Tuesday, August 23rd, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: August 23, 2022

संयुक्त राष्ट्र मानवता दिवस समारोह में रियल सुपर हीरो के रूप में डॉ. पिचेश्वर गड्डे का हुआ सम्मान

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी युनिवर्सिटी) के लिए गौरव की बात है। सही काम के लिए सही व्यक्ति को चुनने के लिए पहचान और असली हीरो को सम्मानित किया गया। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवता दिवस समारोह में लिंग्याज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में रियल सुपर हीरो के रूप में डॉ. पिचेश्वर गड्डे को सम्मानित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छात्रों के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने शामिल होकर इस समारोह को और भी अधीक खास बना दिया।
इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र मानवता दिवस की थीम रियल सुपर हीरो रखी गई। जिसमें लिंग्याज के एलडीआईएमएस (जीजीएस आईपी यूनिवर्सिटी) के साथ गोल्डन स्पैरो मेजबान के रूप में रहे। समारोह में 50 ऐसे रियल सुपर हीरो को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में एक मानवता के रूप में मिसाल कायम की। तमिलनाडु, आसम, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि स्थानों से लोगों को समारोह में आमंत्रित किया गया। जिसमें मिनिस्टर काउंसलर (एमबैसि ऑफ दा रिपब्लिक ऑफ कांगो) श्री सिरियाक गनवाला, एक्स- हैड ऑफ काउंसलर अफेयरस (डिपलोमैट- बुर्किना फासो) श्री कोलिबली डी. हर्वे, (लैक्च्चरार- जर्मनी) सुश्री जैस्मीन वाल्डमैन, (मेयर- गुरूग्राम) सुश्री मधु आज़ाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिनके द्वारा डॉ. गड्डे को इस सम्मान से नवाजा गया। डॉ. गड्डे ने कहां कि इस सम्मान को पाने के बाद समाज के लिए कुछ और बेहतर करने का जंज्बा और भी बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र हमेशा मानव जाति में विश्वास करता है और इस प्रकार हमेशा विभिन्न पृष्ठभूमि और उपलब्धियों के लोगों को मानवता का जश्न मनाने के लिए एक स्थान पर लाने का प्रयास करता है।

Posted by: | Posted on: August 23, 2022

पूजा शर्मा बनीं महिला पत्रकार एसोसिएशन की प्रधान

फरीदाबाद, : हरियाणा की पहली महिला पत्रकार एसोसिएशन का आज गठन किया गया। सेक्टर-12 में आयोजित संस्था की अहम बैठक में एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से वरिष्ठ पत्रकार पूजा शर्मा को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस मौके पर काफी संख्या में महिला पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर महिला पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाले चुनौतियों पर चर्चा की गई तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में किस तरह से बेहतर कार्य किया जा सके इस पर विचार-विमर्श किया गया। महिला पत्रकारों में इस दौरान काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने शपथ ली कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करेंगी। इस मौके पर एसोसिएशन की आगामी नीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला पत्रकार एसोसिएशन की प्रधान पूजा शर्मा ने बताया कि संस्था महिला पत्रकारों के उत्थान व उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करेगी। इसके अलावा महिला पत्रकारों की समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में जिस तरह से महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में आने वाले समय में महिला पत्रकारों के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। इस मौके पर पूजा शर्मा के अलावा कविता, मानसी अरोड़ा, आरती, ज्योति शर्मा, आरती शर्मा, पूजा भारद्वाज, उषा शर्मा, ओनिका महेश्वरी, गौरी, मीनू मिश्रा, निभा, कोमल, पूजा राठौर, मोहिनी चौधरी, नम्रता के अलावा अन्य सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। हरियाणा की पहली महिला पत्रकार एसोसिएशन का गठन होने पर प्रदेश व जिले के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व औद्योगिक संगठनों के अलावा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महिला पत्रकारों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। समाज के ज्वलंत मुद्दो को वह उठाएं। ताकि समाज की विकृतियां दूर हो सके।