February, 2022

now browsing by month

 
Posted by: | Posted on: February 22, 2022

ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट को ” विश्व क्षत्रिय परिषद ” का हरियाणा प्रदेश का विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त करने पर राजपूत समाज व फरीदाबाद शहर के अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट को ” विश्व क्षत्रिय परिषद ” का हरियाणा प्रदेश का विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त करने पर राजपूत समाज व फरीदाबाद शहर के अनेक सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है । विश्व क्षत्रिय परिषद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजपूत समाज के सम्मान और विकास के लिए 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर कार्य कर रहा है , जिससे ना केवल राजपूत समाज अपितु संपूर्ण समाज और भारत देश का भला होगा । ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट ने अपनी नियुक्ति के लिए विश्व क्षत्रिय परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट पदम सिंह चौहान अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राज शेखावत और अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरि सिंह चौहान का विशेष आभार प्रकट किया तथा भरोसा दिलाया की उन्होंने विश्वास करके जो संगठन की जिम्मेदारी दी है , उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और विश्व क्षत्रिय परिषद के सामाजिक कार्यों में सकारात्मकता के साथ सहयोग करेंगे ।
ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट की विश्व क्षत्रिय परिषद में इस नियुक्ति पर महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 8 फरीदाबाद के अध्यक्ष नारायण सिंह शेखावत , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रसिद्ध इतिहासकार श्री रोहताश सिंह चौहान , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश रावत , कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती रेनू चौहान , बल्लभगढ़ क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष प्रताप भाटी , युवा राजपूताना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भाटी , क्षत्रिय एकता मंच के अध्यक्ष ठाकुर संजीव चौहान व ठाकुर खैमी सरपंच , श्री नरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना एडवोकेट , जय प्रकाश भाटी एडवोकेट , कल्याण सिंह भाटी एडवोकेट , सेव फरीदाबाद एनजीओ के संस्थापक पारस भारद्वाज आदि अनेक गणमान्य लोगों ने इस नियुक्ति पर ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट को बधाई दी और खुशी जाहिर की ।

Posted by: | Posted on: February 22, 2022

मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता होगी आयोजित : उपायुक्त जितेंद्र यादव

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र में हर एक वोट के महत्व बारे लोगों को जागरूक करते हुए लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राष्टीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसके लिए प्रतिभागी 15 मार्च, 2022 तक अपनी प्रविष्टियों को विवरण के साथ मतदाता प्रतियोगिता contest@eci.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता ‘मेरा वोट मेरा भविष्य-एक वोट की शक्ति’ विषय पर आयोजित की जायेगी तथा विजेताओं को नगद राशि दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के ‘स्वीप’ (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम की यह राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता लोगों की प्रतिभा और रचनात्मकता को उजागर करने के साथ-साथ उनकी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को भी मजबूत करती है।  उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पांच श्रेणियां हैं, जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, गीत, वीडियो निर्माण और पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://ecisveep.nic.in/contest/ देखें।

Posted by: | Posted on: February 22, 2022

जल्द ही अवैध कॉलोनियां नियमित होने के दायरे में आएंगी : निगमायुक्त यशपाल

फरीदाबाद (दीपक शर्मा) : नगर निगम के आयुक्त यशपाल (आई0 ए0 एस0) ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा सरकार द्वारा दिनांक 14.02.2022 के द्वारा अवैध कालोनियों को अपूर्ण नागरिक सुख सुविधाएं तथा अवसंरचना क्षेत्रों के रूप में घोषित करने बारे पालिसी में संशोधन किया है जिससे कि अधिक से अधिक अवैध कॉलोनियां  नियमित होने के दायरे में आ जांएगीं। इन कालोनियों के नियमित/ अपूर्ण  नागरिक सुख सुविधाएं तथा अवसंरचना क्षेत्रों के रूप में घोषित होने से इनमें रह रहे लाखों लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगीं। संशोधित पालिसी में 14.02.2022 से पहले विकसित अवैध कालोनियों को शामिल किया गया है इसके बाद जो कालोनियां विकसित होगी उन पर यह संशोधित पालिसी लागू नहीं होगी।

