Thursday, August 19th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 19, 2021

जानिए पैर की उंगलियों से अपने स्वभाव के बारे में, और कौन होता है प्यार के मामले में सच्चा प्रेमी

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि व्यक्ति के पैर से लेकर सिर तक हर अंग के काफी लक्षण होते है और सामुद्रिक शास्त्र में विस्तार से इन अंगो के विशेष प्रकार तथा लक्षण बताएं गए है। जिस तरह से हम व्यक्ति को देखकर उसके स्वभाव व आने वाले भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। ठीक उसी प्रकार हम किसी व्यक्ति के पैरो की उंगलियो को देखकर भी व्यक्ति के स्वभाव का पता लगा सकते हैं।

आईये जानते है किस तरीके से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगा सकते है :

पैर का अंगूठा लंबा पर बाकी की उंगलियां एक जैसी :

ये लोग बहुत ही शांत किस्म के होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को धैर्य पूर्वक करना पसंद करता है। इन लोगो को गुस्सा भी बहुत कम आता है। ये लोग किसी भी बात को बिना किसी झगड़े के सुलझाना पसन्द करते हैं तथा ये लोग थोड़ा आलसी किस्म के होते हैं। प्यार के मामले में ये लोग बहुत ही गंभीर होते हैं जिससे इनके प्रेम सम्बन्धो में कभी खटास नहीं आती है।

पैर के अंगूठे की ओर से दूसरी उंगली बड़ी अन्य उंगलियां छोटी हो :-

ये लोग किसी भी काम को अपने तरीके से करना पसन्द करते हैं। इन लोगो की एक अच्छी आदत यह होती है कि ये लोग हर कार्य को अच्छे से सोच विचार करने के बाद करते हैं। इसी कारण ऐसे व्यक्ति लोगो के बीच अपनी अलग ही पहचान बना लेते हैं। प्यार के मामले में भी इन लोगो की सोच बहुत ही पॉजिटिव होती है , लेकिन कई बार इन लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इन परेशानियों को ये आसानी से सुलझा लेते हैं।

पैर के अंगूठे की ओर से तीसरी उंगली बड़ी हो :-

कहा जाता है कि जिन लोगो की पैर की तीसरी उंगली बाकी उंगलियों से बड़ी होती है वे लोग बहुत ही परिश्रमी होते हैं और काफी संपन्न भी होते हैं। ये बहुत ही शक्तिशाली तथा सामाजिक होते हैं तथा अपने हर कार्य को मन लगाकर करते हैं। प्यार के मामले में भी ये लोग बहुत ही सच्चे होते हैं और न ही अपने प्रेमी को कभी दुःखी देख सकते हैं।

पैर के अंगूठे की ओर से तीसरी उंगली छोटी हो तो :-

यदि किसी व्यक्ति की पैर की तीसरी ऊँगली शेष सारी उंगलियों के हिसाब से छोटी होती है – वे लोग छोटी – छोटी चीजो में अपनी खुशियां ढूंढ लेते हैं तथा जीवन को अच्छे से व्यतीत करते हैं। इन्हें किसी भी दुःख की परवाह नहीं होती तथा ये लोग एक सच्चे प्रेमी भी साबित होते हैं।

पैर के अंगूठे की ओर से चौथी उंगली बड़ी है तो :-

जिन व्यक्तियों की पैर की चौथे नो की उंगली बाकि की सभी उंगलियो से बड़ी होते है , तो ऐसे लोग बहुत ही प्रेममिलाप वाले होते है साथ ही अपने परिवार से बहुत अधिक प्रेम करने वाले होते हैं तथा ये लोग सच्चे प्रेम की कदर करते है और ऐसे लोग प्रेम के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जो लोग इनके करीबी होते हैं उन्हें ये कभी दुखी नहीं देख सकते हैं।

नोट : सभी जानकारियां सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।