Wednesday, August 18th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 18, 2021

साई कार्तिक को लिंग्याज विद्यापीठ में टॉप करने पर मिला गोल्ड मेडल

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : आन्ध्र प्रदेश के रहने वाले छात्र साई कार्तिक को लिंग्यास विद्यापीठ, डीम्ड-टू-बी- यूनिवर्सिटी के 2016-20 बैच के बी.टेक ईसीई (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया व प्रमाणप्रत्र के साथ-साथ 5 हजार का चैक भी दिया गया। इतना ही नहीं अपने विषयों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने पर वाइस चांसलर अवार्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके लिए उन्हें प्रमाणप्रत्र के साथ-साथ 3 हजार का चैक भी दिया गया।

यह यूनिवर्सिटी का सर्वोच्चय सम्मान है, जो कार्तिक को मिला। बताया गया कि इन चार सालों में कार्तिक ने अपनी मेहनत और लग्न से इस सम्मान को प्राप्त किया है। इसी मेहनत के कारण ही कोर्स के अंतिम चरण में छात्र को लिंग्याज से ही इंटर्नशिप के दौरान CSC (ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ) कंपनी से जॉब ऑफर हुआ। जिसमें कार्तिक आज कार्यकारी प्रबंधक (सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर) के पद पर है। जिसमें उनकी वार्षिक आय 3.25 है। प्रो. (डा.) जी.जी. शास्त्री (प्रो वाइस चांसलर) का कहना है कि हमें गर्व हैं ऐसे होनहार छात्रों पर जो हमारे कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर अपना करियर बनाने में सहायक होते है। जानकारी के लिए बता दें कि 12 वीं की परिक्षा में भी कार्तिक 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आन्ध्र प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। जिसके लिए उन्हें आन्ध्र प्रदेश के एंडोमेंट मिनिस्टर द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है।

कार्तिक ने बताया कि मेरी हमेशा से कंम्पयूटर में रूची रही है। लिंग्याज के बी.टेक ईसीई में जब मैंने दाखिला लिया तो उसके अंतर्गत कंम्पयूटर नेटवर्क विषय था। कंम्पयूटर के कारण ही इस विषय में मेरीअधिक रूची रही थी और जब मुझे अपने कॉलेज से मौका मिला तो मैंने इसी को ही अपना करियर चुना। मुझे गर्व है कि मैं लिंग्यास के साथ-साथ अपने माता-पिता और पूरे आन्ध्र प्रदेश का नाम रोशन कर पाने में सफल रहा।

Posted by: | Posted on: August 18, 2021

ये 4 चीजों को जरूर रखे अपने घरों में , हमेशा बनी रहती हैं घर मे सुख शान्ति

फरीदाबाद (पिंकी जोशी ) : हर मनुष्य चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे। लेकिन कभी-कभी पैसों से संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर में धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकते है। कुछ चीजें शास्त्रों में ऐसी बताई गई हैं जिन्हें अवश्य घरो में रखना चाहिए। इन चीजों को घर में रखने से आपके घर में अनाज और धन की कमी नहीं रहती है।

आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर में रखने से सुख शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।

  • शहद को घर मे अवश्य रखना चाहिए। कहा जाता है कि शहद का घर मे होना बहुत शुभ माना जाता है। पूजा पाठ के समय , हवन आदि में भी शहद का प्रयोग किया जाता है। शहद एक ऐसा पदार्थ है जिसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वातावरण भी शुद्ध रहता है।
  • घर में चंदन रखना बहुत ही अच्छा होता है। उसकी खुशबू से सारे वातावरण में शुद्धता फैलती है और घर मे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। चंदन बहुत ही पवित्र माना जाता है। किसी भी अवस्था में इसकी सुंगध कम नहीं होती है। इसलिए घर में चंदन की लकड़ी रखनी चाहिए।
  • गाय के घी सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसका उपयोग हर पूजा-पाठ के कामो में किया जाता है। गाय का घी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। घर में हमेशा गाय का शुद्ध घी जरूर रखना चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि घी का बरतन कभी भी पूरी तरह से खाली न हो।
  • चावल को शुक्र का अन्न माना गया है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख-शांति को प्रदान करने वाला ग्रह होता है, इसलिए घर में चावल को कभी भी पूरी तरह से समाप्त नहीं होने देना चाहिए। चावलो का बर्तन हमेशा भर कर रखना चाहिए। घर के मंदिर में भी अक्षत जरूर रखने चाहिए और तिलक के साथ अक्षत जरूर लगाएं। इससे घर में समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।

Posted by: | Posted on: August 18, 2021

जानिए क्यों किया जाता हैं पूजा में चावलों का प्रयोग और क्यों माना जाता है चावल का दान करना शुभ

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : हिंदुओं में धार्मिक कार्यों के समय चावलों का प्रयोग किया जाता है। पूजा को अचे तरीके से करने के लिए चावलों का प्रयोग आवश्यक माना जाता है। पूजा की सामग्री में चावलों का होना बहुत ही जरूरी होता है। चावलों को अक्षत भी कहा जाता है।

आइये जानते हैं कि पूजा के दौरान चावल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और क्यों माना जाता है चावल का दान करना शुभ :-

  • चावलों का दान करने से मनुष्य को मानसिक समस्याओं से जल्द मुक्ति मिलती है और उसका जीवन कष्ट रहित बनता है।
  • पूजा कार्य में कभी भी चावलों के टुकड़ों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। जाता है कि पूजा के दौरान साबुत चावलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • पशु -पक्षियों को चावल के दाने खिलाने से व्यापार में जल्दी सफलता मिलती है। साथ ही आपके जो भी कार्य रुके हुए होते है वो भी पूरे होते हैं।
  • अनाज में चावलों को सबसे ऊपर माना जाता है इन्हे भगवान को चढ़ाने से उनकी कृपा आप के ऊपर हमेशा बनी रहती है।
  • धार्मिक कार्यों में चावलों का उपयोग इसलिए किया जाता है क्योंकि इन्हे पूर्णतया का प्रतीक माना जाता है साथ ही इनका सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है।
  • अक्षत और हल्दी मिलाकर माँ लक्ष्मी को चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है इससे आपके घरों में पैसो से संबंधित समस्या नही आती है।
  • चावलों का दान करने से भी बहुत से फायदे मिलते है। चावलों का दान करने वाले मनुष्य को कुंडली में होने वाले चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है।
  • टूटे हुए चावलों का प्रयोग पूजा में करना इसलिए गलत माना है क्योंकि ये पूर्ण नहीं माने जाते ऐसे में इनका इस्तेमाल आपको फायदे की जगह मुसीबतों में डाल देता है।
  • सोमवार के दिन भगवान शंकर की अच्छे तरीके से पूजा करने के बाद किसी जरूरमंद को चावलों का दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान शिव की कृपा मिलती है।

नोट : सभी जानकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।