Thursday, August 26th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 26, 2021

इन नियमों को माना जाता है बहुत ही जरूरी, नही तो होती है पैसों की बर्बादी

फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : वास्तु शास्त्र में बहुत सी ऐसी बातें बताई गई है जिससे हम अपने घर का रख-रखाव कर सकते हैं। कई बार हम अपने घरों में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं या ध्यान नहीं देते जिसके कारण हमारे घर में वास्तु दोष की उत्पत्ति हो जाती है। जिसकी वजह से हमें बहुत से दुखों का सामना करना पड़ता है।

मनुष्य के जीवन में सुख दुख का आना लगा रहता है। लेकिन कई बार वास्तु दोष की वजह से भी ऐसा होता है और मनुष्य को अपनी परेशानियों का कोई उपाय ही नहीं मिलता। जिसकी वजह से वह बहुत परेशान रहने लगते हैं। ऐसे में वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनके प्रयोग से आप अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं।

  • अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। घर के मंदिर का निर्माण उत्तर दिशा की तरफ करना सही रहता है। वास्तु के अनुसार घर में उत्तर दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करती है।
  • आप जहा पर अपने पैसे और जेवर रखते है। उस तिजोरी पर मकड़ी के जाले न लगे हों। अलमारी या तिजोरी इस तरह से लगाकर रखे की अगर आप अलमारी खोले तो वह उत्तर दिशा की ओर खुले। अगर दरवाजा दक्षिण की ओर खुलता है तो धन की हानि होती है।
  • नल का टपकना वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। अगर आपके घर का नल भी टपकता है या फिर पानी को बर्बाद किया जाता है, तो आपको बता दे कि ऐसे घर में कभी पैसा नहीं टिकता है। अगर आपके घर का नल खराब है तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।
  • ध्यान रखे कि खाने की थाली को हमेशा मेज पर आदर के साथ रखना चाहिए। खाना खाने के बाद थाली में हाथों को कभी नहीं धोना चाहिए। रात के समय भूलकर भी रसोई में झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए।

नोट : सभी जनकारिया सोशल मीडिया द्वारा ली गयी है।

Posted by: | Posted on: August 26, 2021

लिंग्याज विद्ययापीठ के आयुष ने इस साल का युवा उद्यमी का खिताब कराया अपने नाम

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी) यूनिवर्सिटी के 2014-18 बी.टेक (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक) बैच के आयुष वशिष्ट को इस साल का इंडियन एचीवर्स अवार्ड 2021 के युवा उद्यमी का खिताब मिला। आयुष ने बताया कि मेरे पास इंडियन ग्रुप से फोन आया था। जिसके बाद मैंने उन्हें अपनी प्रोफाइल भेजी। 10 हजार से भी अधिक अलग-अलग जगहों से उनके पास प्रोफाइल भेजी जाती है। जिनमें से ज्यूरी ने मुझे इस साल का युवा उद्यमी चुना। मैने इस कंपनी को बड़ी मेहनत से शुरू किया था। इस बिजनेस को शुरू करने से पहले पता नही था कि आगे क्या होने वाला है, सिर्फ मेरी मेहनत और विश्वास के भरोसे ही मैं आगे बढ़ता चला गया और अब मेरी मेहनत रंग लाई है। हमेशा मैं पॉजिटिव माइंड के साथ बस आगे बढ़ता चला गया और आज मेरा सालाना टर्न ओवर 1.5 करोड़ है।

जानकारी के लिए बता दे कि आयुष ने गुड़गांव में वर्तमान एक ट्रांसफार्मर निर्माण कंपनी में अपना प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी दौरान आयुष ने अपना खुद का बिजनेस स्टार्टअप करने का मन बनाया। यही से ही उन्हें एक नई दिशा प्राप्त हुई और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में नई तकनीकों को डिजाइन करने का फैसला किया। कहते है यदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं और पंख लगाकर ऊंची उड़ान भरना चाहते हैं तो हमेशा कुछ अलग करने की चाह रखनी चाहिए। आयुष ने भी कुछ ऐसा ही सोचा शुरूआती वित्तीय मदद से प्रयोग और विकास करना शुरू किया।

जिसमें उन्होंने लिक्विड लेवल मेजरमेंट इंस्ट्रूमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स डीसी से डीसी कन्वर्टर, फैन फेल्योर मॉड्यूल, बैटरी चार्जर्स और मीटरिंग और पैनल लाइन के लिए करंट ट्रांसफॉर्मर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों को समर्पित और विकसित किया। में एस्कॉर्ट्स2018 , सोनालिका, आदि जैसी विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के ओईएम के विक्रेता के साथ काम करने का बड़ा अवसर मिला। जिससे उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में नई तकनीकों को डिजाइन और पेश करने का फैसला किया और कुछ नए तकनीकी उत्पादों का भी आविष्कार किया साथ ही उन्होंने अपने पेटेंट के लिए आवेदन किया। प्रो. (डा.) जी.जी. शास्त्री (प्रो वाइस चांसलर) का कहना है कि हमें गर्व हैं ऐसे होनहार छात्रों पर जो हमारे कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर अपना करियर बनाने में सहायक होते है। आयुष को मैं इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ।

Posted by: | Posted on: August 26, 2021

के एल मेहता शिक्षण संस्थान की तरफ से 15 अगस्त,रक्षाबंधन , कृष्ण जन्मास्टमी की हार्दिक सुभकामनाये

के एल मेहता शिक्षण संस्थान की तरफ से 15 अगस्त,रक्षाबंधन , कृष्ण जन्मास्टमी की हार्दिक सुभकामनाये