Sunday, November 21st, 2021

now browsing by day

 
Posted by: | Posted on: November 21, 2021

एन आई टी -86 के गांव पावटा मोहबताबाद में स्थित खेल स्टेडियम में वीर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र रघुविन्दर प्रताप सिंह उपस्थित थे

फोटो कैप्शन: वीर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह में उपस्थित पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र रघुविन्दर प्रताप सिंह ,विधायक मुखिया गुर्जर,
वीर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की भव्य प्रतिमा का अनावरण,
पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र रघुविन्द्रर प्रताप सिंह का किया गया स्वागत
रघुविन्द्रर प्रताप सिंह ने आयोजकों को भेंट की सहयोग राशि 31 हजार
फरीदाबाद, । एन आई टी -86 के गांव पावटा मोहबताबाद में स्थित खेल स्टेडियम में वीर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के सुपुत्र रघुविन्दर प्रताप सिंह उपस्थित थे। समारोह में रघुविन्दर प्रताप सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी रघुविन्दर प्रताप सिंह ने आयोजकों को बतौर सहयोग राशि 31 हजार रूपये भेंट किए।  समारोह में वीर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में गुर्जर प्रतिहार साम्राज्य पर भी चर्चा की और बताया की आज अगर हिन्दू धर्म भारत में बचा हुआ है उसका श्रेय गुर्जर प्रतिहार राजवंश को जाता है। जिन्होंने अरबों से 300 वर्ष तक लगभग 200 से ज्यादा युद्ध किये जिसका परिणाम है कि हम आज यहां सुरक्षित है। गुर्जर प्रतिहारो का इतिहास सौ 300 वर्षों का न होकर हजारो वर्षो का यह कटु सत्य है कि इस धरती पर स्थाई रुप से किसी राजवंश ने शासन नही किया है। यहां अनेको गुर्जर राजवंशो ने समयानुसार शासन किया और अपने वीरता, शौर्य , कला का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्य चकित किया। भारत देश हमेशा ही गुर्जर प्रतिहारो का रिणी रहेगा उनके अदभुत शौर्य और पराक्रम का जो उन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए न्यौछावर किया है। जिसे सभी विद्वानों ने भी माना है। इस अवसर रणवीर चंदीला, अंतराम तंवर, विधायक मुखिया जी, ईश्वर ,एडवोकेट कन्हैया भड़ाना , मंगवाल सरपंच, राजिंदर थानेदार, वीर ङ्क्षसह नम्बरदार, अर्जुन भड़ाना, पप्पू सरपंच ,मनोज पायला ,जी आर भड़ाना , बीरू आदि गणमांय लोग उपस्थित थे।