Monday, April 11th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: April 11, 2022

मेट्रो ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल को राजस्थान के राज्यपाल एवं एवं राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर डॉक्टर कलराज मिश्रा ने डॉक्टर ऑफ साइंस मेडिसिन की उपाधि से सम्मानित किया

पुरुषोत्तम लाल डॉक्टर ऑफ साइंस ( मेडिसिन) की उपाधि से सम्मानित।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस जयपुर ने शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मेट्रो ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल को राजस्थान के राज्यपाल एवं एवं राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर डॉक्टर कलराज मिश्रा ने डॉक्टर ऑफ साइंस मेडिसिन की उपाधि से सम्मानित किया
पद्मभूषण पद्मभूषण एवं डॉक्टर बी सी राय नेशनल अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल को भारत में हृदय रोग के उपचार के क्षेत्र में 20 नई तकनीकों जैसे कि स्लो रोटेशनल एंजोप्लास्टिक, डायमंड ड्रिलिंग , नॉनसर्जिकल क्लोजर ऑफ हार्ट होल, नॉनसर्जिकल ऑर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट इत्यादि शामिल है।
गौरतलब है कि कुछ ही महीनों पहले विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अदनान कसतराती ने डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल को भारत के फादर ऑफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के सम्मान से सम्मानित किया था।
इस उपलक्ष पर डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल ने राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर डॉ कलराज मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रसादी लाल मीणा, वाइस चांसलर डॉ सुधीर भंडारी, बोर्ड मेंबर्स का आभार व्यक्त किया एवं विनम्रता पूर्वक डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि को स्वीकार किया।
डॉक्टर लाल ने इस उपलक्ष पर राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर, वॉइस चांसलर को यूनिवर्सिटी द्वारा सफलतापूर्वक चलाए जा रहे विभिन्न रिसर्च प्रोग्राम पर बधाई दी।
डॉक्टर लाल ने इस उपलक्ष पर बोलते हुए कहा कि किसी भी देश की तरक्की में रिसर्च का अहम योगदान होता है। भारत में ग्रामीण क्षेत्र में रिसर्च की बहुत जरूरत है। बहुत कोशिशों के बाद भी गांव में डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ की कमी है। डॉक्टर लाल ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपलब्धता कराने के लिए 3 पॉइंट प्रोग्राम तैयार किया है जिससे स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट गांव में काम करने के लिए तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह इस 3 पॉइंट फार्मूला को बहुत ही जल्द सरकार के समक्ष रखने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि यूं तो उनका जीवन कार्डियोलॉजी एवं हृदय हृदय रोगों के उपचार के लिए समर्पित है परंतु मैं भी गांव से आते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत बातों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें अभी भी याद है कि गांव में संसाधनों की कमी के कारण जीवन किस तरीके से मुश्किल होता था। उन्होंने अपने पिताजी को गांव में डॉक्टर एवं समय पर उपचार न होने के कारण खो दिया। परंतु अब समय बदल गया है। सरकार , यूनिवर्सिटी एवं हम हम सब मिलकर गांव को बदल सकते हैं।
राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने कार्यक्रम में भारत के 2 बड़े डॉक्टरों को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया किया गया जिसमें एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया एवं मेट्रो ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल शामिल है।

