Sunday, August 14th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 14, 2022

लिंग्याज विद्यापीठ में “आजादी के अमृत महोत्सव” के उत्थान में निकाली तिरंगा रैली

फरीदाबाद, 14 अगस्त। नचौली गांव स्थित लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) में “आजादी के अमृत महोत्सव” के अवसर पर तिरंगा रैली निकली गई। जिसमे लिंग्याज के सभी फैकल्टी के साथ साथ रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सलवान, उप निर्देशक भाविक कुचिपुड़ी ने भाग लिया।

इस अवसर पर उप निर्देशक भाविक कुचिपुड़ी ने कहा कि भारत इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। लिंग्याज ने इस अभियान में शामिल होने के लिए तिरंगा रैली निकली।