हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मानव जीवन में धर्म का बहुत बडा महत्व है

now browsing by tag

 
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड षिल्प मेले में आज हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी पहुंचे awesome blog company environment magazine music new अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन के फरीदाबाद जिला पदाधिकारियों कार्यकारिणी का विस्तार किया गया आदर्श महिला महाविद्यालय के चुनाव में महासचिव पद के लिए अशोक बुवानीवाला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुंदरलाल अग्रवाल लगातार दूसरी बार विजयी रहें उद्योग मंत्री विपुल गोयल के उपहारों से पीएम राहत कोष के लिए एकत्र हुए ढाई करोड़ एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में एम वी एन स्कूल के सभागार कक्ष में विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र/छात्राओं के लिए विदाई समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया एम वी एन विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया एमवीएन विश्वविद्यालय में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय के 445 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी एशियन अस्पताल के डाॅक्टरों ने 10 वर्षीय आंचल की टांग को कटने से बचाया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल टैगोर पब्लिक स्कूल ढाई साल की नव्या सूद ने अपनी शतरंज प्रतिभा का लोहा मनवाया दिल्ली के रामलीला मैदान से लिखी गई है कई राजनीतिक परिवर्तन की इबारत-दुष्यंत चौटाला दीक्षा पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की विधानसभा को मिलकर बनाएंगे क्लीन एंड ग्रीन- संजय बत्रा पूर्व मंत्री पं. शिवचरण लाल शर्मा के निवास पर नववर्ष की बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाईन सरसों खरीदने की योजना से व्यापारियों को नुकसान हो रहा है प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन रेडिसन ब्लू में 13 फरवरी को :-नूपुर गुप्ता बाल कल्याण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का रिजल्ट रहा अच्छा ब्लयू एंजिल ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर आज फरीदाबाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर विजय यादव के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि किसान को लाभ देने के लिए सरकार ने गोबरधन योजना शुरू की विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने किकबॉक्सिंग में जीता पदक विधायक नगेन्द्र भडाना ने राजीव कालोनी में लक्ष्मी डेयरी वाली गली में बनने वाली सीमेटिड सडक का विधिवत शुभारंभ किया विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टीपरचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों का निरिक्षण किया और कमी पाए जाने पर अधिकारीयों को जमकर लताड़ लगायी विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न- 36 में 33 लाख रूपये की लागत से बनने वाली  रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया विधायक मूलचंद शर्मा ने वार्ड न. 40 में 20 लाख रूपये की लागत से इंटर लॉकिंग टाइल लगाने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस के अवसर पर माँ का महत्व बताया :- विजय लक्ष्मी वैष्णव ब्राह्मण बैरागी समाज ने होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने मनाया क्रिसमस सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा आयोजित मानवता-फेस्ट-2018 सतयुग दर्शन वसुन्धरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव पर - विशाल शोभा-यात्रा का आयोजन साजिद नाडियाडवाला की "बागी 2" ने पहले दिन शानदार 25.10 करोड़ के साथ खोला अपना खाता! सुलझाई बलाईंड मर्डर केस की गुत्थी हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान बने राजेन्द्र दहिया
 
Posted by: | Posted on: May 30, 2018

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मानव जीवन में धर्म का बहुत बडा महत्व है

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )| हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मानव जीवन में धर्म का बहुत बडा महत्व है। भारत की पहचान साधु-संतों की भूमि के रूप में होती रही है। यहां के साधु संतों ने विश्व स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई है। मोरारी बापू ने भी पूरे विश्व में ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कति का प्रचार करने का कार्य किया है।
राज्यपाल बुधवार को सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में विश्व प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू की श्रीरामकथा के पांचवे दिन हिस्सा लेने के बाद भक्तजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बापू जी की कथा से भक्तजनों को अपार उर्जा मिलती है। इस कथा को सुनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्तजन पहुंचे हैं। उन्होंने मोरारी बापू का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस कथा में जैसा माहौल है, अगर हरियाणा व देश में भी ऐसा ही माहौल हो जाए तो यह धरा स्वर्ग के समान हो सकती है। उन्होंने कहा कि रामायण की रचना तो वाल्मीकि ने की थी,  लेकिन 21वीं सदी में बापूजी इसे सबके मन में बसा रहे हैं। मोरारी बापू को देखकर स्वामी रामतीर्थ याद आते हैं। एक बार उन्हें इंग्लैंड में वहां की वेशभूषा पहनने का आग्रह किया गया, जिस पर उन्होंने सब कुछ पहना, लेकिन हैट नहीं पहना और कहा कि सिर पर तो भारत का गौरव व पहचान पगडी है। मानव रचना विश्वविद्यालय के बारे में उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय सिर्फ नाम से ही मानव रचना नहीं हैं, बल्कि यहां  वास्तविकता में मानव निर्माण का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक, स्वामी विवेकानंद को याद करो, जिनके मुख पर वंदे मातरम और हाथ में गीता होती थी।
इसके बाद मोरारी बापू ने कथा के पांचवे दिन पनघटवृति तथा प्रभाव के तेज व स्वभाव के तेज के बारे में बताया। फिर उन्होंने श्री कृष्ण की मृत्यु का अनोखा विवरण दिया। बापू ने कहा- जिसमें अत्यंत क्रोध की भावना है उसमें अत्यंत करुणा की संभावना है। बापू ने मन की महाभारत के वर्णन में बताया, श्री कृष्ण से सरल चित्त आज तक विश्व में किसी का नहीं हुआ। कभी किसी संत को देखो तो ये मान लेना थोड़ी देर के लिए श्री कृष्ण को देख लिया। कृष्ण के महानिर्वाण का विवरण देते हुए बापू ने विस्तारपूर्वक एक-एक घटना का उल्लेख बेहद मार्मिकता से किया। बापू ने बताया कि तीन प्रकार के प्रभु का अवतरण होता है-पहला अवतार के रूप में, दूसरा बुद्ध पुरूष के रूप में तथा तीसरा ग्रंथ के रूप में। कथा के आखिर में बापू ने एक बार फिर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मानव शिक्षण संस्थान की संरक्षिका सत्या भल्ला व चेयरमैन डा. प्रशांत भल्ला, वाइस प्रेजिडेंट डा. अमित भल्ला, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।