Posted by: | Posted on: April 11, 2022

एकार्ड अस्पताल स्वास्थय जांच षिविर में 245 लोगों की जांच

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एकार्ड सुपरस्पेषलिटी अस्पताल सैक्टर -86 फरीदाबाद द्वारा विष्व स्वास्थय दिवस के उपलक्ष्य में निषुल्क स्वास्थय जांच षिविर का आयोजन किया गया जिसमें 245 लोगों ने अपने स्वस्थय की जांच करवाई ! एकार्ड अस्पताल की ओर से दिमाग रोग विषेपज्ञ डा0 रोहित गंुप्ता हडडी रोग विषेपज्ञ डा0 युवराज कुमार हदय रोग विषेपज्ञ डा0 सिम्मी मिनोचा न्यूरोसर्जन डा0 हिमांषु अरोडा बाल रोग विषेपज्ञ डा0 प्रभात वाजपेयी सर्जरी विभाग से डा0 राजीव गर्ग वरीप्ठ महिला रोग विषेपज्ञ डा0 सबिता कुमारी डा0 दिव्या कुमार किडनी रोग विषेपज्ञ डा0 जितेन्द्र कुमार डा0 अनीष कुमार एंव मेडिसन स्पेषलिस्ट डा0 सुरेन्द्र मीना ने मरीजों की जांच की !
डा0 युवराज कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी में लगातार घर पर रहने के कारण बहुत से लोगों ने ना तो अपने षरीर की जांच करवाई और ना ही किसी प्रकार की एक्सरसाइस पर ज्यादा ध्यान दिया ! षिविर में आने वाले कुछ मरीज ऐसे भी थे कि जिनको बीमारी की षुरूवात थी जिसका समय पर इलाज होने पर बीमारी की गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है ! उन्होने बताया कि वर्तमान में एकार्ड अस्पताल में सभी प्रकार की सर्जरी – भर्ती – डायलिसिस – लैब एंव रेडियोलौजी की सुविधाएं चालू हो चुकी हैं और जल्द ही बाकी की सभी चिकित्सा संबंधी सुविधांए भी षुरू कर दी जाएगी और आने वाले समय में भी एकार्ड अस्पताल समय-समय पर इस प्रकार के षिविर का आयोजन करता रहेगा !

Posted by: | Posted on: April 11, 2022

शिक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर : लिंग्याज के छात्र अब स्कॉटलैंड में भी पढ़ सकेंगे

फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी) यूनिवर्सिटी अब विदेशों में भी अपने पंख फैला रहा है! उसने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ सहयोगात्मक गतिविधियों की शुरुआत की है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्कॉटलैंड (यूके) के सबसे बड़े टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज सिटी ऑफ ग्लासगो कॉलेज के साथ अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
लिंग्याज विद्यापीठ शोधकर्ताओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को दुनिया भर के अग्रणी तकनीकी विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग में प्रवेश करने के लिए सर्वोत्तम संभव शर्तों को देने के लिए सक्रिय रूप से समर्पित है। विदेशों में प्रौद्योगिकीविदों के साथ अकादमिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से लिंग्याज विद्यापीठ अधिक प्रभाव और दृश्यता प्राप्त कर सकता है। यह अन्य प्रसिद्ध तकनीकी विश्वविद्यालयों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करने के लिए जागरूकता, विश्वास और सम्मान पैदा करता है। लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे ने दोनों महत्वपूर्ण संस्थाओं के बीच हुए इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय समझौता अवश्य ही शिक्षा और शोध के मानदंडों पर खरा उतरेगा तथा वर्तमान और भविष्य में शोधकर्ता अवश्य ही इससे लाभान्वित होंगे। ग्लासगो के प्रोजेक्ट डॉरेक्टर ध्रुव कुमार ने फरीदाबाद आकर लिंग्याज विद्यापीठ के रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान के साथ इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर वाइस चांसलर प्रो. अरविंद अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता शिक्षा के क्षेत्र में एक सहयोग और गतिशीलता कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना और विदेशी देशों के बीच सहयोग के माध्यम से लोगों एवं संस्कृतियों के बीच संवाद और समझ को बढ़ावा देना है। इस समझौते के क्रियान्वन के लिए उत्तरदायी प्रो वाइस चांसलर प्रो. जसकिरण कौर ने कहा कि इस समझौते से शोधकर्ता अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के यहां जाने से वहां की संस्कृति और कल्चर के बारे में भी स्टूडेंट को जानने का मौका मिलेगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रों वाइस चांसलर आरएनडी प्रो. जी.एम.पाटिल ने कहाकि दोनों शैक्षणिक संस्थानों के बीच यह समझौता एक अच्छी पहल है। इससे दोंनो संस्थानों के छात्र-छात्राओं को एक-दूसरे के देशों में जाकर शिक्षण और शोध कार्यों में मदद मिल सकेगी।

