Wednesday, February 16th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: February 16, 2022

भगवान वाल्मीकि का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा: नवीन गोयल


-भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना पर कही यह बात
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दायक है। प्राचीन वैदिक काल के ऋषियों की श्रेणी में उनका नाम पहले स्थान पर आता है। ऐसे महान ऋषि की मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में आकर वे धन्य हुए हैं। यह बात उन्होंने बुधवार को यहां दयानंद कालोनी शिव मंदिर में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना समारोह में बोलते हुए कही।
श्री गोयल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना करके हमें जीवन के सही अर्थों का संदेश दिया। जीवन के हर पड़ाव पर हमें किस तरह से चलना है, यह उन्होंने अपने इस महाकाव्य में सिखाया। पिता की आज्ञा का पालन और पुत्र के रूप में श्रीराम द्वारा निभाए गए अपने कर्तव्य से आज की पीढ़ी को शिक्षा लेनी चाहिए। रामायण महाकाव्य में उन्होंने 24 हजार श्लोकों का निर्माण किया। हर एक श्लोक हमें जीवन के हर कदम पर नई सीख देता है।
नवीन गोयल ने वाल्मीकि समाज की नई बस्ती में पुरानी हो चुकी चौपाल को लेकर उनके नवनिर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। नई बस्ती क्षेत्र में करीब एक हजार घर हैं। एक हजार घरों में प्रति घर चार सदस्य भी जोड़कर देखें तो आबादी चार हजार हो जाती हैं। क्षेत्र के घरेलू कार्यक्रमों के लिए पुरानी हो चुकी इस चौपाल को अब नया बनाया जाना जरूरी भी है। इस चौपाल के बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में पुरानी चौपालों को नए बनाया जा रहा है। सर्व समाज की चौपालों को भव्य बनाया जा चुका है। शहर में काफी चौपालें ऐसी हैं, जो कि बहुत पुरानी हो चुकी हैं। वहां पर आयोजन करने में लोगों को दिक्कतें आती हैं। कई जगह तो चौपालें खंडहर हो चुकी हैं। इसलिए इन चौपालों को भव्य बनाया जा रहा है। वर्तमान की जरूरतों के हिसाब से उनका निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर बाबा अलखनाथ, दिल्ली कालकाजी मंदिर से सुरेंद्र नाथ जी, सुल्तान वाल्मीकि, रमेश कुमार, जुगेश कुमार, राजकुमार, कुलदीप, वीरभान, महेंद्र, सुरेंद्र भंडारी, बिरम लाल, महेंद्र पंडित, ईशु वाल्मीकि, कमलकांत गोयल, कैप्टन विक्रम भार्गव एडवोकेट, रविदास सभा के प्रधान योगेंद्र, प्रताप नगर से किरपा राम, कन्हैया, महेंद्र समेत काफी लोग उपस्थित रहे।

Posted by: | Posted on: February 16, 2022

संत रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ उठाई थी आवाज:-मनोज गोयल

बल्लबगढ़.16 फरवरी।

संत रविदास महाराज ज़ी की जयंती का कार्यक्रम जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज गोयल ने अपने कार्यालय स्थित मुकेश कॉलोनी में आयोजित किया।

जजपा नेता मनोज गोयल ने संत रविदास जी को नमन करते हुए सभी साधु-संतों को प्रणाम किया।
जननायक जनता पार्टी के नेता मनोज गोयल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और छुआछूत आदि का उन्‍होंने विरोध किया और पूरे जीवन इन कुरीतियों के खिलाफ ही सेवा करते रहे बल्कि उन्होंने लोगों को यह भी संदेश दिया कि ईश्वर ने इंसान को बनाया है ना कि इंसान ने ईश्वर बनाया है अर्थात इस धरती पर सभी को भगवान ने बनाया है और सभी के अधिकार समान है. इस सामाजिक परिस्थिति पर आधारित, संत गुरु रविदास जी ने लोगों को वैश्विक भाईचारा और सहिष्णुता का ज्ञान दिया.
संत जी के अध्यापन से प्रभावित होकर चितौड़ साम्राज्य के राजा और रानी उनके अनुयायी बन गए।

संत जी ने दोहे के माध्यम से संदेश दिए कि:-अगर फूल नहीं बन सकते हैं, तो कम से कम कांटे न बनें

“गुरु के उपदेश कभी निष्फल नहीं जाते।
उसका वचन कभी गलत नहीं होता।

इस कार्यक्रम के दौरान नेपाल सिंह अंशु सिंह डॉ सुरेंद्र डॉक्टर अनिल और जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Posted by: | Posted on: February 16, 2022

राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाएं अधिक से अधिक सहमति समझौता केसों का निपटारा : सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार यह आदेश दिया गया है, कि जिला आगामी 12 मार्च को ज्यादा से ज्यादा दावे लगाकर विचाराधीन केसों का अधिवक्ता आपस में समझौता करवा कर निपटारा करवाएं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक चालानों और धनराशि सम्बंधित/पैटी केसों का अधिक से अधिक निपटारा लोगों की सहमति से करवाएं।

सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि सभी अधिवक्ता 12 मार्च से पहले पहले, तीसरे और पांचवे हर शनिवार को ट्रैफिक चालान ले सकते है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम, फैक्ट्री और बैंक केसों का आपसी सहमति से समझौता करवा कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान करवाने के लिए मुकदमे को प्रोत्साहित करें। यदि समझौता लगता है, तो पार्टियों का बयान दर्ज पहले किया जा सकता है।

सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने अदालतों विचाराधीन केसों से सम्बंधित लोगों से अपनी करते हुए कहा कि कोर्ट में बैंक, फैक्ट्री और बिजली के बिलों से सम्बंधित विचाराधीन केसों को आपसी सहमति से राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान करवाएं।

Posted by: | Posted on: February 16, 2022

रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी सैक्टर-56, 56ए द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव)। रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी सैक्टर-56, 56ए द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी के चुनाव सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें नन्द किशोर नागर को प्रधान चुना गया। साथ ही महासचिव पर पर पवन मोर तथा कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।
इसके बाद अन्य पदाधिकारियों में हेमचंद को चेयरमैन, ललित पांडे उपप्रधान, संजय कुमार दुबे सहसचिव, गौतम कुमार, साधुराम, प्रेमचंद शर्मा, निरंजन कुमार पाण्डे, पारस यादव को सदस्य चुना गया।
उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रधान नन्द किशोर नागर ने कहा कि रेजीडेंस वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी जल्द क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त, जिला उपायुक्त से मुलाकात करेगें साथ ही क्षेत्र में पुलिस आयुक्त से भी प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर क्षेत्र में पुलिस गश्त व नाके बढ़ाने की मांग करेगा।