विभाग की तरफ से अंडर सेक्शन 3 के तहत उपरोक्त एक्ट 2016 द्वारा इस पॉलिसी में संशोधित किया गया है जिसकी प्रतिलिपि नगर निगम द्वारा अपनी वेबसाइट पर जनसाधारण के अवलोकनार्थ  व सूचनार्थ अपलोड कर दी गई है। सरकार द्वारा इस बारे नये मापदंड भी तय किए गए हैं जिनका अवलोकन नगर निगम की वेबसाइट से किया जा सकता है। कालोनियों में सड़के चौड़ी, पार्क, जनसुविधाओं के लिए जगह और सामुदायिक भवन की व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं कालोनी में बने भूखण्डों का सही तरीके से नामांकन होना चाहिए। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए 2 फीसदी आरक्षित जगह होनी चाहिए। आर.डब्ल्यू.ए. के पास फायर एन.ओ.सी. होनी चाहिए।

सर्वसाधारण को यह सूचित किया जाता है कि आर.डब्ल्यू.ए. व कालोनीवासी सरकार द्वारा घोषित संशोधित पॉलिसी का लाभ लें तथा मापदंड पूरे करने वाली कालोनियों के प्लान नगर निगम में आवेदन सहित जमा करवाएं। जिससे कि पॉलिसी के मापदण्डों को पूरा करने वाली कालोनियों की सूची तैयार कर सरकार के पास उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित की जा सके।

Posted by: | Posted on: February 22, 2022

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने किया महिलाओं से सम्बंधित केसों का निपटारा

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव): हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में महिलाओं से सम्बंधित केसों की सुनवाई की। महिला आयोग की चैरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया की आज हम महिलाओं से संबंधित 17 केसो को रजिस्टर्ड करके लाये थे जिनमें पहले से कुछ मामले दर्ज थे। कुछ मुक़दमे कोर्ट में चल रहे थे कुछ री-ओपन हुए थे। उसके बावजूद हमने यह बात भी कही की अगर किसी को भी अपना केस आज दर्ज करना है तो वो लिखित में एप्लीकेशन से सकता है। ऐसे करके हमारे पास 15 मामले और आये जिसमे हमने कुछ केसों को सुना और अगली बार के लिए समय दिया। हम पहले केस को खुद स्टडी करते है फिर केस से सम्बंधित थानों के अधिकारियों से बात करते है। उसके बाद हम प्रार्थी को बुलाते है। अलग-अलग तरह के केसों से सम्बंधित अधिकारियों से राय लेकर ही मामलों का निपटारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2014-15 में प्रदेश में महिला थाने खुलवाए ताकि महिलाएं अपनी बात को खुलकर कह सके। महिला आयोग का उद्देश्य है की महिलाओ से सम्बंधित केसों का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सके।

रेनू भाटिया ने कहा कि हम समय-समय पर हर ज़िला में जाकर केसों के निपटारे का कार्यक्रम रखते है। इनमें जितने भी केस उस जगह के चौकी, थाने, महिला थाने  में महिलाओं से सम्बंधित दर्ज  होते हैं उनमें मामलो के लिए लोगो को बुलवाते है। उन्होंने कहा कि हम दोनों पार्टियों को समन करते है और थानों के अधिकारियों को बुलाते है। दोनों पार्टियों को आमने सामने बैठाकर दोनों पक्षों की बातों को सुनकर केस का निपटारा कराते है।  यदि कोई एक पार्टी बुलाने के बाद भी नहीं आती तो दूसरी बार हम उनके खिलाफ कार्यवाही के आदेश दे देते है। उन्होंने कहा कि आयोग का पहला उद्देश्य यही है की दो पार्टियों को आमने सामने बैठाकर उनकी सुलह कराई जाये। चाहे वो पति पत्नी का मामला, जमीन का मामला चाहे किसी भी तरीके का मामला हो और इसके अलावा अपहरण या रेप के मामले में हम बिलकुल भी कोताही नहीं बरतते।