Posted by: | Posted on: April 11, 2022

रामनवमी की पवित्र बेला पर आज सतयुग दर्शन वसुंधरा के प्रांगण में हवन आयोजन के उपरांत कई नवजात शिशुओं ने चोले डलवाए

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | रामनवमी की पवित्र बेला पर आज सतयुग दर्शन वसुंधरा के प्रांगण में हवन आयोजन के उपरांत कई नवजात शिशुओं ने चोले डलवाए, उनका नामकरण हुआ व मुण्डन संस्कार सम्पन्न हुआ। आज सफ़ेद पोशाक व गुलानारी दुपट्‌टा धारे श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ थी। आज यहाँ अनमोल मानव जीवन के परमपद को समयानुसार प्राप्त कर लेने की महत्ता पर बल देते हुए ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सजन जी ने कहा कि हमारा वास्तविक स्वरूप विशुद्धता का प्रतीक है। इस स्वरूप का बोध करने हेतु आध्यात्मिक शिक्षा अनिवार्य है। एकमात्र आध्यात्मिक शिक्षा ही आत्मशुद्धि का अति उत्तम साधन है। आत्मशुद्धि से तात्पर्य मन और शरीर इन दोनों की पवित्रता साधने से है। अनकी पवित्रता साधने पर ही सबसे बड़ी विजय यानि आत्मविजय प्राप्त हो सकती है। अत: आप भी इस विजय को प्राप्त करने हेतु आत्मज्ञान प्राप्त करो। इस संदर्भ में याद रखो कि:-

१ आत्मज्ञान सबसे उत्तम विद्या होती है जो सहजता से एक व्यक्ति को श्रेष्ठ बना देती है। तभी तो ऐसा व्यक्ति सांसारिक जीवन में उपयोगी सभी विद्याओं का ज्ञान अर्जन कर भूल कर भी उसका दुरूपयोग नहीं करता और अपने जीवन में जो भी करता है वह जनहित को ध्यान में रखते हुए करता है। स्पष्ट है कि आत्मिक ज्ञान की पढ़ाई के अंतर्गत भौतिक पढ़ाई करना वर्जित नहीं है अपितु इसके ज्ञान के द्वारा भौतिकता व अध्यात्मिकता के मध्य संतुलन कायम रखा जाता है ताकि हम अपनी नैतिक अवस्था से गिर कर अनैतिकता व चारित्रिक पतन के गर्त में न चले जाए।

२ आत्मज्ञान द्वारा एक व्यक्ति आत्म यानि ब्रह्म साक्षात्कार करते हुए अपने अस्तित्व और अपनी गतिविधियों के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहने की प्रवृत्ति में ढलता है। इस तरह उसे ‘मैं‘ क्या ठीक कर रहा हूँ व क्या गलत कर रहा हूँ उसकी परख हो जाती है और वह मानव इसी प्रवृत्ति में ढल नित्य-प्रतिदिन अपने आप की परख करता हुआ आत्मनियंत्रण द्वारा आत्मसुधार करता जाता है। इस तरह वह जागरूक व्यक्ति विद्वान बन जाता है। जान लो कि एक विद्वान ही इस मिथ्या जगत की असलियत जान सकता है और इस तरह अविद्या धारणा व अविद्या प्रदान करने की क्रिया से बचे रह अपने यथार्थ में बना रह सकता है।ऐसा विद्वान अपने आचरण को सूक्ष्म से सूक्ष्म दोष से मुक्त रखने हेतु, आत्मनिरीक्षण द्वारा, अपने अंत:करण की विशुद्धता बनाए रखते हुए, स्वयं ही अपना मार्गदर्शन यानि अपने हित या भविष्य के विषय में निश्चित करता है। इस प्रकार वह आत्मविश्वासी अपने आध्यात्मिक लक्ष्य को पाने के लिए अपनी इच्छाओं और सांसारिक स्वार्थों के त्याग हेतु सदा आत्मविद्या की साधना में लीन रहता है।

