Tuesday, December 7th, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: December 7, 2021

तिनका तिनका इंडिया अवार्ड जेल अधीक्षक फरीदाबाद जय किशन छिल्लर को

तिनका तिनका इंडिया अवार्ड जेल अधीक्षक फरीदाबाद जय किशन छिल्लर को

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)। इस वर्ष 2021 का तिनका तिनका इंडिया अवार्ड जेल अधीक्षक फरीदाबाद जय किशन छिल्लर को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों जैसे जेल के बंदियों के सुधार व पुनुरुथान के दिया जाएगा। यह अवार्ड भोपाल मध्य प्रदेश के महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं श्री अरविंद कुमार भारतीय पुलिस सेवा के द्वारा 9 दिसम्बर 2021 को केंद्रीय जेल भोपाल में दिया जाएगा। यह हरियाणा जेल विभाग के लिए बहुत ही गर्व की बात ह।

तिनका तिनका इंडिया अवार्ड्स : 2021: चुने गए 16 बंदी और 2 जेल अधिकारी

●  इस वर्ष का विषय था-जेल में टेलीफोन

●  2 बंदियों  को मिलेगा- विशेष तिनका तिनका बंदिनी पुरस्कार से सम्मानित होंगे

●  सबसे युवा पुरस्कृत बंदी 25 साल और सबसे बुज़ुर्ग 64 साल का

●  पुरस्कार श्री अरविंद कुमार, (आइपीएस) महानिदेशक. मध्य प्रदेश जेल और सुधारात्मक सेवाएं देंगे

 ●  जूरी में श्री सुधीर यादव, आइपीएस (सेवानिवृत्त) और पूर्व डीजी, दिल्ली जेल, श्री अरुण कुमार गुप्ता, आइपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व डीजी, पश्चिम बंगाल, जेल और डॉ वर्तिका नन्दा संस्थापक, तिनका तिनका थे

   मानवाधिकार दिवस के लिए तिनका तिनका अवार्ड्स इंडिया 2021 के सम्मानों की घोषणा की गई है। बंदियों और कर्मचारियों के लिए स्थापित इन इकलौते पुरस्कारों के उत्सव का यह 7वां वर्ष है। इनकी संस्थापक जेल सुधारक वर्तिका नन्दा हैं। इस वर्ष 3 श्रेणियां थीं- पेंटिंग, विशेष उल्लेख और जेल प्रशासन। 12 बंदियों को पेंटिंग श्रेणी में पुरस्कार मिला है जबकि 2 बंदियों को जेल जीवन में उनके विशेष योगदान के लिए चुना गया है। 2 जेल कर्मचारियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

Posted by: | Posted on: December 7, 2021

अभिनव प्रकाश के भाजयुमो हरियाणा प्रभारी बनने पर युवा मोर्चा ने किया स्वागत



फरीदाबाद, 7 दिसंबर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को भाजयुमो हरियाणा का प्रभारी बनाये जाने पर भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने भगवान श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। फरीदाबाद के भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व में दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्याल पर स्वागत करने पहुंची टीम में जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ, मनीष यादव, जिला मीडिया आईटी सैल समीर टंडन, जिला मीडिया प्रभारी मुकुल चोपड़ा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्य जिंदल मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के हरियाणा प्रभारी को शुभकामनाएं दी। पंकज सिंगला ने कहा कि अभिनव प्रकाश जी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और हमेशा पार्टी के हित के लिए कार्य करते हैं। पार्टी द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उनकी मेहनत को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। हमें उम्मीद ही नहीं, अपितु पूरा विश्वास है कि उनके मार्गदशन में प्रदेश में युवा मोर्चा की टीम और भी जोश एवं ऊर्जा के साथ काम करेगी। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस अवसर पर भाजयुमो के हरियाणा प्रभारी अभिनव प्रकाश ने पंकज सिंगला के नेतृत्व में पहुंची युवा टीम की तारीफ की और कहा कि जिस प्रकार फरीदाबाद की भाजपा युवा मोर्चा की टीम कार्य कर रही है, उसको लगातार जारी रखे। भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आज भाजपा एक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। हमें जनता के भरोसे एवं विश्वास को बनाए रखना होगा, ताकि आने वाले समय में न केवल राज्यों बल्कि देश में और अधिक मजबूती से हम वापसी कर पाएं।