उन्होंने कहा कि हम प्रयास कर रहे है की महिलाओ को न्याय के लिए धक्के न खाने पड़े। जो महिलाये अपनी बात नहीं रख पाती हम अपनी पूरी कोशिश करते है की हम उनकी बात को सामने ला सके। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से आह्वान किया कि महिलाओं को डरने की बिलकुल भी जरुरत नहीं उनके मन में जो बात है। उन्होंने जो शिकायत रखी है वह खुलकर कहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला थाने इसी लिए बनवाए थे की महिलाएं अपनी बात बिना किसी दर के रख सके।

इस अवसर पर पुलिस विभाग से डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान, एसीपी मुनीश सहगल बल्लभगढ़, एसीपी सैफ़ुद्दीन आदर्श नगर, एसीपी महेंद्र वर्मा ओल्ड फरीदाबाद, महिला थानों से एसएचओ नेहा राठी, एसएचओ गीता, एसएचओ माया, हेमा कौशिक प्रोटेक्शन ऑफिसर, वन स्टाप सेंटर से मीनू, सोशल वर्कर ऋचा मल्होत्रा, अधिवक्ता भानुप्रिया, अधिवक्ता पूजा, पुष्पा व हितेश स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

Posted by: | Posted on: February 21, 2022

लिंग्याज विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी) यूनिवर्सिटी में सोमवार को “लिंगग्विस्टिक्स डाइवर्सिटी” विषय पर ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद है कि दुनियाभर की हमारी भाषाओं और सांस्कृतिक का सम्मान हो। इस अवसर पर हिन्दी व संस्कृत भाषा के विशेषज्ञ डीपीएस के एचओडी डॉ. दिलीप कुमार शर्मा, ओड़िया साहित्य अकादमिक से संगीत सम्मान से नवाजे गए पीयूष प्रकाश बहेरा जोकि एक सिंगर, म्यूजिशन और कम्पोजर है। साथ ही रूपम एहलावत दूरदर्शन की सीनियर न्यूज रिपोर्टर ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को हमारी मातृभाषा के महत्व के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं के अलावा इस खास मौके पर लिंग्याज परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इस महत्पूर्ण दिवस का कार्यभार कल्चरल कोऑडिनेटर निशि कालरा ने संभाला। प्रो वाइस चांसलर प्रो. जसकिरण कौर ने सभी को संबोधित करते हुए कहां कि हमारा भारत विविध संस्कृति और भाषा का देश रहा है। जहां हर देश की भाषा व बोली की अपनी एक अलग पहचान है। हमारी मातृभाषा हिन्दी बेहद ही मीठी भाषा है। जिसपर हमें गर्व है।


क्यों मनाया जाता है दिवस

विश्व भर में 21 फरवरी को “अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में अपनी मातृ भाषा और संस्कृति के प्रति लोगों में रुझान पैदा करना व जागरुकता फैलाना है। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का विचार सबसे पहले बांग्लादेश से आया। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के सामान्य सम्मेलन ने 17 नवंबर 1999 में मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा की। जिसमें फैसला लिया गया कि 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Posted by: | Posted on: February 21, 2022

नेहरू युवा केंद्र की तरफ से गांव छांयसा में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव) : जिला नेहरू युवा केंद्र की तरफ से गांव छांयसा में नेहरू कल्याण शिक्षा समिति छांयसा के माध्यम से दो दिवसीय  जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस खेल कूद प्रतियोगिता में दो ब्लॉक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ऊँची कूद, लम्बी कूद, रस्सी कूद, लड़कियों की 400 मीटर दौड़, लड़को की 400 व 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इसके साथ कुश्ती 32 किलोग्राम, 36 किलोग्राम, 40 किलोग्राम, 45 किलोग्राम, 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम भारवर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगभग 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खेल कूद प्रतियोगिता की अध्यक्षता रविंद्र मोहन जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ने की। इसमें मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ऐडवोकेट (वरिष्ठ समाज सेवी), अजित भाटी ऐडवोकेट (वरिष्ठ समाज सेवी), जगदीश धनवंतरी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त आयोजन में डॉ रमेश, धरम सिंह भाटी, शोभा राम खलीफा, शेरा कोच, बृजेश, विशाल, संकेत भाटी रूरल यूनिक संस्था, सतबीर युवा सोच संस्था, शिवम भी मौजूद रहे।