३ परमात्मा गुणों का घर है। परमात्मा का बोध होने पर मस्तक की वह ताकी खुल जाती है जहाँ से आत्मज्ञान प्राप्त होता है। आत्मज्ञान द्वारा मानव ज्यों-ज्यों सद्‌गुणों को धारण करता जाता है त्यों-त्यों उसको अपने परमात्मा स्वरूप की पहचान होती जाती है। तात्पर्य यह है कि निज परमात्म स्वरूप की पहचान करते हुए उसे ऐसे लगने लगता है कि जो परमात्मा के गुण हैं वो गुण तो मुझ में भी हैं। इस तरह धीरे-धीरे उसे उस परमात्मा में व्यापत सम्पूर्ण गुण अपने लगने लगते हैं। तभी तो आत्म-परमात्मा का भेद मिट पाता है और वह अभेद हो जाता है। इस प्रकार उन गुणों के आधार पर एक गुणी व्यक्ति उस गुणेश्वर परमात्मा का सर्व-सर्व बोध कर पाता है व एक अच्छा इंसान बन जगत उद्धार हेतु हर प्रकार का पराक्रम दिखाने के योग्य बन जाता है। यही उसके जीवन में विजयी होने का प्रतीक होता है।

४ आत्मिक ज्ञान एक व्यक्ति को निज शक्ति का ज्ञान ही नहीं कराता वरन्‌ उसको धर्मानुसार प्रयोग करने की क्षमता भी प्रदान करता है ताकि वह आत्मबल का सदुपयोग करते हुए अपनी विकारों से रक्षा कर पाए।

५ आत्मिक ज्ञान अपने आप में वह सर्वश्रेष्ठ परमार्थिक धन है जिससे व्यक्ति एक तो सर्वोच्च सत्य यानि ब्रह्म और जीव के ज्ञान का बोध कर सकता है, दूसरा परमतत्व की साधना और ब्रह्म की प्राप्ति को ही सबसे श्रेष्ठ कर्त्तव्य मानते हुए परोपकार कमाना अति आवश्यक मानता है। यहाँ तक कि स्वार्थी धन भी नेक नीयती से कमाता व व्यय करता है। इस प्रकार उसके मन में स्वार्थ पनपने की कोई गुंजाइश ही शेष नहीं रहती और वह परमार्थिक कार्यों में ही जुटा रहता है।

६ आत्मज्ञान ही अपने आप में विवेकशक्ति है जो व्यक्ति को निज का, जगत का, व ब्रह्म का ज्ञान-विज्ञान विचार द्वारा धारण कर, अपना जीवन युक्तिसंगत व्यतीत करने के उपाय प्रदान करता है। तभी तो ऐसा व्यक्ति हर कार्य आत्मीयता से सिद्ध करते हुए सदा शांतमय व आनन्दमय बना रहता है और निर्लिप्तता से निर्विकारी जीवनयापन कर पाता है।

७ आत्मज्ञान प्राप्त करना आत्मसाक्षात्कार करने के लिए तपस्या है यानि सत्य की जानकारी प्राप्त करने हेतु अति आवश्यक है। यहाँ याद रखने की बात है कि परमात्मा ज्ञान से पूर्ण है इसलिए निज ब्रह्म स्वरूप न तो कर्म द्वारा और न ही ज्ञान-कर्म के मिश्रण से जाना जा सकता है। उसको जानने के लिए तो केवल अंतर्दृष्टि द्वारा प्राप्त ज्ञान ही एकमात्र साधन है। तात्पर्य यह है कि ख़्याल ध्यान वल, ध्यान प्रकाश वल की युक्ति द्वारा ही हम अफुर अवस्था को धारण कर अपने प्रकाशित शाश्वत सत्य यानि यथार्थ स्वरूप का अपने अन्दर व सर्व जग अन्दर बोध कर सकते हैं। इसी से ही आत्मीयता का रिश्ता कायम हो सकता है और ‘हम सब एक हैं‘ इस सत्य का व एकता व एक अवस्था का भान हो सकता है। इस प्रकार अपना सत्य जानने के लिए हमें यह तपस्या करनी है। तभी आत्मज्ञान प्राप्त होगा। फिर हम अर्जित भौतिक ज्ञान का भी दुरुपयोग नहीं कर सकेंगे और न ही अनैतिक बनेंगे।

