Tuesday, September 13th, 2022

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: September 13, 2022

सूरज स्कूल में हिंदी दिवस का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा को महत्वता देने के लिए सूरज स्कूल सेक्टर 56 में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया और बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया गया। और बच्चों को हिंदी की विशेषता बताते हुए हिंदी की महत्ता को समझाया गया। हिंदी दिवस के इस पावन अवसर पर डॉक्टर मुक्ता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

डॉक्टर मुक्ता ने बच्चों को हिंदी की मेहता बताते हुए हिंदी को हिंदुस्तान से जोड़ने की बात कही और एक बहुत ही खूबसूरत संदेश दिया कि अगर हम हिंदुस्तान में रहकर हिंदी का महत्व नहीं समझेंगे तो हम अपने देश और भाषा का कैसे सम्मान कैसे कर पाएंगे और अपने बहुमूल्य शब्दों से बच्चों का मार्गदर्शन किया।

स्कूल की प्रधानाचार्य कनिका घई ने हिंदी और समय का सदुपयोग बताते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। हिंदी दिवस के उपलक्ष पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कई प्रकार की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति पेश की,कविताएं सुनाई,और हमारे सुप्रसिद्ध कवि जैसे कबीर जी को याद करते हुए उनके दोहो की भी प्रस्तुति की। विद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष पर हिंदी कविता प्रतियोगिता भी रखी गई और जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें मुख्य अतिथि तथा प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रकार सूरज स्कूल सेक्टर 56 में हिंदी दिवस का दिन बड़ी हंसी,खुशी उल्लास और मनोरंजन के साथ बीता।

Posted by: | Posted on: September 13, 2022

लिंग्याज में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम में स्टूडेंट्स के लिए चल रही है कई ऐक्टिविटीज

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) में नए सत्र का आगाज हो चुका है। स्टूडेंट्स को कॉलेज के माहौल में कम्फर्ट फील कराने के लिए इंडक्शन प्रोग्राम रखे गए हैं। जिसके तहत स्टूडेंट्स के लिए कई ऐक्टिविटीज इंट्रोड्यूस की गई हैं।

स्टूडेंट्स को फिजीकल एक्टिविटी में वैदिक विज्ञान के साथ-साथ मेडिटेशन कराया जा रहा है। वहीं यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज के गुण भी सिखाए जा रहे हैं। इंडक्शन प्रोग्राम को इस तरह से डिजाइन किया है जिससे स्टूडेंट्स में न केवल ह्यूमन वैल्यूज स्ट्रॉन्ग होंगी, बल्कि डांस, ड्रामा, म्यूजिक, फोटोग्राफी और स्पोट्र्स में उनका इंटे्रस्ट भी सामने आ सकेगा।

स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट, लाइफ सिक्ल वर्कशॉप, आईस ब्रेकर, फैशन स्टाइलिंग, विडियो शोर्ट रिल, ब्रेन बोन्नजा क्विज, डिबेट कमप्टिशन, स्टोरी राइटिंग, मैनेजिरियल स्किल्स, ब्लाइंड आर्टिस्ट, स्पोट्स ऐक्टिविटी, परसोना अनमासक्ड, पर्सनैलिटी ग्रूमिंग फोर सक्सैस जैसी कई ऐक्टिविटीज रखी गई है। जिससे स्टूडेंट्स के हिडन टैलेंट को तराशा जा सके।

लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. पिचेश्वर गड्डे ने कहा कि शुरूआती तौर पर स्टूडेंट्स पर स्टडी का प्रैशर नहीं होगा। ये वो समय जिससे उनके अंदर का हिडन टैलेंट सामने आ सके। क्योंकि कॅरियर और लाइफ दोनों फ्रंट्स पर प्रतिभाशाली तथा कम प्रतिभाशाली लोगों को अपने अपने तरीकों से चुनौतियों के साथ संघर्ष करना पड़ता है। इन चुनौतियों के दौरान ही वे अपनी उन क्षमताओं और कौशल से रूबरू हो पाते हैं, जिनके बारे में शायद ही वे पहले कभी जानते हों। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार 17 सितम्बर को ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा जिसमें विजेता स्टूडेंट्स को अवॉडस भी दिए जायेंगे।

Posted by: | Posted on: September 13, 2022

अलायंस क्लब उड़ान द्वारा सैक्टर 31 एवं आसपास के रिहायशी क्षेत्र में घरों में काम करने वाली महिलाओं को एकत्र करके महिलाओ से सम्बंधित समस्या के प्रति जागरूक किया गया

फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | समाज की एक बड़ी समस्या महिलाओं में मासिक धर्म से सम्बंधित पर्याप्त जानकारी के अभाव में उसकी अनदेखी करना है। इसी का संज्ञान लेते हुए अलायंस क्लब उड़ान द्वारा सैक्टर 31 एवं आसपास के रिहायशी क्षेत्र में घरों में काम करने वाली महिलाओं को एकत्र करके सम्बंधित समस्या के प्रति जागरूक किया गया। क्लब की चार्टर प्रेजिडेंट तान्या लूथरा ने महिलाओं को समझते हुए कहा की हमें अपनी शारीरिक सारांचना पर खेद नहीं बल्कि गर्व होणा चाहिए औऱ इसीलिए हमारा अपने प्रति दायितत्त्व औऱ भी बढ़ जाता है। तान्या लूथरा ने होने सम्बोधन में उपस्थित महिलाओं को चेताया कि यदि हर माह होने वाले इन विशेष दिनों में हमें अपनी स्वछता का ध्यान रखना चाहिए ताकि हम बीमार ना पड़े। इस अवसर पर अलायंस क्लब द्वारा रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद संस्कृति कि महिला सदस्यों के सहयोग से सभी उपस्थित महिलाओं को निःशुल्क सैनिट्री नैपकिन के पैकेट भी वितरित किये गए। तान्या लूथरा ने बताया कि वें क्लब के माध्यम से प्रति माह इन महिलाओं से रूबरू होंगी औऱ इस आयोजन में सहयोग के लिए रोटरी संस्कृति का आभार भी व्यक्त किया औऱ साथ ही इस प्रोजेक्ट कि इंचार्ज ऐलाई सरिता झा कि भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में क्लब सचिव चांदनी श्रीधर, कोषाध्यक्ष शिवानी गौतम, महक के साथ साथ रोटरी संस्कृति से सुनीता विज, कविता सिंघल एवं अलका सिंघल भी उपस्थित थे।