इस आयोजन का संचालन नेहरू कल्याण शिक्षा समिति के अध्यक्ष भीम सैन व सतपाल भाटी (राज्य पुरुस्कार विजेता) ने किया तथा नेत्रपाल सिंह (स्टार वायर इंडिया लिमिटेड छांयसा) ने कंपनी की तरफ से योगदान दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविन्द गाँधी अध्यक्ष युवा सेवा संगठन शाखा छांयसा ने पूरा सहयोग दिया। सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा इनाम वितरित किए गए।

मंच संचालन सागर मल्होत्रा ने किया। सभी अतिथियों ने बच्चो को खेलो में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई तथा बच्चो ने भी नेहरू युवा केंद्र का धन्यवाद किया। राजेश सरपंच जी ने अतिथियों का धन्यवाद किया। दोनों ब्लॉक के बहुत से लोगो ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया।

प्रथम दिन 19 फरवरी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल छांयसा की मुख्याद्यापिका श्रीमती शशि यादव ने खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। डी.पी यशवीर तेवतिया ने बच्चो को खेल करवाए। दूसरे दिन सुबह 8 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 400 मीटर तथा 1600 मीटर दौड़ आयोजन किया गया। रेस्ट हाउस छांयसा में कुश्ती का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लम्बी कूद में मोहित ने प्रथम व कपिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में आकाश ने प्रथम व बंटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्सी कूद में ऋतू ने प्रथम व लक्की भाटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में लक्की ने प्रथम व बरखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर लड़कों की दौड़ में कपिल ने प्रथम व मोहित अलावलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

1600 मीटर दौड़ में भी कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व विष्णु अट्टाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 32 किलोग्राम में हितेश प्रथम व देवा द्वितीय रहा, 36 किलोग्राम वजन में प्राइस प्रथम व द्वितीय स्थान मयंक ने प्राप्त किया, 40 किलोग्राम में विनय प्रथम व करन द्वितीय स्थान पर रहा। 45 किलोग्राम वजन में रुपेश ने प्रथम व हर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 किलोग्राम वजन में देव मोहना ने प्रथम व नितिन ने द्वितीय प्राप्त किया। 55 किलोग्राम वजन में बंटी ने प्रथम व नरेंदर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Posted by: | Posted on: February 18, 2022

नीमका जेल के बंदियों के खोले जाएंगे बैंक खाते

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन वाईएस राठौर के दिशा दिशा निर्देश अनुसार आज शुक्रवार को नीमका जेल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सीजेएम कम् जागरूकता शिविर के नोडल अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश शिवा चौबे मंगलेश कुमार चौबे के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कैंप आयोजित किया गया।

सीजीएम मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि यह में कानूनी जागरूकता कैंप आमजन को जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि सरकार द्वारा देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी नई दिल्ली के आदेश अनुसार पूरे भारतवर्ष में 2 अक्टूबर 2021 से मनाया जा रहा है। मंगलेश कुमार चौबे ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद का मकसद सभी लोगों को कानूनी तौर पर जागरूक कर समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का है।

उन्होंने कहा कि यह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह जागरूकता कैंप आमजन को विभिन्न सरकारी विभागों से मिलने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन बारे कानूनी पहलुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया है। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्थानों पर लोगों को उनके विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न जान कल जनकल्याणकारी योजनाओं के कानूनी पहलुओं बारे जानकारियां दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं तथा पूरी टीम के बेहतर तालमेल के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आयोजित यह जागरूकता कैंप लोगों को जागरूक करने में कारगर सिद्ध होगा। कानूनी पहलुओं बारे विस्तार पूर्वक यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को नि:शुल्क में कानूनी सहायता तथा गरीब परिवारों को स्वयं का न्यायालय में केस लड़ने के लिए केस की पैरवी के लिए मुफ्त में अधिवक्ता मुहैया करवा रहा है।

स्थानीय नीमका जेल में सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कैंप में बंदियों को कानूनी अधिकारों और उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार पूर्वक पैनल अधिवक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा स्टालें लगाकर बन्दियों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे में जागरूक किया गया।

सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व हरियाणा सेवा प्राधिकरण की हिदायतों के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल में बंदियों के लिए जागरूकता कैंप आयोजित किया गया है। जागरूकता कैंप में उन्हें विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है।

सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि जिला जेल में जिला शिक्षा विभाग द्वारा सभी कैदियों को साक्षर करने के लिए एक अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी। जो उन्हें शिक्षित करके उनकी योग्यता अनुसार अगली कक्षा के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके अलावा सभी बंदियों के जनधन के तहत खाते खोले जाएंगे ताकि उनका बीमा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए हो सके। इसमें कानूनी सहायता, बुढ़ापा पेंशन, जीवन बीमा सहित अन्य सुविधाओं बारे में विभिन्न विभागों की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। उनके बारे अवगत करवाया गया। जिन बंदियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उनके आधार कार्ड बनवाने, खाता खुलवाने सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जेल अधीक्षक/ जेलर जयकिशन छिल्लर ने कहा कि जेल में बंदिओं को उनकी उनकी योग्यता के अनुसार कामों को अलग-अलग बांटा गया है। जो भी बंदी पढ़ना चाहते हैं उनके लिए जिला जेल द्वारा विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्ड से तालमेल करके उनको सर्टिफिकेट भी दिलवाई जा रहे हैं।

इस जागरूकता कैंप में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, केनरा बैंक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल विभाग, शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग, रोजगार विभाग, एडीसी कार्यालय, समाज कल्याण, जिला बाल सुरक्षा इकाई, जिला रेडक्रास, हेफड, आयुष विभाग, , खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित 18 विभाग अलग-अलग स्टाले लगा कर उन विभागों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं बारे साहित कानूनी पहलुओं बारे लोगों को जागरूक किया।

Posted by: | Posted on: February 18, 2022

प्रदेश मे नगर निकाय चुनावो की सरगर्मी तेज, पूर्व मंत्री विपुल गोयल को नियुक्त किया सोहना से प्रभारी।

आपको बतादें हरियाणा मे नगर निगम ओर कमेटी चुनावो की सरगर्मी तेज हो गयी है, कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से हरियाणा की 57 नगर निगम ओर नगर परिषद के चुनावों के मद्देंजर चुनाव मे जीत की रणनीति तय् करने के लिए विधायक ओर पूर्व मंत्रियों की ड्यूटी बतौर चुनाव प्रभारी निर्धारित की गयी है।

इसी कड़ी मे हरियाणा से पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सोहना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें की विपुल गोयल को इससे पहले उत्तराखंड चुनाव मे भी प्रवासी प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गयी थी । इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सोहना नगर परिषद चुनाव का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद सोहना मे प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू के साथ सोहना से स्थानीय विधायक संजय सिंह व सभी कार्यकर्ता कार्यशाला मे शामिल हुए ओर चुनाव को लेकर अहम बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया। सोहना मे आयोजित इस कार्यशाला मे पूर्व विधायक तेजपाल सिंह तंवर व जिले की जिलाध्यक्ष गार्गी कककङ भी मौजूद रही । उपरोक्त कार्यशाला को मुख्य रूप से संगठन मंत्री रविन्द्र राजू व पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने संबोधित किया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सोहना नगर परिषद के भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आगामी नगर परिषद चुनाव हेतु मनोबल बढाना ओर मार्गदर्शन करना था ताकि चुनाव की रणनीति के लिए चुनाव से पहले महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विचार हो सके। उपरोक्त कार्यशाला मे गुरूगाम जिले व सोहना नगर परिषद के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: February 18, 2022

पाबंदिया हटने के बाद सोमवार से खुलेगी लिंग्याज यूनिवर्सिटी, कुछ जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा स्टूडेंट्स को

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा सभी पाबंदिया हटाने के बाद अब शिक्षण संस्थान फिर से खुलने जा रहे हैं। फरीदाबाद स्थित लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी) यूनिवर्सिटी 21 फरवरी से कुछ जरूरी प्रोटोकॉल के साथ खुल रही है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।


