Saturday, August 13th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 13, 2022

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम खाम्बी में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्राम खाम्बी में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली से सुप्रसिद्ध पहलवानो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय गौड़, राजनैतिक सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, विशिष्ठ अतिथि जगदीश नायर, विधायक विधानसभा क्षेत्र होडल, वरुण शर्मा, अध्यक्ष एमवीएन संस्था, गौरव गोपाल और सुरेश भारद्वाज, चेयरमैन एस पी एस इंटरनेशन, जयप्रकाश गौड़, डॉ जे वी देसाई और टीकाराम शर्मा रहे।

कुश्ती कार्यक्रम का आरंभ ग्राम खाम्बी के सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में किया गया। कुश्ती को विभिन्न वर्गो में बांटा गया जिसमे एक लाख पुरस्कार वाली कुश्ती के विजेता अजय गुर्जर रहे।एक्यावन हजार वाली कुश्ती में सरुप पहलवान और ट्रैक्टर पहलवान बराबरी पर रहे। इनके अलावा भी कुश्ती विभिन्न पुरस्कार इक्कतीश हजार, इक्कीश हजार, ग्यारह हजार, इक्यावंसो, इक्कीसो के लिए भी कराई गई। कुश्ती दंगल के मुख्य आयोजक समस्त ग्रामवासी थे। इस अवसर पर वरुण शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा की अपने पिताजी स्वर्गीय गोपाल शर्मा जी ने ग्राम खाम्बी को विकसित क्षेत्र के रूप में देखने का जो सपना संजोया था वो पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा हे और उन्होंने हरियाणा सरकार के राजनेतिक सचिव से भी आग्रह किया की इस ग्राम को विकसित बनाने के लिए कोई योजना जरूर बनाएं। हरियाणा सरकार के राजनेतिक सचिव ने भी आश्वासन दिलाया की इसके लिए जो हमसे हो पाएगा हम करेंगे। जगदीश नायर ने बताया की ग्राम खाम्बी बहुत बड़ा ग्राम होते हुए भी सबसे ज्यादा शिक्षित ग्राम हैं जोकि हमारे स्वर्गीय गोपाल शर्मा जी का सपना था। इस अवसर पर संदीप भारद्वाज को आई ई एस बनने पर सम्मानित किया गया और ग्राम की बेटी पूनम को बी वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बारहवी कक्षा में पूरे हरियाणा में तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए एमवीएन संस्था की तरफ से लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय मुख्य रूप से रामेश्वर शर्मा, मोहन श्याम शर्मा, हरिदत्त सरपंच, राजवीर शर्मा, रमन शर्मा, रामदेव शर्मा, एडवोकेट दिनेश शर्मा, हरगोविंद शर्मा, जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा, कुंजन बिहारी, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, मांगे मास्टर, श्याम सुंदर शर्मा, बी डी शर्मा, केशव शर्मा, और दिनेश नंबरदार को जाता है। कार्यक्रम का मंच संचालन मोहित मनोहर जोशी और विष्णु गौड़ द्वारा किया गया।

Posted by: | Posted on: August 13, 2022

रावल इंटरनेशनल स्कूल में बहुत ही जोशीले अंदाज़ में मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : रावल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर बड़े उत्साह और उमंग के साथ आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया | कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर किया गया | यात्रा की अगुआई विद्यालय के प्राचार्य डॉ सी. वी. सिंह व अन्य शिक्षकों ने की | यात्रा में विद्यार्थियों ने महात्मा गाँधी, सुभाष चन्द्र बोस, राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद के देश प्रेम के नारे लगाये |

तिरंगा यात्रा का समापन विद्यालय के प्रांगण में हुआ जहाँ छात्र, छात्राओं ने अनेक रंगारंग देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये | इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ सी. वी. सिंह ने स्वतंत्रता का महत्व बच्चों को समझाया तथा स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवपूर्ण इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदान से भी बच्चों को अवगत कराया |

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था | कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति के नारों को लिखने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी | जिसमें सबसे अधिक नारे लिखने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया | संस्था के चेयरमैन श्री सी. बी. रावल व प्रो चेयरमैन श्री अनिल रावल ने आज़ादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं बच्चोंऔर उनके परिवार जनों को दी तथा हर घर तिरंगा लगाने के लिए सभी बच्चों व शिक्षकों को प्रेरित किया गया तथा इस उपलक्ष में संस्था में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को तिरंगा वितरित किया गया |