अंतत: श्री सजन जी ने कहा कि एक आत्मज्ञानी ही परिपूर्ण इंसान के रूप में विकसित होकर अपने निज धर्म को पहचान उसे सुदढ़ता से वर्त्त-वर्त्ताव में ला सकता है। ऐसा मानव ही सत्यनिष्ठ व धर्मपरायण कहलाने के योग्य होता है। वह ही बहादुर, समझदार व बुद्धिमान कहलाता है क्योंकि वह विकारों से अपनी रक्षा खुद करने में सक्षम हो जाता है। इस तरह मिथ्या जगत के स्थान पर सत्य धारणा कर व वैसा ही वर्त्त-वर्त्ताव दिखा अंत में वह आत्मज्ञानी विजयी हो जाता है। अत: आप भी आत्मज्ञान प्राप्त कर ऐसे ही जीवनमुक्त विजयी इंसान बनो, यही हमारी शुभकामना है।

Posted by: | Posted on: April 11, 2022

शिक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर : लिंग्याज के छात्र अब स्कॉटलैंड में भी पढ़ सकेंगे

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी) यूनिवर्सिटी अब विदेशों में भी अपने पंख फैला रहा है! उसने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थानों और विश्वविद्यालयों के साथ सहयोगात्मक गतिविधियों की शुरुआत की है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्कॉटलैंड (यूके) के सबसे बड़े टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज सिटी ऑफ ग्लासगो कॉलेज के साथ अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

लिंग्याज विद्यापीठ शोधकर्ताओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को दुनिया भर के अग्रणी तकनीकी विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग में प्रवेश करने के लिए सर्वोत्तम संभव शर्तों को देने के लिए सक्रिय रूप से समर्पित है। विदेशों में प्रौद्योगिकीविदों के साथ अकादमिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से लिंग्याज विद्यापीठ अधिक प्रभाव और दृश्यता प्राप्त कर सकता है। यह अन्य प्रसिद्ध तकनीकी विश्वविद्यालयों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करने के लिए जागरूकता, विश्वास और सम्मान पैदा करता है। लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डा. पिचेश्वर गड्डे ने दोनों महत्वपूर्ण संस्थाओं के बीच हुए इस समझौते पर खुशी जताते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय समझौता अवश्य ही शिक्षा और शोध के मानदंडों पर खरा उतरेगा तथा वर्तमान और भविष्य में शोधकर्ता अवश्य ही इससे लाभान्वित होंगे। ग्लासगो के प्रोजेक्ट डॉरेक्टर ध्रुव कुमार ने फरीदाबाद आकर लिंग्याज विद्यापीठ के रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान के साथ इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर वाइस चांसलर प्रो. अरविंद अग्रवाल ने कहा कि यह समझौता शिक्षा के क्षेत्र में एक सहयोग और गतिशीलता कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना और विदेशी देशों के बीच सहयोग के माध्यम से लोगों एवं संस्कृतियों के बीच संवाद और समझ को बढ़ावा देना है। इस समझौते के क्रियान्वन के लिए उत्तरदायी प्रो वाइस चांसलर प्रो. जसकिरण कौर ने कहा कि इस समझौते से शोधकर्ता अवश्य लाभान्वित होंगे। पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के यहां जाने से वहां की संस्कृति और कल्चर के बारे में भी स्टूडेंट को जानने का मौका मिलेगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रों वाइस चांसलर आरएनडी प्रो. जी.एम.पाटिल ने कहाकि दोनों शैक्षणिक संस्थानों के बीच यह समझौता एक अच्छी पहल है। इससे दोंनो संस्थानों के छात्र-छात्राओं को एक-दूसरे के देशों में जाकर शिक्षण और शोध कार्यों में मदद मिल सकेगी।