसे है जिन्हें घर में सजावट के लिए पौधे लगाना पसंद होता है। लेकिन लोग ये नहीं जानते कि कौन से पौधे लगाना शुभ और अशुभ माना जाता है।

आइये जानते हैं घर की सुख – सम्रद्धि के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए :-

  • घर में तुलसी का पौधा लगाए :-

घर में तुलसी का पौधा उत्तर , उत्तर – पूर्व या पूर्व दिशा में लगाना बहुत अच्छा होता है। अगर तुलसी का पौधा सही दिशा में लगा हो तो यह घर में सम्रद्धि लाता है। तुलसी के पौधे में रोज सुबह जल चढ़ाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखे रविवार के दिन जल न चढ़ाये क्युकी इसदिन तुलसी जी का व्रत होता है।

  • घर में मनी प्लांट का पौधा लगाए :-

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से पति पत्नी के सम्बन्ध अच्छे होते हैं। घर में हमेशा सम्रद्धि बनी रहती है और घर पर पैसो से सम्बंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिलने लगता है। अगर मनी प्लांट का कोई पत्ता सुख जाता है तो उसे तुरंत हटा दे , सूखा हुआ पत्ता अशुभ माना जाता है

  • घर में बांस का पौधा लगाए :-

फेंगशुई के अनुसार घर में बांस के पौधे लगाना शुभ और फलदायक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि बांस के पौधे लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करवाती है और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करदेते है।

  • घर में अशोक का पेड़ लगाए :-

घर के गार्डन में अशोक का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना है। कहा जाता है कि घर में अशोक का पेड़ लगाने से धन लाभ होता है और घर में कभी पैसो की तंगी नहीं होती है।

  • घर में चौड़े पत्तियो वाले पौधे लगाए :-

ऐसा कहा जाता है की घरो में ज्यादातर चौड़े पत्तो वाले पौधे लगाने चाहिए। माना जाता है की यदि घर का गार्डन दक्षिण – पूर्व दिशा के कोने में हो तो यह बहुत अच्छा होता है। इस दिशा में चौड़े पत्तों वाले पौधे लगाने चाहिए ताकि आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे और आपके घर में सदा खुशिया बानी रहे।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।

Posted by: | Posted on: August 14, 2021

इन घरो में करती है हमेशा माँ लक्ष्मी वास, जानिए ये महत्वपूर्ण बातें

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : हिंदू धर्म के अनुसार मान्‍यताओं में लक्ष्‍मी एक देवी भी हैं और एक भाव भी है। जिस घर में समृद्धि होती है उन घरों के बारे में कहा जाता है कि वहां लक्ष्‍मी का वास है। गुणों और नियमो का पालन करने वाली महिलाएं भी लक्ष्‍मी का रूप है। सभी लोगों के लिए यह जानना आवश्‍यक हो जाता है कि लक्ष्‍मी की कृपा कौंन से घरो में होती है।

आइए जानते है कौन से लक्षणों, आदतों के लोगों के जीवन में लक्ष्‍मी का वरदान होता है , उनसे कैसे लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है ओर कौन से घरो में करती हैं माँ लक्ष्मी वास :-

  • जो व्यक्ति घरो में पशु-पक्षी पालते है, जिसके घर में लड़ाई झगड़े न होते हो, उसके घर में लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करती हैं।
  • जिस घर की स्त्रियां पति का आदर करती है, उसकी आज्ञा का पालन करती है , घर में सबको खाना खिलाने के बाद आखिर में खुद खाना कहती है, उनके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।
  • जो व्यक्ति झूठ नहीं बोलता, लोगों का निरादरनहीं करता, जो घमंडी नहीं होता, जो दूसरों के साथ प्रेमभाव से रहता है, उसके घर में लक्ष्‍मी का वास होता है।
  • जो व्यक्ति दुख के समय पर दुसरो की सहायता करता है और जो दूसरों के कष्ट को दूर करने में आनंद अनुभव करता है, लक्ष्मी उसके घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।
  • मधुर बोलने वाला व्यक्ति माता-पिता की भक्ति भावना से सेवा करने वाले, बुद्धिमान, दयावान और गुरु की सेवा करने वाले लोगों के घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।
  • जो भगवान शिव की पूजा करता है, जो घर में देवताओं के सामने दीपक जलाकर उनकी पूजा करते है, उसके घर में लक्ष्मी वास करती है।
  • जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेता है, ओर उसके बाद सूर्ये को अर्घ देता है। उस पर लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।
  • जो व्यक्ति भगवान विष्णु को आंवला फल भेंट करता है, वह सदा लक्ष्मीवान बना रहता है। जिन लोगों की देवता, साधु और ब्राह्मण में आस्था रहती है, उनके घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।