स्टूडेंट्स को कॉलेज में आने के लिए कोरोना टेस्ट रिपोर्ट (आरटीपीसीआर) लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अपने अभिभावकों की सहमति पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपनी तरफ से स्टूडेंट्स की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतते हुए कई सख्त इंतजाम किए हैं। यूनिवर्सिटी में प्रवेश करते ही सेनिटाइजर टनल लगाया गया है। इसके अलावा थर्मल स्कैनिंग व जगह-जगह हैंड सेनिटाइजर लगाए गए हैं। यूनिवर्सिटी खुलने पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। छात्रावास के सभी कमरों व सभी क्लास रूम्स को सेनिटाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं दूरदराज से आने वाले छात्रों के लगेज को भी सेनिटाइज किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का उपयोग करना स्टूडेंट्स व स्टाफ के लिए अनिवार्य रहेगा। इसके लिए निरीक्षण टीम भी बनाई गई है। जो इस पर पूरी तरह नजर रखेगी। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में कोविड आइसोलेशन सेंटर भी बनाया गया है। आपातकालीन स्थिति के लिए परिसर में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रो वाइस चांसलर प्रो. जसकिरण कौर के अनुसार सरकार की सभी गाइड लाइंस को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी को पूरी तरह से खोलने का फैसला किया गया है। पिछले महीने से फर्स्ट ईयर को ऑनलाइन से ऑफलाइन किया गया था, लेकिन अब सोमवार से बाकी सभी क्लासेज भी ऑफलाइन शुरू हो जाएंगी।

Posted by: | Posted on: February 16, 2022

भगवान वाल्मीकि का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा: नवीन गोयल


-भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना पर कही यह बात
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दायक है। प्राचीन वैदिक काल के ऋषियों की श्रेणी में उनका नाम पहले स्थान पर आता है। ऐसे महान ऋषि की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में आकर वे धन्य हुए हैं। यह बात उन्होंने बुधवार को यहां दयानंद कालोनी शिव मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना समारोह में बोलते हुए कही।
श्री गोयल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना करके हमें जीवन के सही अर्थों का संदेश दिया। जीवन के हर पड़ाव पर हमें किस तरह से चलना है, यह उन्होंने अपने इस महाकाव्य में सिखाया। पिता की आज्ञा का पालन और पुत्र के रूप में श्रीराम द्वारा निभाए गए अपने कर्तव्य से आज की पीढ़ी को शिक्षा लेनी चाहिए। रामायण महाकाव्य में उन्होंने 24 हजार श्लोकों का निर्माण किया। हर एक श्लोक हमें जीवन के हर कदम पर नई सीख देता है।
नवीन गोयल ने वाल्मीकि समाज की नई बस्ती में पुरानी हो चुकी चौपाल को लेकर उनके नवनिर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। नई बस्ती क्षेत्र में करीब एक हजार घर हैं। एक हजार घरों में प्रति घर चार सदस्य भी जोड़कर देखें तो आबादी चार हजार हो जाती हैं। क्षेत्र के घरेलू कार्यक्रमों के लिए पुरानी हो चुकी इस चौपाल को अब नया बनाया जाना जरूरी भी है। इस चौपाल के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में पुरानी चौपालों को नए बनाया जा रहा है। सर्व समाज की चौपालों को भव्य बनाया जा चुका है। शहर में काफी चौपालें ऐसी हैं, जो कि बहुत पुरानी हो चुकी हैं। वहां पर आयोजन करने में लोगों को दिक्कतें आती हैं। कई जगह तो चौपालें खंडहर हो चुकी हैं। इसलिए इन चौपालों को भव्य बनाया जा रहा है। वर्तमान की जरूरतों के हिसाब से उनका निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर बाबा अलखनाथ, दिल्ली कालकाजी मंदिर से सुरेंद्र नाथ जी, सुल्तान वाल्मीकि, रमेश कुमार, जुगेश कुमार, राजकुमार, कुलदीप, वीरभान, महेंद्र, सुरेंद्र भंडारी, बिरम लाल, महेंद्र पंडित, ईशु वाल्मीकि, कमलकांत गोयल, कैप्टन विक्रम भार्गव एडवोकेट, रविदास सभा के प्रधान योगेंद्र, प्रताप नगर से किरपा राम, कन्हैया, महेंद्र समेत काफी लोग उपस्थित रहे।