Thursday, February 10th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: February 10, 2022

न्यायपालिका द्वारा जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला केस से बरी होने पर 51 किलो लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की:मनोज गोयल

जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के संस्कारधारी और सिरसा निवासी पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के परिवार से हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि भारतवर्ष में जनता का गहरा नाता रहा है उनके वंशज अर्थात पोते जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय चौटाला को न्यायपालिका द्वारा केस से बरी हुए है उनकी सबसे विशेषता यह रही की तिहाड़ जेल में रहते हुए उनका आचार व्यवहार बहुत ही कुशल रहा इसके अलावा उनके जेल में रहते हुए उनके दिल की धड़कन और आवाज प्रदेशवासियों के बीच पहुंचती रही और यही कारण है कि वह संस्कारधारी जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौटाला के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई थी बल्कि उनकी यादों को संजोते हुए अब उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है ।
जननायक जनता पार्टी के नेता मनोज गोयल ने कहा कि यह माहौल एक उत्सव की भांति प्रदेश के कोने कोने में मनाया जा रहा है कार्यकर्ताओं द्वारा अपने पड़ोसियों सहपाठियों को लड्डू खिलाकर न्यायपालिका से डॉक्टर अजय चौटाला के बरी होने पर जजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता लक्की शर्मा,सागर शर्मा,नेपाल शर्मा,मास्टर जी,दलीप, राजू,भूपेश के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।