Thursday, March 31st, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: March 31, 2022

प्रीफेक्ट ब्रेड कंपनी के मालिक ,उद्योग जगत में परफेक्ट मैन की पहचान बन चुके  डा. एच के बत्रा को आल इंडिया ब्रैड मैन्युफैक्चर एसोसिएशन का फिर से बर्ष 2022-23 के लिए अध्यक्ष चुना गया है

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )  :  प्रीफेक्ट ब्रेड कंपनी के मालिक ,उद्योग जगत में परफेक्ट मैन की पहचान बन चुके  डा. एच के बत्रा को आल इंडिया ब्रैड मैन्युफैक्चर एसोसिएशन का फिर से बर्ष 2022-23 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। उनका चयन एसोसिएशन की 36 वीं  आम बैठक में किया गया। यह बैठक ऑनलाइन आयोजित की गयी।  इस मौके पर डा. बतरा ने कहा कि वह संस्था के सभी सदस्यों का उनके दिखाए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करता हूँ  तथा उनका यह प्रयास होगा कि संस्था के सभी सदस्यों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

डा. बत्रा को पुन: एआईबीएमए का अध्यक्ष चुने जाने वाले पर फरीदाबाद के उद्योग जगत मे भी खुशी का आलम है तथा उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी है।उल्लेखनीय है कि एआईबीएमए देश की सबसे बडी व पुरानी संस्था है जिसमें देश के सभी छोटे बडे ब्रैड उत्पादक संस्थान सदस्य है तथा इस संस्था के फिर से अध्यक्ष चुने जाना डा. बत्रा के साथ-साथ फरीदाबाद के उद्योगजगत के लिए गौरब की बात है। यही कारण है कि परफेक्ट मैन डा. बत्रा को इस उपलब्धि पर बधाई देने वालो का तांता लगा है।फरीदाबाद के उद्योगजगत में डा. बत्रा  उन गिने चुने उद्योगपतियों में से हैं जिन्होंंने अपने काम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। वह फरीदाबाद चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष भी हैं।  श्री बत्रा सामजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में भी अग्रणी रहते हैं। हर वर्ष पहले नवरात्रे पर वह माता की चौकी करवाते हैं , जिसमे ज़िले के अनेक गणमान्य लोग शिरकत करते हैं। उनकी लोकप्रियता एवं व्यवहार का ही असर है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल , केंद्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व ओमप्रकाश चौटाला सहित कई विधायक मंत्री व प्रदेश के दिग्गज नेता भी उनके निवास पर आ चुके हैं तथा ये इन सब के चहेते माने जाते हैं।