Tuesday, January 22nd, 2019

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: January 22, 2019

मि. एण्ड मिस इण्डिया फेस-2०18 इण्डिया का बिगेस्ट मॉडलिंग शो में विजेता वार्शिनी वर्मा का किया स्वागत

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। पंजाबी फेडरेशन ऑफ फरीदाबाद द्वारा आज मि. एण्ड मिस इण्डिया फेस-2०18 इण्डिया का बिगेस्ट मॉडलिंग शो की विजेता वार्शिनी वर्मा का आज सैक्टर 1० स्थित में समाजसेवी वासुदेव अरोडा के नेतृत्व में फूलो का बुके देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से वी के उप्पल, जगदीश वर्मा, अजय बहन, विनोद मग्गू, युगल किशोर, टी सी कनौजिया, सुनील वर्मा, अर्चना वर्मा, सरोज वर्मा, अभिषेक वर्मा, विक्रांत वर्मा, संध्या बसिंल, सक्षम वर्मा, चेष्टा वर्मा, सुरेन्द वर्मा, जी.के.पाहवा, सुरेन्द्र अरोडा, जगदीश अरोडा, अजित चावला आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर  वासुदेव अरोडा ने बताया कि एचडीए प्रोडक् शन द्वारा मि. एण्ड मिस इण्डिया फेस-2०18 इण्डिया का बिगेस्ट मॉडलिंग शो का आयोजन 2० जनवरी को पुने में हुआ था। जिसमें फरीदाबाद की वार्शिनी वर्मा ने फरीदाबाद से हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता के ग्रेंड फिनाले में मिस इण्डिया फेस-2०18 इण्डिया का खिताब प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वार्शिनी ने वह कर दिखाया है जो कि हमारी बेटियो के लिए एक मिसाल है और हर बेटी को इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपने आपको सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना चाहिए ताकि वह भी अपने आपको समाज के आगे ला सके। उन्होंने कहा कि पंजाबी फेडरेशन वार्शिनी को मुबारकबाद देती है और सभी को उससे प्रेरणा लेने का आव्हान करती है।
इस मौके पर वार्शिनी वर्मा ने कहा कि जब उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सोची तो उन्हें विश्वास नहीं था कि वह इस मुकाम पर पहुंचेगी परंतु मेरे परिवार ने मुझे पूरा सहयोग दिया और आज जो मुकाम मैने हासिल किया है उसका श्रेय मैं अपने परिवार व समाज को देती हूं।

Posted by: | Posted on: January 22, 2019

जींद उपचुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत- कृष्ण ढुल

जींद( विनोद वैष्णव ) |भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्डा के समर्थन में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने कई स्थानों पर जनसभाएं कर लोगों से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्डा के समर्थन में वोट देने की अपील की। कृष्ण ढुल ने कहा कि जींद उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण मिड्डा भारी मतों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। विरोधी दलों के उम्मीदवार जींद उपचुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को हर वर्ग हर क्षेत्र का समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि कृष्ण मिड्डा ही ऐसे एकमात्र नेता है, जो स्थानीय हैं और जींद की समस्याओं को अच्छे से जानते और समझते हैं। कृष्ण ढुल ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय सबका साथ सबका विकास रहा है और पिछले 4 वर्षों के शासन में भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता की सेवा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा सरकार ने पारदर्शी व ईमानदार शासन देकर प्रदेश की जनता की सेवा की है। ग्रुप डी की भर्तियों में मेरिट के आधार पर युवाओं के चयन के साथ ही प्रदेश के लोगों में खुशी का माहौल है। ऐसा प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है। कृष्ण ढुल ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से जींद उप चुनाव में प्रचार कर रहे हैं इस दौरान उन्हें कई गांव में जाने का अवसर प्राप्त हुआ और इस दौरान उन्होंने सभी वर्ग व क्षेत्र के लोगों से बात की सभी ने भाजपा सरकार की जन हितैषी नीतियों व योजनाओं में भरोसा जताते हुए कहा कि वह एकमत से भाजपा उम्मीदवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाएंगे। कृष्ण ढुल ने कहा कि देश व प्रदेश में मोदी व मनोहर लाल के द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। जिसको जनता का समर्थन हासिल है और जनता ने विरोधियों को नकार कर भाजपा के सुशासन पर मुहर लगाने का कार्य किया है और जींद उपचुनाव में भी जनता भाजपा के उम्मीदवार को ऐतिहासिक मतों से जीतवाकर भाजपा के सुशासन पर मुहर लगाने का कार्य करेगी और इसके साथ ही आगामी लोकसभा में विधानसभा चुनाव में भाजपा विरोधियों पर भारी पड़ेगी। विरोधियों को अपनी जमानत बचाने के लाले पड़ते नजर आएंगे।

Posted by: | Posted on: January 22, 2019

धर्मबीर भड़ाना ने किया रैली स्थल का दौरा, तैयारियों का जायजा लिया

फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )|आम आदमी पार्टी की 27 जनवरी को एन.एच.3 बौद्ध बिहार में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली से आई टीम दुर्गेश पाठक एवंअभिनव राय ने रैली स्थल का जायजा लिया। टीम के साथ आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, गिर्राज शर्मा, हरेन्द्र भाटी,सुनील ग्रोवर, राजूदीन, स. तेजवंत सिंह, कुलदीप चावला, माधव झा, विजय गुर्जर, जोगेन्द्र चावला, सोनू, सागर दुआ, कृष्ण कांगड़ा, सोहनराज सिंह,रघुवर दयाल, भीम यादव, विनोद भाटी एवं राजकुमार मौके पर मौजूद रहे। टीम ने रैली स्थल का दौरा करने के बाद संतुष्टि दिखाई रैली स्थल पर किए जारहे इंतजामों से खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भडाना ने कहा कि स्कूल-अस्पताल रैली ऐतिहासिक होगी और अभी तक की सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को लोग दिल और जान से चाहते हैं। उनकी उपस्थिति ही लोगों को लुभाने के लिएकाफी है। उनके कार्यों और नीतियों से लोग बेहद प्रभावित हैं और चाहते हैं कि जिस प्रकार उन्होंने दिल्ली में विकास कार्य किए हैं, उसी तर्ज परहरियाणा में भी विकास की लहर बहे। भड़ाना ने कहा कि स्कूल-अस्पताल रैली का मतलब ही प्रदेश के स्कूलों और अस्पतालों की दुर्दशा को दर्शाना है।प्रदेश में अनेक राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता सुख भोगा, मगर किसी ने भी प्रदेश के हालातों में सुधार के लिए प्रयास नहीं किए। हरियाणा में आज भी स्कूल व अस्पतालों की हालत बद से बदतर है। क्या प्राईवेट स्कूल संचालक एवं अस्पताल चला रहे लोग सरकार से संपन्न हैं, जो उनमें सभी सुविधाएं मिलती है, मगर सरकारी स्कूलों के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है और सरकारी अस्पताल की दुर्दशा ऐसी है कि कोई उसमें चला जाए तो बचना मुश्किल है। भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे डूर-टू-डूर कैंपेन के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिसके चलते कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिल्ली में पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ चुकी है और प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा, इनेलो एवं कांग्रेस की लूट-खसोट से तंग आ चुकी है और एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ पार्टी को सत्ता सौंपने को लालायित है, जो प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।