Tuesday, July 26th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: July 26, 2022

पंचायती चुनावों पर कांग्रेस का काला साया : बिजेंद्र नेहरा


-उच्चतम न्यायालय का सहारा ले एक बार फिर सरकार को बदनाम करने के कुप्रयास ।

फरीदाबाद 26 जुलाई 2022.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने कांग्रेस पर आरोप लगााते हुए कहा कि कांग्रेसी बार-बार पंचायती चुनावों को रोकने के लिए याचिका दायर कर रहे है। जिसका जीता जागता उदाहरण पलवल से पूर्व विधायक करण दलाल के बेटे दीपकरण ने सुप्रीम कोर्ट में पंचायत चुनाव के खिलाफ याचिका दायर की है।
बिजेंद्र नेहरा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव 31 सितंबर से पहले कराने के लिए चुनाव आयोग को बोल दिया था। लेकिन कांग्रेस का काला साया बार-बार पंचायत चुनावों को रुकवाने का कुप्रयास कर रहा है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा ने कहा कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने यह स्पष्ट कर दिया था कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत यह प्रावधान किया गया है। कि जिस ग्राम पंचायत में अनुसुचित जाति की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक है। उसको ही आरक्षित किया जाएगा और जिस ग्राम पंचायत में अनुसुचित जाति 10 प्रतिशत से कम है उसको शामिल नहीं किया जाएगा।
बिजेंद्र नेहरा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी हरियाणा सरकार चुनाव कराने के पक्ष में थी। लेकिन कांग्रेस की मंशा चुनावों को रोकने की रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने लोगों के द्वारा 14 याचिकाएं माननीय उच्च न्यायालय में लगाकर पंचायत चुनावों को जानबूझ कर लेट करने काम किया है। इससे स्पष्ट होता है कि कांगेसी नहीं चाहते कि हरियाणा में पंचायत के चुनाव हो।
बिजेंद्र नेहरा ने कांगेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांगेसी नेता नहीं चाहते कि पंचायतें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का कार्य करें और जो ग्रामीण इलाकों में रूके हुए कार्य है वह पुनः शुरू हो सके। उन्होंने कहा की हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश का जो चहुमुखी विकास किया जा रहा है। उसका फायदा पंचायतों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को मिल सके। लेकिन कांग्रेस की मंशा साफ है कि वह बार-बार पंचायत चुनावों को टालना चाहती है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी अभी जिस तरह से हरियाणा प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में बुरी तरह से चुनाव हारी है। उससे कांग्रेस पार्टी को डर है कि पंचायत चुनावों में भी उसको बुरी हार मिलेगी, इसलिए कांग्रेस पार्टी बार-बार अपने लोगों के द्वारा कोर्ट में अर्जी लगवा कर पंचायत चुनावों को टालने का काम कर रही है।

Posted by: | Posted on: July 26, 2022

भाजपा युवा मोर्चा ने कारगिल के शहीदों की याद में निकाली तिरंगा यात्रा


फरीदाबाद । भाजपा युवा मोर्चा ने मंगलवार को डबुआ स्थित के डी पब्लिक स्कूल से प्रभात फेरी के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली और कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला एवं संयोजन आदर्श ठाकुर द्वारा किया गया। इस प्रभात फेरी में 16 से 18 वर्ष के युवाओं को कारगिल युद्ध की पूरी गाथा सुनाई गई। उनको बताया गया कि युद्ध के दौरान हमारे देश के प्रधानमंत्री कौन थे और किस प्रकार शहीदों ने अपनी जान पर खेलकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वीर जवानों को नमन किया गया। यात्रा का आरंभ के डी पब्लिक स्कूल डबुआ कॉलोनी से आरंभ कर बाजार में होते हुए, कॉलोनी से लगभग 5 किलोमीटर रन के बाद वापिस स्कूल पर समाप्त किया गया। इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को फूल अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके शौर्य वीरता व अदम्य साहस को सराह कर सत सत नमन किया गया।
यात्रा के दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया की भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या लाल चौक, कश्मीर से यात्रा शुरू कर कारगिल में आज इसका समापन करेंगे। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सैनिकों की जीत के उपलक्ष्य में आज 26 जुलाई पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री सिंगला ने कहा कि युद्ध कभी अच्छा नहीं होता। इससे दोनों तरफ बड़ा नुकसान होता है, हजारों सैनिक शहीद हो जाते हैं। भारत एक शांतिप्रिया देश है जो युद्ध में विश्वास नहीं करता है। भारतीय सेना हमेशा विदेशी ताकतों से देश की रक्षा करती है, मातृभूमि के लिए बलिदान देती है और हमें गौरवान्वित करती है।


इस मौके पर डॉ आर एन सिंह जिला महामंत्री ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं ये सब इन शहीद सैनिकों की वजह से ले रहे है। जो दुश्मन के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देते बेशक बलिदान ही क्यो ना देना पड़े। इस प्रभात फेरी में नंगला मंडल अध्यक्ष कविंद्र चौधरी, युवा मोर्चा के आदेश यादव, युवा मोर्चा के महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, सचिन ठाकुर, जिला सचिव कार्तिक वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष योगेश तेवतिया, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मनीष यादव, सनी कुमार, समीर टंडन, हरप्रीत, अंकित पिलवान, रिंकू शर्मा सहित मंडल व कार्यकर्ता शामिल हुए।